होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 12 Jun 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 12 Jun 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

सिंधु नदी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत में यह हिमालय की नदियों में सबसे पूर्व में है।

2. तिब्बत में इसे सांग्पो के नाम से जाना जाता है।

3. यह जम्मू और कश्मीर में गिलगित के समीप एक दर्शनीय महाखड्ड का निर्माण करती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही नहीं हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

सिंधु नदी तंत्र,  विश्व के सबसे बड़े नदी द्रोणियों में से एक है, भारत में इसका क्षेत्रफल 3,21,289 वर्ग किमी है। इसकी कुल लंबाई 2,880 किमी है और भारत में इसकी लंबाई 1,114 किलोमीटर है। भारत में यह हिमालय की नदियों में सबसे पश्चिमी है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


इसका उद्गम तिब्बती क्षेत्र में कैलाश पर्वत श्रेणी में बोखर चू के निकट एक हिमनद से होता है, जो 4,164 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। तिब्बत में इसे सिंगी खंबान अथवा शेर मुख कहते हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।


लद्दाख जास्कर श्रेणियों के बीच से उत्तर-पश्चिमी दिशा में बहती हुई यह लद्दाख और बालतिस्तान से गुजरती है। लद्दाख श्रेणी को काटते हुए यह नदी जम्मू और कश्मीर में गिलगित के समीप 'एक दर्शनीय महाखड्ड का निर्माण करती है। यह पाकिस्तान में चिल्लस के निकट दरदिस्तान प्रदेश में प्रवेश करती है। अतः कथन 3 सही है।


Q2:

बरकान स्थलाकृति का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

A: मरुस्थल

B: तटीय मैदान

C: द्वीप समूह

D: मैदानी क्षेत्र

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

बरकानअर्ध-चंद्राकार बालू के टीले को कहते हैं, जिसका विस्तार भारतीय मरुस्थल के बहुत अधिक क्षेत्र पर है। भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप लम्बवत् बालू के टीले प्रमुखता से पाए जाते हैं। जैसलमेर के समीप बरकान के समूह देखे जा सकते हैं। भारतीय मरुस्थल एक ऊबड़-खाबड़ भूतल है, जिस पर बहुत से अनुदैर्ध्य रेतीले टीले और बरकान पाए जाते हैं। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।


Q3:

भारत-श्रीलंका के बीच अवस्थित है-

1. पाक जलसंधि                

2. न्यू मूरे द्वीप

3. मन्नार की खाड़ी             

4. पिरम द्वीप

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

भारत श्रीलंका से मन्नार की खाड़ी और पाक जलसंधि द्वारा अलग हुआ है। न्यू मूरे द्वीप बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के समीप अवस्थित है, जबकि पिरम द्वीप खम्भात की खाड़ी में स्थित है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।


Q4:

हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह भारत के दो मुख्य नदी तंत्रों सिंधु और गंगा द्वारा अपवाहित है।

2. इस क्षेत्र की महत्त्वपूर्ण स्थलाकृतियाँ शिवालिक और दून हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय पश्चिम में रावी नदी और पूर्व में काली नदी (घाघरा की सहायक नदी) के बीच स्थित है। यह भारत के दो मुख्य नदी तंत्रों सिंधु और गंगा द्वारा अपवाहित है। इस प्रदेश के अन्दर बहने वाली नदियाँ रावी, व्यास और सतलज (सिंधु की सहायक नदी) और यमुना और घाघरा (गंगा की सहयक नदियाँ) है। अतः कथन 1 सही है।


कुछ महत्वपूर्ण पर्वत नगर, जैसेधर्मशाला, मसूरी, कासौली, अल्मोड़ा, लैंसडाउन और रानीखेत इसी क्षेत्र में है। इस क्षेत्र की दो महत्त्वपूर्ण स्थलाकृतियाँ शिवालिक और दून हैं। शिवालिक शब्द की उत्पत्ति देहरादून के नज़दीक शिवावाला में पाए जाने वाले भूगर्भिक संरचनाओं से हुई है। यहाँ स्थित कुछ महत्त्वपूर्ण दून हैं- चंडीगढ़-कालका का दून, नालागढ़ दून, देहरादून, हरीके दून तथा कोटा दून है। अतः कथन 2 सही है।


Q5:

बंगाल की खाड़ी के साथ विस्तृत मैदान को निम्नलिखित नाम से जाना जाता है:

1. उत्तरी सरकार  

2. कोरोमंडल तट

3. दक्षिणी तट

उपर्युक्त में से कितने सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

बंगाल की खाड़ी के साथ विस्तृत मैदान चौड़ा एवं समतल है। उत्तरी भाग में इसे उत्तरी सरकारकहा जाता है। जबकि दक्षिणी भाग कोरोमंडलतट के नाम से जाना जाता है। बड़ी नदियाँ, जैसे- महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी इस तट पर विशाल डेल्टा का निर्माण करती हैं। चिल्का झील पूर्वी तट पर स्थित एक महत्त्वपूर्ण भू-लक्षण है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें