होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 14 Aug 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 14 Aug 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. हिमालय पर्वत श्रृंखला एक युवा स्थलाकृति है।

2. प्रायद्वीपीय पठार आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों से बना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भूगर्भीय तौर पर प्रायद्वीपीय पठार पृथ्वी की सतह का प्राचीनतम भाग है, जबकि हिमालय एवं उत्तरी मैदान हाल में बनी स्थलाकृतियाँ हैं। भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमालय पर्वत एक अस्थिर भाग है। हिमालय की पूरी पर्वत श्रृंखला एक युवा स्थलाकृति को दर्शाती है, जिसमें ऊँचे शिखर, गहरी घाटियाँ तथा तेज बहने वाली नदियाँ हैं। उत्तरी मैदान जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं। प्रायद्वीपीय पठार आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों वाली कम ऊँची पहाड़ियों एवं चौड़ी घाटियों से बना है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


                            

Q2:

भारत की भौगोलिक आकृतियों को निम्नलिखित वर्गों में किस प्रकार विभाजित किया जा सकता है?

A: पहाड़ी, मैदान और तटीय क्षेत्र

B: पहाड़, तल और समुद्री क्षेत्र

C: उत्तरी, मध्य, और दक्षिणी क्षेत्र

D: शिखर, तल और समुद्री क्षेत्र

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारत की भौगोलिक आकृतियों को विभिन्न वर्गों जैसे-हिमालय पर्वत श्रृंखला, उत्तरी मैदान, प्रायद्वीपीय पठार, भारतीय मरुस्थल, तटीय मैदान तथा द्वीप समूह में विभाजित किया जा सकता है। अतः विकल्प (a) सही है।


                            

Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. हिमालय पर्वत श्रेणी कश्मीर की अपेक्षा अरुणाचल प्रदेश में अधिक चौड़ी है।

2. देशांतरीय विस्तार के आधार पर हिमालय को चार भागों में बांटा जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: (न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारत की उत्तरी सीमा पर विस्तृत हिमालय भूगर्भीय रूप से युवा एवं बनावट के दृष्टिकोण से वलित पर्वत श्रृंखला है। ये पर्वत श्रृंखलाएँ पश्चिम-पूर्व दिशा में सिंधु से लेकर ब्रह्मपुत्र तक फैली हैं। हिमालय विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी है और एक अत्यधिक असम अवरोधों में से एक है। ये 2,400 किमी की लंबाई में फैले एक अर्द्धवृत्त का निर्माण करते हैं। इसकी चौड़ाई कश्मीर में 400 किमी एवं अरुणाचल में 150 किमी है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


देशांतरीय विस्तार के आधार पर हिमालय को हम तीन भागों में बाँट सकते हैं। इन श्रृंखलाओं के बीच बहुत अधिक संख्या में घाटियाँ पाई जाती हैं। सबसे उत्तरी भाग में स्थित श्रृंखला को महान या आंतरिक हिमालय या हिमाद्रि कहते हैं। यह सबसे अधिक सतत् श्रृंखला है, जिसमें 6,000 मीटर की औसत ऊँचाई वाले सर्वाधिक ऊँचे शिखर हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।


                            

Q4:

हिमालय के निम्नलिखित ऊँचे शिखरों पर विचार कीजिए:

1. कंचनजंगा

2. नंदादेवी 

3. नामचा बरुआ

4. गुरुला मंधाता

5. अन्नपूर्णा

उपर्युक्त में से कितने शिखर भारत में है?

A: केवल एक

B: केवल तीन

C: केवल  चार

D: सभी पाँच

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कंचनजंगा (8.598 मी.) पूर्वी हिमालय में सिक्किम राज्य, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी नेपाल के बीच की सीमा पर स्थित है। यह पर्वत महान हिमालय श्रृंखला का हिस्सा है। यह भारत की सर्वोच्च तथा विश्व की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है।


नंदादेवी (7,817 मी.) पर्वत भारत की दूसरी एवं विश्व की 23वीं सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। नन्दा देवी शिखर हिमालय पर्वत शृंखला में भारत के उत्तराखंड राज्य में पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है।


नमचा बरुआ (7,756 मी.) अरुणाचल हिमालय में एक पर्वत है। इसे हिमालय का पूर्वी बिंदु माना जाता है। यह भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के चरम पूर्व में स्थित है।


गुरला मांधाता (7,728 मी.), नालकांकर हिमालय की सबसे ऊंची चोटी है, जो हिमालय की एक छोटी उपश्रेणी है। यह नेपाल के उत्तर-पश्चिमी कोने के पास, तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में नगारी प्रान्त के बुरांग काउंटी में स्थित है। इसका नाम इक्ष्वाकु वंश के सूर्यवंश के राजा मान्धाता के नाम पर पड़ा है।


अन्नपूर्णा (8,078) पर्वत विश्व का दसवां सबसे ऊंचा पर्वत है। यह नेपाल हिमालय के अन्नपूर्णा पर्वत-माला में है। पर्वतमाला पश्चिम में काली गंडकी कण्ठ, उत्तर और पूर्व में मार्शयांगडी नदी और दक्षिण में पोखरा घाटी से घिरा है।


                            

Q5:

हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित श्रृंखला को किस नाम से जाना जाता है?

A: सिवालिक

B: हिमाचल या निम्न हिमालय

C: गढ़वाल

D: अरावली

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित श्रृंखला सबसे अधिक असम है एवं हिमाचल या निम्न हिमालय के नाम से जानी जाती है। इन श्रृंखलाओं का निर्माण मुख्यतः अत्याधिक संपीडित तथा परिवर्तित शैलों से हुआ हैं। इनकी ऊँचाई 3.700 मीटर से 4.500 मीटर के बीच तथा औसत चौड़ाई 50 किलोमीटर है। अतः विकल्प (b) सही है।