होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 07 Aug 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 07 Aug 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत का मुख्य भाग 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तर अक्षांश तक है।

2. भारत का मुख्य भाग 68°7' पूर्व से 97°25′ पूर्व देशांतर तक है।

3. भारत के दक्षिण-पश्चिम में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

भारत एक विशाल देश है। यह उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और इसका मुख्य भाग 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तर अक्षांश तथा 68°7' पूर्व से 97°25′ पूर्व देशांतर तक है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


कर्क रेखा 23°30' उत्तर में देश को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है। मुख्य भूभाग के दक्षिण-पूर्व में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा दक्षिण-पश्चिम में लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित हैं। अतः कथन 3 सही नहीं है।


                            

Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत के भूभाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग कि.मी. है।

2. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है।

3. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारत के भूभाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग कि.मी. है। भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 कि.मी. और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7.516.6 कि.मी. है। अतः उपर्युक्त तीनों कथन सही है।


                            

Q3:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1. अक्षांश और देशांतर का विस्तार

लगभग 30°

2. भारत की मानक याम्योत्तर

82°30' पूर्व

3. गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में अंतर

दो घंटे

 

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: कोई भी युग्म नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारत के उत्तर-पश्चिम, उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत है। इसके दक्षिण का भूभाग उत्तर में चौड़ा है और 22° उत्तरी अक्षांश से हिंद महासागर की ओर संकरा होता गया है। इसके पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है। अक्षांश और देशांतर का विस्तार लगभग 30° है। परंतु फिर भी पूर्व-पश्चिम का विस्तार उत्तर-दक्षिण के विस्तार की अपेक्षा कम प्रतीत होता है। गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर है। अतः 82°30' पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है। अतः तीनों युग्म सही सुमेलित है।


                            

Q4:

भारत और श्रीलंका के बीच में कौन-सा छोटा समुद्री रास्ता स्थित है?

A: पाक जलसंधि और मन्नार की खाड़ी

B: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर

C: हिंद महासागर और लक्षद्वीप समुद्र

D: मालदीव जलसंधि और अंडमान सागर

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव हैं। भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री रास्ता पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी है। मालदीव, लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है। अतः विकल्प (a) सही है।


                            

Q5:

भारत की उत्तरी सीमा किन-किन देशों के साथ लगती है?

A: चीन (तिब्बत) और नेपाल

B: चीन (तिब्बत) और भूटान

C: नेपाल और भूटान

D: चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

भारत का दक्षिण एशिया में एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित क्षेत्र हैं। भारत की भूमि की सीमाएँ उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन (तिब्बत) नेपाल और भूटान के साथ तथा पूर्व में म्यांमार बांग्लादेश के साथ है। अतः विकल्प (d) सही है