होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 22 Jun 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology) 22 Jun 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology)

Q1:

मुक्तप्लवी जलोद्भिद् क्या हैं?

1. ये जल और वायु के सम्पर्क में नहीं रहते हैं।

2. ये मृदा के सम्पर्क में रहते हैं।

3. ये जल सतह पर मुक्त रूप से नहीं तैरते हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

मुक्तप्लवी जलोद्भिद् (Free-Floating Hydrophytes), जल और वायु के सम्पर्क में रहते हैं परन्तु मृदा के सम्पर्क में नहीं रहते हैं। ये जल सतह पर मुक्त रूप से तैरते हैं। इनमें से कुछ पौधों में पत्तियाँ सूक्ष्म होती हैं जबकि अन्य में बड़ी होती हैं। कुछ मुक्तप्लवी जलोद्भिद्, जैसे-बुल्फिया (Wolffia), लेमना (Lemna), स्पाइरोडीला (Spirodella), एजोला (Azolla), आइकोर्निया (Eichhornia), साल्विनिया (Salvinia) और पिस्टिया (Pistia) हैं। अतः विकल्प (d) सही है।


Q2:

चिपको आन्दोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इस आन्दोलन का प्रारम्भ दिसम्बर 1982 में किया गया था।

2.  इसमें आन्दोलनकारियों को वर्ष 1985 में पुलिस की गोलियों का सामना करना पड़ा था।

3. इस आन्दोलन का नेतृत्व पांडुरंग हेगड़े द्वारा किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

यह हिमालय के ऊपरी भाग के एक छोटे से पहाड़ी गाँव में प्रारम्भ हुआ। अशिक्षित आदिवासी महिलाओं द्वारा इस विशिष्ट आन्दोलन को दिसम्बर 1972 में प्रारम्भ किया गया जो चिपको आन्दोलन (चिपको का अर्थ है गले लगाना या लिपटना) के नाम से प्रसिद्ध हुआ। अतः कथन 1 सही नहीं है।


टीहरी-गढ़वाल के अडवानी गाँव की महिलाओं ने वृक्षों के चारों ओर चिपक कर अर्थात् वृक्षों को गले लगाकर बचाया तथा फरवरी, 1978 में पुलिस की गोलियों का सामना किया और बाद में न्यायिक हिरासत में भी जाना पड़ा। इस आन्दोलन का उद्देश्य हिमालय की ढलानों पर वृक्षों को ठेकेदारों के द्वारा काटे जाने से बचाना था। अतः कथन 2 सही नहीं है।


टीहरी-गढ़वाल के विभिन्न गाँवों, जैसे- अडवानी और बुढेकर में यह आन्दोलन श्री सुन्दरलाल बहुगुणा के नेतृत्व में जारी रहा। जून, 1982 में लंदन में आयोजित UNEP की बैठक में सुन्दरलाल बहुगुणा ने हिमालय क्षेत्र में वृक्षों की कटाई पर रोक लगाकर, मृदा और जल की सुरक्षा के लिये चिपको आन्दोलन की योजना प्रस्तुत की। अतः कथन 3 सही नहीं है।


Q3:

निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

1. ऊर्जा रोपण

2. कृषि फसलों के अवशेष

3. नगर पालिकाओं और उद्योगों के अपशिष्ट पदार्थ

उपर्युक्त में से कौन से जैवभार ऊर्जा के स्रोत हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

जैवभार ऊर्जा तीन स्रोतों से प्राप्त होती है-कृषि फसलों के अवशिष्ट या अवशेष, नगर पालिकाओं और उद्योगों के अपशिष्ट पदार्थ और ऊर्जा रोपण (energy plantations) इसमें तीव्र वृद्धि करने वाले पौधे और घास, कृषि अवशेष, जैसे- वनस्पति तेल, गेहूँ का भूसा, मक्का, लकड़ी, कागज, लकड़ी के टुकड़े और मीथेन, आदि शामिल हैं। अतः विकल्प (c) सही है।


Q4:

निम्नलिखित में से कौन-से देश प्रारंभिक एशिया-पैसेफिक पार्टनरशिप ऑन क्लीन डेवलपमेंट एंड क्लाइमेट (APPCDC) बैठक का हिस्सा थे?

A: ब्राजील, रूस, भारत, चीन

B: भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका

C: भारत, जापान, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका

D: भारत, चीन, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

एशिया-पैसेफिक पार्टनरशिप ऑन क्लीन डेवलपमेंट एंड क्लाइमेट की पहली बैठक सिडनी में 11-12 जनवरी, 2006 को सम्पन्न हुई। इसमें सभी 6 देश भारत, चीन, आस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका सम्मिलित हुए जो विश्व के कुल ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन का 48% उत्सर्जित करते हैं। अतः विकल्प (b) सही है।


Q5:

भारत में थर्मल पावर प्लांट के बाद जहरीले वायु प्रदूषण का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत क्या है?

A: औद्योगिक उत्सर्जन

B: कृषि गतिविधियों से उत्सर्जन

C: मोटर वाहनों से निकास उत्सर्जन

D: निर्माण स्थलों से प्रदूषण

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

ऊष्मीय शक्ति संयन्त्रों के पश्चात् मोटरगाड़ियों से निकलने वाला विषैला धुआँ वायु प्रदूषण का द्वितीय सबसे बड़ा स्रोत हैं। बढ़ता हुआ यातायात घनत्व परिवेशी वायु गुणता के लिए लगातार संकट उत्पन्न कर रहा है। भारत में मैट्रो शहरों एवं अन्य शहरी क्षेत्रों में स्वचालित वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश के प्रमुख मैट्रो शहरों में, वाहनीय निर्वातक में सभी CO का 70%, सारे हाइड्रोकार्बन के 50%, सभी ऑक्साइड 30-40% और निलंबित विवक्त पदार्थ 30% तक होते हैं। अतः विकल्प (c) सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें