होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 13 Jun 2024

पीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy" 13 Jun 2024

image
पीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy"

Q1:

कोर बैंकिंग शोल्यूसन (सीबीएस) किससे संबंधित है?   

A: स्वयं सहायता समूह

B: वित्तीय जागरूकता

C: बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार

D: लेनदेन में तीव्र गति प्रदान करना

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (सीबीएस) बैंक शाखाओं की नेटवर्किंग है, जो ग्राहकों को अपने खातों का प्रबंधन करने और दुनिया के किसी भी हिस्से से विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति देता है। सरल शब्दों में, बैंकिंग लेनदेन करने के लिए अपनी स्वयं की शाखा पर जाने की आवश्यकता नहीं है। आप इसे किसी भी स्थान, किसी भी समय से कर सकते हैं।  अतः विकल्प (c) सही है।


Q2:

किसी भी देश में पिछले वर्ष कि तुलना में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें दोगुनी हो जाएँ जबकि उत्पादन स्थिर रहे तो उस देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

A: दोगुना हो जाएगा।

B: स्थिर रहेगा।

C: आधा रह जाएगा।

D: कुछ नहीं कहा जा सकता।

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

यदि हम दो लगातार वर्षों में किसी देश के घरेलू उत्पादों की माप करें और देखें कि घरेलू उत्पादों की माप दूसरे वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद का आँकड़ा पूर्व वर्ष के आँकड़े का दुगुना है तो हम निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि देश के उत्पादन का परिमाण दोगुना हो गया है, किंतु यह संभव है कि दोनों वर्षों में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें ही केवल दोगुनी हुई है, जबकि उत्पादन स्थिर है। अतः विकल्प (a) सही है


Q3:

भारतीय मानक ब्यूरो चिह्न के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. आईएसआई (ISI) चिह्न औद्योगिक क्षेत्र की सभी वस्तुओं पर लागू एक चिह्न है; यह भारत में वर्ष 1955 से प्रभावी है।

2. पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों की लेबलिंग के लिए एको मार्क।

3. एगमार्क कृषि उत्पादों पर लगाया जाता है यह फसल के जैविक कृषि के तहत उत्पादन को प्रमाणित करता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

आईएसआई (ISI) चिह्न भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा औद्योगिक उत्पादों की सभी वस्तुओं पर निर्धारित मानक चिह्न है। यह वर्ष 1955 से प्रभावी है। अतः कथन 1 सही है


इको का निशान बीआईएस द्वारा वर्ष 1991 के बाद से ऐसे कई उत्पादों पर लगाया गया है, जो पर्यावरण पर सबसे कम प्रभाव डालते हैं। अतः कथन 2 सही है।


एगमार्क कृषि उत्पादों पर लागू किया जाता है, जो फसल जैविक कृषि के तहत उत्पादन को प्रमाणित करता है अतः कथन 3  सही  है।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. विश्व में कोयला उत्पादन के मामले में भारत चीन के बाद दुसरे स्थान पर है।

2. भारत में लिग्नाइट कोयले का सर्वाधिक भंडार तमिलनाडु के नेवेली में पाया जाता है।

3. कोयले का देश के व्यवसायिक ऊर्जा उत्पादन में 67% योगदान है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कोयला हमारा सबसे बड़ा खनिज संसाधन है और नवीनतम स्थिति के अनुसार विश्व में कोयला उत्पादन के मामले में चीन अमेरिका के बाद भारत का तीसरा स्थान है। अतः कथन 1 सही नहीं  है।


कोयला देश की ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है और देश की व्यावसायिक ऊर्जा के खपत में इसका योगदान 67% है। गोंडवाना संरचना वाले कोयला का विशाल भंडार पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र में है। जबकि लिग्नाइट कोयले का सर्वाधिक भंडार तमिलनाडु के नेवेली में तथा उसके आसपास पाया जाता है। अतः कथन 2 और  कथन 3 सही है।


Q5:

कार्बन कर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह कर पिगोवियन कर का एक प्रकार है।

2. इस कर को फ्रांस द्वारा शुरू किया गया था जो ईंधन की कार्बन सामग्री पर लगाया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कार्बन कर एक अप्रत्यक्ष कर है। यह उन आर्थिक गतिविधियों पर लगाया जाता है जिनसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जनजीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे सरकारें अपना राजकोष भी संवर्धित करती हैं। इस कर से दो अन्य कर भी संबंधित हैं - उत्सर्जन कर और ऊर्जा कर।


उत्सर्जन कर ग्रीनहाउस गैस के प्रत्येक टन के उत्सर्जन पर एक कर है, जबकि ऊर्जा कर ऊर्जा से संबंधित वस्तुओं पर एक कर है। यह टैक्स एक प्रकार का पिगोवियन टैक्स है। इसका नाम ब्रिटिश अर्थशास्त्री आर्थर सी पिगौ के नाम पर रखा गया है, जो 1900 के दशक की शुरुआत में बाहरीता सिद्धांत में सबसे प्रमुख योगदानकर्ताओं में से एक थे। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें