होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 13 Mar 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भारत एवं विश्व का भूगोल "Geography of India and the World" 13 Mar 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भारत एवं विश्व का भूगोल "Geography of India and the World"

Q1:

वायुमंडल में जलवाष्प के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. जलवाष्प वायुमंडल में एक परिवर्तनशील गैस है, जो ऊंचाई के साथ बढ़ती है।

2. जलवाष्प भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर घटता जाता है।

3. जलवाष्प हवा में स्थिरता और अस्थिरता में भी योगदान देता है।

उपर्युक्त दिए गए कथनों में से कितने सही हैं/हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

जलवाष्प भी वायुमंडल में एक परिवर्तनशील गैस है, जो ऊंचाई के साथ घटती जाती है। गर्म और गीले उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में, यह मात्रा के हिसाब से हवा का चार प्रतिशत हो सकता है, जबकि रेगिस्तान और ध्रुवीय क्षेत्रों के शुष्क और ठंडे क्षेत्रों में; यह हवा के एक प्रतिशत से भी कम हो सकता है। भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जलवाष्प भी घटता जाता है। यह सूर्य से निकलने वाले सूर्यातप के कुछ हिस्सों को भी अवशोषित करता है और पृथ्वी की विकिरणित गर्मी को संरक्षित करता है। इस प्रकार, यह एक कंबल की तरह कार्य करता है जिससे पृथ्वी न तो अधिक ठंडी होती है और न ही अधिक गर्म। जलवाष्प भी हवा में स्थिरता और अस्थिरता में योगदान देता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


Q2:

कयाल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह कोंकण तट की विशेष स्थलाकृति है।

2. इसका प्रयोग मछली पकड़ने और अंतःस्थलीय नौकायन के लिये किया जाता है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

केरल में लैगून झीलों को कयाल के रूप में जाना जाता है। कयाल’ (Back Water) मालाबार तट की विशेष स्थलाकृति है, जिसका प्रयोग मछली पकड़ने और अंतःस्थलीय नौकायन के लिये किया जाता है। केरल बैकवाटर खारे लैगून और झीलों का एक नेटवर्क है। केरल में हर वर्ष प्रसिद्ध नेहरू ट्रॉफी वल्लभकली (नौका दौड़) का आयोजन पुन्नामदा कयालमें किया जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है तथा कथन 2 सही है।


Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. सामान्यतः प्रायद्वीपीय पठार की ऊँचाई पश्चिम से पूर्व की ओर कम होती चली जाती है।

2. प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भाग में मुख्य रूप से काली मिट्टी पाई जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

सामान्य तौर पर प्रायद्वीपीय पठार की ऊँचाई पश्चिम से पूर्व की ओर कम होती चली जाती है, जिसका प्रमाण यहाँ की नदियों के बहाव की दिशा से मिलता है।


इस पठार के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भाग में मुख्य रूप से काली मृदा पाई जाती है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


Q4:

पिट्टी द्वीप, जहाँ मनुष्य का आवास नहीं है तथा वहाँ एक पक्षी अभयारण्य है। भारत में यह किस जगह पर स्थित है-

A: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में

B: लक्षद्वीप द्वीप समूह में

C: न्यू मूर द्वीप समूह में

D: भारत एवं श्रीलंका के बीच

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

केरल के मालाबार तट के पास स्थित लक्षद्वीप, छोटे प्रवाल द्वीपों से बना है। पहले इनको लकादीव, मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1973 में इनका नाम लक्षद्वीप रखा गया। कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है। इस द्वीप समूह पर पादप तथा जंतु के बहुत से प्रकार पाए जाते हैं। लक्षद्वीप समूह में स्थित पिटली द्वीप, जहाँ मनुष्य का निवास नहीं है, वहाँ एक पक्षी-अभयारण्य है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. पूर्वी तट पर बहने वाली नदियाँ लम्बे-चौड़े डेल्टा बनाती हैं।

2. पूर्वी तट पर पत्तनों एवं पोताश्रय का विकास करना मुश्किल होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

पश्चिमी तटीय मैदान की तुलना में पूर्वी तटीय मैदान चौड़ा और उभरा हुआ है। पूर्व की ओर बहने वाली और बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ यहाँ लम्बे-चौड़े डेल्टा बनाती हैं। अतः कथन 1 सही है।


इसमें महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी का डेल्टा शामिल है। उभरा तट होने के कारण यहाँ पत्तन और पोताश्रय कम हैं। यहाँ पर महाद्वीपीय शेल्फ की चौड़ाई 500 किलोमीटर है जिसके कारण यहाँ पत्तनों और पोताश्रयों का विकास मुश्किल है। अतः कथन 2 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें