होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 08 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भारत एवं विश्व का भूगोल "Geography of India and the World" 08 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भारत एवं विश्व का भूगोल "Geography of India and the World"

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I:  भारत के सबसे पूर्वी सबसे पश्चिमी भागों के समय में 1 घंटे 30 मिनट का अंतर है।

कथन-II: भारत का देशांतरीय विस्तार 68º7' पूर्व से 97º25' पूर्व तक है।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

A: कथन- I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन- I की सही व्याख्या है

B: कथन- I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है

C: कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है

D: कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

हमारे देश के सबसे पूर्वी सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग दो घंटे का अंतर है। इसका कारण है कि हमारे देश का पूर्व-पश्चिम विस्तार अधिक है जो गणना करने पर लगभग 30º (68º7' पूर्व से 97º25' पूर्व तक) है। अतः विकल्प (d) सही है


Q2:

निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य की तट रेखा सबसे लंबी है?

A: गुजरात

B: तमिलनाडु

C: कर्नाटक

D: आंध्र प्रदेश

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

गुजरात के तट पश्चिमी और दक्षिणी भारत के तटों के संयोजन से बने हैं गुजरात की तट रेखा की लंबाई 1600 किलोमीटर है  यह भारतीय समुद्री तट का लगभग 24 प्रतिशत हिस्सा कवर करती है अतः विकल्प (a) सही है।


Q3:

निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

1. जम्मू और कश्मीर           

2. सिक्किम 

3. हिमाचल प्रदेश                

4. उत्तराखंड

उपर्युक्त में से कौन-से राज्य भारतीय राज्य चीन की सीमा को स्पर्श करते हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

जम्मू और कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद चीन की सीमा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य हैं- केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है


Q4:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1. थालघाट     

महाराष्ट्र

2. पालघाट     

गोवा

3. भोरघाट      

केरल

4. दिफू          

अरुणाचल प्रदेश

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: सभी चार युग्म

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

थालघाट, पश्चिमी घाट का एक प्रमुख दर्रा है जो कि महाराष्ट्र में अवस्थित है। पश्चिमी घाट के सहयाद्रि श्रेणी में अवस्थित यह पर्वतीय दर्रा मुंबई को नासिक से जोड़ता है। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।


पालघाट, पश्चिमी घाट में अवस्थित यह दर्रा दक्षिण भारत के केरल राज्य में है। नीलगिरी पहाड़ियों अन्नामलाई पहाड़ियों के बीच में स्थित यह दर्रा केरल तथा तमिलनाडु राज्यों के बीच यातायात के लिये प्रमुख मार्ग की भूमिका निभाता है। अतः युग्म 2 सही सुमेलित नहीं है।


भोरघाट, भोरघाट महाराष्ट्र राज्य में पश्चिमी घाट श्रेणियों में स्थित एक बेहद खूबसूरत दर्रा है। यह दर्रा मुम्बई को पुणे से जोड़ता है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।


दिफू दर्रा, भारत म्यांमार के बीच अवस्थित दिफू दर्रा अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। अतः युग्म 4 सही सुमेलित है।


Q5:

चेनाब नदी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह दो से अधिक सरिताओं के मिलने से बनती है।

2. इसे चंद्रभागा के नाम से भी जाना जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

चेनाब, सिंधु की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह चंद्रा और भागा दो सरिताओं के मिलने से बनती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


ये सरिताएँ हिमाचल प्रदेश में केलाँग के निकट तांडी में आपस में मिलती हैं। इसलिए इसे चंद्रभागा के नाम से भी जाना जाता है। पाकिस्तान में प्रवेश करने से पहले यह नदी 1,180 किमी. बहती है। अतः कथन 2 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें