होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 04 Sep 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 04 Sep 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. छोटा नागपुर पठार मेघालय, कार्बी एंगलौंग पठार और उत्तर कचार पहाड़ी से एक भ्रंश के द्वारा अलग हो गया है।

2. गारो, खासी और जयंतिया श्रेणियाँ दक्षिण भारत में स्थित हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

दक्षिण का पठार एक त्रिभुजाकार भूभाग है, जो नर्मदा नदी के दक्षिण में स्थित है। उत्तर में इसके चौड़े आधार पर सतपुड़ा की श्रृंखला है, जबकि महादेव, कैमूर की पहाड़ी तथा मैकाल श्रृंखला इसके पूर्वी विस्तार हैं। दक्षिण का पठार पश्चिम में ऊँचा एवं पूर्व की ओर कम ढाल वाला है। इस पठार का एक भाग उत्तर-पूर्व में भी देखा जाता है. जिसे स्थानीय रूप से 'मेघालय', 'कार्बी एंगलौंग पठार' तथा 'उत्तर कचार पहाड़ी' के नाम से जाना जाता है। यह एक भ्रंश के द्वारा छोटा नागपुर पठार से अलग हो गया है। पश्चिम से पूर्व की ओर तीन महत्त्वपूर्ण श्रृंखलाएँ गारो, खासी तथा जयंतिया हैं। अतः कथन 1 सही है, जबकि कथन 2 सही नहीं है


 


                            

Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं।

2. स्थलमंडल वन, कृषि एवं मानव बस्तियों के साथ-साथ यह खनिज संपदा का भी एक स्रोत है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं। पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है एवं मिट्टी की पतली परत से ढँका होता है। अतः कथन 1 सही है।


स्थलमंडल वह क्षेत्र है, जो हमें वन, कृषि एवं मानव बस्तियों के लिए भूमि, पशुओं को चरने के लिए घासस्थल प्रदान करता है। यह खनिज संपदा का भी एक स्रोत है। अतः कथन 2 सही है।


 


                            

Q3:

पश्चिमी घाटों में वर्षा किस प्रकार होती है?

A: ग्रीष्मकालीन वर्षा

B: शीतकालीन वर्षा

C: मानसूनी वर्षा

D: पर्वतीय वर्षा

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

पश्चिमी घाट में पर्वतीय वर्षा होती है। यह वर्षा घाट के पश्चिमी ढाल पर आर्द्र हवा के टकराकर ऊपर उठने के कारण होती है। अतः विकल्प (c) सही है।


                            

Q4:

पूर्वी घाटों और पश्चिमी घाटों में से किसका सबसे ऊँचा शिखर है?

A: अनाई मुडी

B: डोडा बेटा

C: महेंद्रगिरी

D: शेवराय या जावेडी पहाड़ियाँ

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

पश्चिमी घाट की ऊँचाई. उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ती जाती है। इस भाग के शिखर ऊँचे हैं. जैसे अनाई मुडी (2.695 मी०) तथा डोडा बेटा (2,633 मी०) पूर्वी घाट का सबसे ऊँचा शिखर महेंद्रगिरी (1.500 मी०) है। पूर्वी घाट के दक्षिण-पश्चिम में शेवराय तथा जावेडी की पहाड़ियाँ स्थित हैं। अतः विकल्प (a) सही है।


                            

Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. 'लूनी' थार के मरुस्थल की सबसे बड़ी नदी है।

2. थार के मरुस्थल में बरकान का विस्तार बहुत अधिक क्षेत्र पर होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

अरावली पहाड़ी के पश्चिमी किनारे पर थार का मरुस्थल स्थित है। यह बालू के टिब्बों से बँका एक तरंगित मैदान है। इस क्षेत्र में प्रति वर्ष 150 मि०मी० से भी कम वर्षा होती है। इस शुष्क जलवायु वाले क्षेत्र में वनस्पति बहुत कम है। वर्षा ऋतु में ही कुछ सरिताएँ दिखती हैं और उसके बाद वे बालू में ही विलीन हो जाती हैं। पर्याप्त जल नहीं मिलने से वे समुद्र तक नहीं पहुँच पाती हैं। केवल 'लूनी' ही इस क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी है। बरकान (अर्धचंद्राकार बालू का टीला) का विस्तार बहुत अधिक क्षेत्र पर होता है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।