होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 27 Jul 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology) 27 Jul 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology)

Q1:

अरुंधति रॉय ने किस नदी पर बांधों के निर्माण के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया?

A: गंगा

B: यमुना

C: नर्मदा

D: गोदावरी

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कार्यकर्ताओं के एक समूह के साथ, नर्मदा बचाओ आंदोलन के रूप में अरूंधति रॉय ने विस्थापित नर्मदा नदी के बांध के विरोध में प्रदर्शन किया। ये उन विस्थापित लोगों के लिए था, जिन्हें राज्य सरकार ने यह कहकर मुआवजा देने से इंकार कर दिया कि उनके पास पुनर्वास देने के लिए कोई भूमि नहीं है। अतः विकल्प (c) सही है


Q2:

बाबा आमटे के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. वे भारत के प्रमुख समाजसेवी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता थे।

2. उन्हें 1999 में गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

बाबा आमटे भारत के प्रमुख समाजसेवी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता थे। इन्होंने समाज के परित्यक्त लोगों और कुष्ठ रोगियों के लिये अनेक आश्रमों एवं समुदायों की स्थापना की। वे पर्यावरण संरक्षण के लिये जीवनभर संघर्षरत रहे और अपना पूरा जीवन वन्यजीव संरक्षण तथा नर्मदा बचाओ आंदोलन को समर्पित कर दिया। अतः कथन 1 सही है।


उन्हें वर्ष 1971 में पद्मश्री, वर्ष 1985 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, वर्ष 1983 में डेमियन डट्टन पुरस्कार, वर्ष 1986 में पद्म विभूषण एवं वर्ष 1999 में गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अतः कथन 2 सही है।


Q3:

मैड्रिड में अंटार्कटिक संधि के पर्यावरण संरक्षण पर प्रोटोकॉल, जिसे अंटार्कटिका प्रोटोकॉल भी कहा जाता है, पर कब हस्ताक्षर किए गए थे?

A: 4 अक्टूबर 1991

B: 14 जनवरी 1998

C: 1 जुलाई 2000

D: 22 मार्च 1995

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

अंटार्कटिका संधि के लिए पर्यावरणीय सुरक्षा पर प्रोटोकॉल (The Protocol on Environmental Protection to the Antarctic Treaty) पर 4 अक्टूबर, 1991 को मैड्रिड में हस्ताक्षर हुआ था। यह प्रोटोकॉल 1998 में प्रभावी हुआ। यह अभिसमय अंटार्कटिका को 'प्राकृतिक भंडार, शांति विज्ञान को समर्पित मानता है। इस अभिसमय की धारा-7 वैज्ञानिक अनुसंधानों को छोड़कर अंटार्कटिका खनिज संसाधनों से जुड़ी सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित करता है। यह अभिसमय वर्ष 2048 तक अंटार्कटिका संधि से जुड़े सभी पारमर्शदाता पक्षकारों के एकमत सहमति से संशोधित किया जा सकता है। साथ ही खनिज संसाधन से जुड़ी गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध तब तक समाप्त नहीं किया जा सकता है जब तक कि अंटार्कटिका खनिज संसाधन गतिविधियों पर बाध्यकारी व्यवस्था लागू नहीं होती है। भारत इस प्रोटोकॉल का 14 जनवरी, 1998 को पक्षकार बना। अतः विकल्प (a) सही है।


Q4:

भारत में प्रवाल भित्तियाँ कहाँ पायी जाती है।

1. लक्षद्वीप

2. कच्छ की खाड़ी

3. मन्नार एवं पाक की खाड़ी

4. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

प्रवाल भित्ति क्षेत्रों में मन्नार की खाड़ी, कच्छ की खाड़ी (सबसे कम) तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में (सर्वाधिक) फ्रींजींग (Fringing) प्रकार की प्रवाल भित्तियों तथा लक्षद्वीप में एटॉल प्रकार की प्रवाल भित्तियां पाई जाती हैं। वर्ष 1997 से एलनिनो के अत्यधिक गर्म होने से प्रशांत एवं हिंद महासागरों में बड़े पैमाने पर कोरल विरंजन हुआ था। यहां के लगभग 70 प्रतिशत प्रवाल की मृत्यु हो गई थी। अतः विकल्प (d) सही है।


Q5:

समताप मंडल में ओजोन परत के क्षरण के लिए मुख्य रूप से कौन-सी गैसें जिम्मेदार थीं?

A: मीथेन और कार्बन मोनोऑक्साइड

B: क्लोरोफ्लोरोकार्बन (सीएफसी)

C: हाइड्रोकार्बन और नाइट्रोजन ऑक्साइड

D: सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

क्लोरोफ्लोरोकार्बन (सीएफसी) में स्थित क्लोरीन, समताप मण्डल (stratosphere) में ओजोन की परत का क्षय करती है। CFCs प्रथम पीढ़ी की गैसें हैं जिनका उपयोग शीतलन में किया जाता है। अब देश द्वितीय पीढ़ी की शीतलन गैसों के उपयोग की ओर बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से हैलोजिनेटिड CFCs जो हाइड्रोक्लोरोफ्लूरोकार्बन (HCFCs) कहलाती है। यद्यपि CFCs से कम परन्तु, ये भी ओजोन परत को नष्ट करती हैं। अतः विकल्प (b) सही है।