होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 03 Jul 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 03 Jul 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न होने वाले उष्णकटिबंधीय अवदाबों की बारंबारता किन कारकों से प्रभावित होती है?

1. अंत: उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र की स्थिति

2. उत्तरी भारत में मानसून द्रोणी का अक्ष

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न होने वाले उष्णकटिबंधीय अवदाबों की बारंबारता हर साल बदलती रहती है। भारत के ऊपर उनके मार्ग का निर्धारण भी मुख्यतः अंत: उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र, जिसे मानसून श्रेणी भी कहा जाता है, की स्थिति द्वारा होता है। जब भी मानसून द्रोणी का अक्ष दोलायमान होता है, विभिन्न वर्षों में इन अवदाबों के मार्ग, दिशा, वर्षा की गहनता और वितरण में भी पर्याप्त उतार-चढ़ाव आते हैं। अतः बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न होने वाले उष्णकटिबंधीय अवदाबों की बारंबारता अंत: उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (आईटीसी) की स्थिति और उत्तरी भारत में मानसून द्रोणी के अक्ष सहित कई कारकों से प्रभावित होती है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


Q2:

निम्नलिखित में से किन नदियों के अपवाह क्षेत्र का संबंध कश्मीर हिमालय से है?

1. झेलम                

2. चिनाब

3. रावी                   

4. सिंधु

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कश्मीर या उत्तर-पश्चिम हिमालय को सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ झेलम और चिनाब अपवाहित करती हैं। यह क्षेत्र अपने विलक्षण सौंदर्य और खूबसूरत दृश्य स्थलों के लिये जाना जाता है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।


Q3:

निम्नलिखित में से कौन-कौन से पठार प्रायद्वीपीय पठार के भाग हैं?

1. पालायु पठार                  

2. मालवा पठार

3. कोयम्बटूर पठार             

4. कर्नाटक पठार

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

प्रायद्वीपीय पठार अनेक पठारों से मिलकर बना है, जैसे-हज़ारीबाग पठार, पालायु पठार, राँची पठार, मालवा पठार, कोयम्बटूर पठार और कर्नाटक पठार। मेघालय और कार्बी ऐंगलोंग का पठार भी मुख्य प्रायद्वीपीय पठार के भाग हैं, जो भ्रंश घाटी बनाने के कारण छोटानागपुर पठार से अलग हो गया है। बाद में यह नदी द्वारा जमा किये गए जलोढ़ द्वारा पाट दिया गया। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।


Q4:

भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से आगे है -

A: 2 घंटे 50 मिनट

B: 4 घंटे 30 मिनट

C: 5 घंटे 30 मिनट

D: 10 घंटे 20 मिनट

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारत में, 82º30' पूर्व देशांतर को मानक मध्याह्न रेखा माना जाता है। मध्याह्न रेखा के स्थानीय समय को पूरे देश के लिए मानक समय माना जाता है। इसे भारतीय मानक समय (IST) के रूप में जाना जाता है। प्राइम मेरिडियन 0° है और इसे ग्रीनविच रेखा के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह लंदन के पास ग्रीनविच से होकर गुजरती है, जहां ब्रिटिश रॉयल वेधशाला स्थित है।


भारत 82º30' पूर्व देशांतर पर स्थित है। पृथ्वी 24 घंटे में 360 डिग्री घूमती है। इसलिए, प्रत्येक 15 डिग्री देशांतर 1 घंटे के समय अंतर के बराबर होता है। 82º30' पूर्व देशांतर और 0° देशांतर के बीच का अंतर 5.5 घंटे (82.5 डिग्री / 15 डिग्री/घंटा) है।


अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।


Q5:

कश्मीर हिमालय में हिमनद चिकनी मिट्टी के मोटे निक्षेप तथा दूसरे पदार्थों का हिमोढ़ (Moriane) के रूप में जमाव को क्या कहते हैं?

A: दोआब

B: दून

C: करेवा

D: बुगयाल

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कश्मीर हिमालय करेवा के लिये प्रसिद्ध है। करेवा हिमनद चिकनी मिट्टी के मोटे निक्षेप तथा दूसरे पदार्थों का हिमोढ़ के रूप में जमाव को कहते हैं। यहाँ जाफरान (केसर) की खेती की जाती है। अतः विकल्प (c) सही है।