होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 05 Jun 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 05 Jun 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. पूर्वी तट पर बहने वाली नदियाँ यहाँ पर लम्बे-चौड़े डेल्टा बनाती हैं।

2. पूर्वी तट पर पत्तनों एवं पोताश्रय का विकास करना मुश्किल होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

पश्चिमी तटीय मैदान की तुलना में पूर्वी तटीय मैदान चौड़ा और उभरा हुआ है। पूर्व की ओर बहने वाली और बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ यहाँ लम्बे-चौड़े डेल्टा बनाती हैं। अतः कथन 1 सही उत्तर है।


इसमें महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी का डेल्टा शामिल है। उभरा तट होने के कारण यहाँ पत्तन और पोताश्रय कम हैं। यहाँ पर महाद्वीपीय शेल्फ की चौड़ाई 500 किलोमीटर है जिसके कारण यहाँ पत्तनों और पोताश्रयों का विकास मुश्किल है। अतः कथन 2 सही है।


Q2:

8 से 10 किलोमीटर चौड़ाई की पतली पट्टी जो शिवालिक गिरिपाद के समानांतर फैली हुई है। इसके परिणामस्वरूप हिमालय पर्वत श्रेणियों से बाहर निकलती नदियाँ यहाँ पर भारी जल-भार जैसे- बड़े शैल और गोलाश्म जमा कर देती हैं। सभी सरिताएँ इस पट्टी में विलुप्त हो जाती हैं।

उपर्युक्त व्याख्या किसके संबंध में है?                  

A: तराई

B: खादर

C: बाँगर

D: भाबर

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

भाबर, शिवालिक गिरिपाद के समानांतर फैली हुई 8 से 10 किलोमीटर चौड़ी एक पतली पट्टी है। हिमालय पर्वत श्रृंखला से बाहर निकलती हुई नदियाँ यहाँ पर भारी जल-भार जैसे-बड़े शैल और गोलाश्म जमा कर देती हैं। सभी नदियाँ इस भाबर पट्टी में विलुप्त हो जाती हैं। इस पट्टी के दक्षिण में ये नदियाँ पुनः निकल आती हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।


Q3:

निम्नलिखित बंदरगाहों पर विचार कीजिए:

1. पाराद्वीप                      

2. मर्मागोवा

3. मैंगलौर                        

4. विशाखापत्तनम

उपर्युक्त में से कौन-से पश्चिमी तटीय मैदान पर स्थित प्राकृतिक बंदरगाह हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

पश्चिमी तट पर स्थित प्राकृतिक बंदरगाह- कांडला, गुजरात राज्य के कच्छ की खाड़ी में स्थित एक ज्वारीय बंदरगाह है। मझगाँव, महाराष्ट्र के मुंबई तट पर स्थित भारत का अग्रणी शिपयार्ड है। न्हावाशेवा बंदरगाह, मुंबई बंदरगाह के निकट ही स्थित है। इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह के दबाव को कम करने के लिये किया गया है। यह देश का सबसे आधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त बंदरगाह है। मर्मागोवा, अरब सागर के गोवा राज्य में स्थित यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है। मैंगलौर, कर्नाटक राज्य में स्थित के प्राकृतिक बंदरगाह है। कुद्रेमुख की खानों से निकाले जाने वाले लौह अयस्क को इसी बंदरगाह से निर्यात किया जाता है। कोचीन बंदरगाह, केरल राज्य में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है। इसे भारत के पश्चिमी तट का सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह माना जाता है। पूर्वी तट पर स्थित बंदरगाह-कोलकाता (पश्चिम बंगाल), हल्दिया (पश्चिम बंगाल), पाराद्वीप (उड़ीसा), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), चेन्नई (तमिलनाडु) और तूतीकोरन (तमिलनाडु) है। अतः विकल्प (b) सही है


Q4:

निम्नलिखित में से कौन-सी नदियाँ ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियाँ हैं?

1. सुबनसिरी

2. मानस

3. रागोंसांग्पो

4. दिबांग

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

विश्व की सबसे बड़ी नदियों में से एक ब्रह्मपुत्र का उद्गम कैलाश पर्वत श्रेणी में मानसरोवर झील के निकट चेमायुंगडुंग (Chemayungdung) हिमनद में है। यहाँ से यह पूर्व दिशा में अनुदैर्ध्य रूप में बहती हुई दक्षिणी तिब्बत के शुष्क समतल मैदान में प्रवेश करती है, यहाँ इसे सांग्पो के नाम से जाना जाता है जिसका अर्थ है 'शोधक' तिब्बत के रागोंसांग्पो इसके दाहिने तट पर एक प्रमुख सहायक नदी है। अरुणाचल प्रदेश में सादिया कस्बे के पश्चिम में यह नदी भारत में प्रवेश करती है। इसके बाएँ तट पर इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ दिबांग या सिकांग और लोहित मिलती हैं और इसके बाद यह नदी ब्रह्मपुत्र के नाम से जानी जाती है। इस नदी के बाएँ तट की प्रमुख सहायक नदियाँ बूढ़ी दिहिंग और धनसरी (दक्षिण) हैं, जबकि दाएँ तट पर मिलने वाली महत्त्वपूर्ण सहायकं नदियों में सुबनसिरी, कामेग, मानस संकोश हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।


Q5:

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?

A: पर्णपाती वन

B: सदाबहार वन

C: शंकुधारी वन

D: काँटेदार वन

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह विषुवत वृत्त के समीप स्थित है एवं यहाँ की जलवायु विषुवतीय है, इस कारण यहाँ पर सदाबहार वन पाए जाते हैं। अतः विकल्प (b) सही है


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें