होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 30 Mar 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी 30 Mar 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

Q1:

निम्नलिखित गैसों पर विचार कीजिए:

1.  नाइट्रोजन 

2.  ऑक्सीजन

3.  कार्बन डाईआक्साइड

4.  मिथेन

उपर्युक्त में से एक्स-सिटूसंरक्षण के लिए कौन-सी/से गैस सामान्यतः प्रयोग होती है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

एक्स-सिटू संरक्षण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा वनस्पतियों एवं जानवरों की विलुप्त प्रायः प्रजातियों का संरक्षण उनके प्राकृतिक आवास से पृथक किया जाता है। एक्स-सिटू संरक्षण की दो विधियाँ प्रथम जूलॉजिकल पार्कों में विलुप्तप्राय प्रजातियों का पालन पोषण किया जाता है और द्वितीय जीवित शुक्राणुओं तथा अण्डों के नमूनों को अत्यंत कम तापमान पर द्रवित नाइट्रोजन में सरंक्षित किया जाता है।  अतः विकल्प (a) सही है।


Q2:

प्राकृतिक वास पारितंत्रीय निकेत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह, वह क्षेत्र होता है जिसमें जीव रहने और विकसित होने के लिए अनुकूलित होते है।

2. इसमें भक्षक-शिकार संबंध नहीं होता है।

3. इसमें केवल भौतिक दशाएँ शामिल होती हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

एक पौधे या एक जंतु का प्राकृतिक वास वह क्षेत्र होता है जिसमें जीव या जीवों की एक जनसंख्या रहने और विकसित होने के लिए अनुकूलित होती है। प्राकृतिक वास को क्षेत्र के जैविक और अजैविक कारकों जैसे कि जलवायु, वनस्पति, मिट्टी, पानी इत्यादि के द्वारा चिन्हित किया जाता है। एक क्षेत्र में कई प्रजातियों का प्राकृतिक वास हो सकता है। अतः कथन 1 सही है।


इस निकेत में ढेर सारी प्रजातियाँ एक ही प्राकृतिक वास में एक-दूसरे के साथ बिना प्रतिस्पर्धा किए और बिना एक-दूसरे को नष्ट किए रहती है। प्राकृतिक वास में भक्षक-शिकार संबंध होता है किन्तु शायद ही यह एक प्रजाति के पूर्ण विलोपन का कारण बनता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


एक स्थिर पारितंत्र में प्रत्येक प्रजाति अपना पारितंत्रीय निकेत खोज लेती है और इस प्रकार यह दूसरी प्रजातियों के साथ सहभागिता के साथ रहने की योग्यता हासिल कर लेती है। एक जीव के पारितंत्रीय निकेत में वे सभी भौतिक रासायनिक और जैव दशाएँ शामिल होती हैं जो कि प्राकृतिक वास में रहने के लिए जरूरी होती हैं। निकेत में जीव की भोजन आदतें, घोंसले बनाने के तरीके और पुनर्जनन इत्यादि भी शामिल होते हैं। अतः कथन 3 सही नहीं है।


Q3:

निम्नलिखित पर विचार कीजिए:  

1. लक्षद्वीप   

2. मन्नार की खाड़ी

3. कच्छ की खाड़ी      

4. सुंदरवन

उपर्युक्त में से किनमें प्रवाल भित्तियाँ नहीं पाई जाती हैं ?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारतीय सामुद्रिक विज्ञान संस्थान के अनुसार, भारत में प्रवाल-भित्ति वाले चार प्रमुख क्षेत्र -अण्डमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, मन्नार की खाड़ी एवं कच्छ की खाड़ी हैं। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।


Q4:

कार्बन चक्र के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. पृथ्वी पर अधिकांश कार्बन चट्टानों में संचित है।

2. प्रकाश संश्लेषण प्रकिया में उत्पादक ऑक्सीजन ग्रहण करते है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कार्बन कोशिकाओं के लिए अनिवार्य होता है। पृथ्वी पर अधिकांश कार्बन चट्टानों में संचित है। शेष कार्बन महासागरों, वायुमंडल, पेड़-पौधे मृदा और जीवाश्म ईंधनों में संचित होता है। अतः कथन 1 सही है।


प्रकाश संश्लेषण के दौरान उत्पादक CO2, लेते हैं और ऑक्सीजन को वायुमंडल में निर्मुक्त करते है। मानव और जंतु श्वसन को प्रक्रिया में ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और CO निर्मुक्त करते हैं जो कि वापस पौधे तक जाती है। अपघटक वियोजी जैविक पदार्थ को विखंडित करते हैं और इस प्रक्रिया में CO, वायुमंडल में निर्मुक्त होती है। जब ज्वालामुखी उद्गार होता है या बन में आग लगती है तब अधिक CO, वायुमंडल में प्रवेश करती है। गोचर मीथेन का उत्सर्जन करते हैं जो कि कार्बन का हो एक यौगिक है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. नाइट्रोजन जीवों द्वारा सीधे अवशोषित होने वाली गैस है।

2.  जटिल नाइट्रोजन चक्र नाइट्रोजन को अमोनिया में बदलता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कोशिकाओं को अपने प्रोटीनों और जीनों का निर्माण करने के लिए नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर अधिकांश नाइट्रोजन गैस के रूप में वायुमंडल में मौजूद होती है। जीवों को नाइट्रोजन की जरूरत होती है लेकिन वे इसे सीधे-सीधे अवशोषित नहीं कर सकते। अतः कथन 1 सही नहीं है।


जटिल नाइट्रोजन चक्र नाइट्रोजन को अमोनिया में बदलता है जिसे जीवों द्वारा अवशोषित किया जा सकता है। इस प्रक्रिया को नाइट्रोजन स्थिरीकरण कहा जाता है जो कि जीवाणु द्वारा संपन्न की जाती है। ये जीवाणु फलीदार पौधों की जड़ों; जैसे कि सेम आदि में रहते हैं। अतः कथन 2 सही है।


 


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें