होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 10 Jul 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 10 Jul 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

दक्षिण-पश्चिमी मानसून की ऋतु में वर्षा अचानक आरंभ हो जाती है। इस कारण इसे क्या कहा जाता है?

A: मानसून का 'प्रस्फोट'

B: मानसून का 'विस्फोट'

C: मानसून का 'उपद्रव'

D: मानसून का 'अशांति'

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

दक्षिण-पश्चिमी मानसून की ऋतु में वर्षा अचानक आरंभ हो जाती है। पहली बारिश का असर यह होता है कि तापमान में काफी गिरावट जाती है। प्रचंड गर्जन और बिजली की कड़क के साथ इन आर्द्रता भरी पवनों का अचानक चलना प्रायः मानसून का 'प्रस्फोट' कहलाता है। अतः विकल्प (a) सही है।


Q2:

निम्नलिखित में से कौन-सी पहाड़ियाँ पश्चिमी घाट के अंतर्गत शामिल हैं?

1. अन्नामलाई                   

2. नीलगिरी

3. नल्लामाला                    

4. कार्डामम

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

दक्कन पठार के पूर्वी एवं पश्चिमी सिरे पर क्रमशः पूर्वी तथा पश्चिमी घाट स्थित हैं। पश्चिमी घाट की प्रमुख पहाड़ियाँ सहयाद्रि, नीलगिरी, अन्नामलाई, कार्डामम (इलायची) हैं, जबकि पूर्वी घाट की मुख्य श्रेणियाँ-जावादी पहाड़ियाँ, पालकोण्डा श्रेणी, नल्लामाला पहाड़ियाँ और महेन्द्रगिरी पहाड़ियाँ हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।


Q3:

काली मृदाओं की विशेषताओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. मृदाएँ मृण्मय, गहरी और अपारगम्य होती हैं।

2. यह गीले होने पर फूल जाती हैं और चिपचिपी हो जाती हैं।

3.  इस मृदा में एक लम्बी अवधि तक नमी बनी रहती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

काली मृदाएँ दक्कन के पठार के अधिकतर भाग पर पाई जाती हैं। इसमें महाराष्ट्र के कुछ भाग, गुजरात, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के कुछ भाग शामिल हैं। गोदावरी और कृष्णा नदियों के ऊपरी भागों और दक्कन के पठार के उत्तरी-पश्चिमी भाग में गहरी काली मृदा पाई जाती है। इन मृदाओं को 'रेगर' तथा 'कपास वाली काली मिट्टी' भी कहा जाता है। आमतौर पर काली मृदाएँ मृण्मय, गहरी और अपारगम्य होती हैं। अतः कथन 1 सही है।


ये मृदाएँ गीले होने पर फूल जाती हैं और चिपचिपी हो जाती हैं। सूखने पर ये सिकुड़ जाती हैं। अतः कथन 2 सही है।


इस प्रकार शुष्क ऋतु में इन मृदाओं में चौड़ी दरारें पड़ जाती हैं। इस समय ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे इनमें 'स्वत: जुताई' हो गई हो। नमी के धीमे अवशोषण और नमी के क्षय की इस विशेषता के कारण काली मृदा में एक लम्बी अवधि तक नमी बनी रहती है। अतः कथन 3 सही है।


Q4:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

कावेरी

मैटूर बांध

सोन

नागार्जुन सागर

चंबल

राणा प्रताप सागर

कृष्णा

रिहंद

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

मैटूर बांध भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक है। यह तमिलनाडु राज्य में है और कावेरी नदी पर है। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है


रिहंद बांध उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी नगर में स्थित है और गोविंद वल्लभ पंत सागर पिपरी के पहाड़ों के बीच रिहंद नदी को बांधकर बनाया गया एक जलाशय है। सोन नदी पर बना 30 किमी लंबा और 15 किमी चौड़ा जलाशय भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। अतः युग्म 2 सही सुमेलित नहीं है


राणा प्रताप सागर बांध चंबल नदी पर है। यह राजस्थान में चुलिया जलप्रपात के पास स्थित है। इस बांध की ऊंचाई 54 मीटर है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित है


नागार्जुन बांध हैदराबाद से 150 किमी दूर कृष्णा नदी पर स्थित है। इसका निर्माण 1966 में पूरा हुआ था। अतः युग्म 4 सही सुमेलित नहीं है


Q5:

वनोन्मूलन मृदा अपरदन को बढ़ावा देता है:

1.  पौधों की जड़े मृदा को बाँधे रखकर अपरदन को रोकती हैं।

2.  पत्तियाँ और टहनियाँ गिराकर वे मृदा में ह्यूमस की मात्रा में वृद्धि करते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

वनोन्मूलन के कारण पौधों की जड़े नष्ट हो जाती हैं, जिससे मृदा असुरक्षित हो जाती है और वायु और जल द्वारा आसानी से बह जाती है। वनों की पत्तियाँ और टहनियाँ गिरकर मृदा में ह्यूमस की मात्रा में वृद्धि करती हैं, जो मृदा की उर्वरता को बढ़ाती है और अपरदन को रोकती है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।