होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 18 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology) 18 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology)

Q1:

निम्नलिखित में से कौन बायोगैस का मुख्य घटक है?

1. मीथेन  

2. कार्बन डाइऑक्साइड  

3. हाइड्रोजन और 

4. नाइट्रोजन

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: b

स्पष्टीकरण:

बायोगैस में मुख्य रूप से मीथेन (CH4) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) शामिल हैं तथा इसमें नाइट्रोजन, हाइड्रोजन, हाइड्रोजन सल्फाइड और ऑक्सीजन की थोड़ी मात्रा मौजूद होती है। अतः विकल्प (b) सही है।


Q2:

असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य, निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है? 

A: असम

B: दिल्ली

C: पंजाब

D: अरुणाचल प्रदेश

उत्तर: b

स्पष्टीकरण:

दिल्ली-हरियाणा सीमा पर अरावली पर्वत श्रृंखला के दक्षिणी दिल्ली रिज पर 32.71 वर्ग किमी० क्षेत्र में फैला असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य दक्षिणी दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों के उत्तरी भागों में स्थित है। अतः विकल्प (b) सही है।


Q3:

जलीय पारितंत्र में जीवन रूप के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. बेन्थोस (Benthos): बैंथिक जीव वे हैं जो जल के तल में निवास करते हैं।

2. नेकटन (Nekton): ये ऐसे जीव हैं जो जड़ वाले पौधों के तनों और पत्तियों से जुड़े रहते हैं।

3. न्यूस्टन (Neuston): ये अनासक्त जीव हैं जो वायु और जल के अंतरापृष्ठ में निवास करते हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: b

स्पष्टीकरण:

बेन्थोस: बैंथिक जीव वे हैं जो जल के तल में रहते हैं। व्यावहारिक रूप से प्रत्येक जलीय पारितंत्र में सुविकसित बेंथोस पाए जाते हैं। अतः कथन 1 सही है


नेकटन: इस समूह में ऐसे जानवर हैं जो तैरते रहते हैं। नेकटोन अपेक्षाकृत बड़े और शक्तिशाली होते हैं क्योंकि उन्हें जल की धाराओं को पार करना होता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


तैरने वाले जीवों (लगभग 2 मिमी लंबे) से लेकर सबसे बड़े जीव, ब्लू व्हेल तक के आकार में जीव शामिल हैं।


न्यूस्टन: ये अनासक्त जीव हैं जो वायु और जल के अंतरापृष्ठ में निवास करते हैं। जैसे तैरते पौधे आदि। अतः कथन 3 सही है


Q4:

कंजर्वेशन इंटरनेशनल (CI) के बारे में निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

1. यह हेग में स्थित एक अंतर-सरकारी पर्यावरण संगठन है।

2. इसका काम जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के संबंध में विज्ञान, नीति और व्यवसायों और समुदायों के साथ साझेदारी पर केंद्रित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?    

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: b

स्पष्टीकरण:

कंजर्वेशन इंटरनेशनल (Conservation International: CI) एक अमेरिकी गैर-लाभकारी पर्यावरण संगठन है, जिसका मुख्यालय क्रिस्टल सिटी, अर्लिंग्टनवर्जीनिया में स्थित है। अतः कथन 1 सही नहीं है


कंजर्वेशन इंटरनेशनल का काम विज्ञान, नीति और व्यवसायों, सरकारों और समुदायों के साथ साझेदारी पर केंद्रित है। अतः कथन 2 सही है


Q5:

हिम चादर (Ice Sheets) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. हिम चादरें मौसम और जलवायु को भी प्रभावित करती हैं।

2. वर्तमान में पृथ्वी पर केवल दो हिम चादरें नामतः ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका मौजूद हैं।

3. हिम चादरें उन क्षेत्रों में निर्मित हैं जहां शीतकाल में बर्फ गिरती है जो ग्रीष्मकाल में यह पूर्ण रूप से नहीं पिघलती हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: c

स्पष्टीकरण:

हिम चादरें लगातार गतिमान रहती हैं, धीरे-धीरे ढलान के सहारे प्रवाहित होती रहती है। ग्रीनलैंड और अंटार्कटिक हिम चादरें मौसम और जलवायु को भी प्रभावित करती हैं। अतः कथन 1 सही है


हिम चादर (Ice Sheets) हिमनद बर्फ होती है जिसका विस्तार 50,000 वर्ग किलोमीटर (20,000 वर्ग मील) क्षेत्र में होता है। वर्तमान में पृथ्वी पर केवल दो हिम चादरें नामतः ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका मौजूद हैं। अतः कथन 2 सही है


हिम चादरें उन क्षेत्रों में निर्मित हैं जहां शीतकाल में बर्फ गिरती है जो ग्रीष्मकाल में यह पूर्ण रूप से नहीं पिघलती हैं। हजारों वर्षों में, हिम चादरें बर्फ की मोटी परत के रूप में जमा हो जाती हैं और जैसे-जैसे पुरानी बर्फ पर नई बर्फ पर जमा होती रहती है वैसे-वैसे बर्फ की परतें और अधिक सघन और मोटी होती जाती हैं। अतः कथन 3 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें