होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 30 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy" 30 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy"

Q1:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए

1. ब्राउन लेबल एटीएम

ये एक बैंक के नाम से चलते हैं।

2. ग्रीन लेबल एटीएम

कृषि के उद्देश्य से प्रयोग होता है।

3. पिंक लेबल एटीम

इनका

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: कोई भी युग्म नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

ब्राउन लेबल एटीएम: हार्डवेयर और एटीएम का पट्टा सेवा प्रदाता और बैंक द्वारा नकद प्रबंधन के स्वामित्व में है।


सफेद लेबल का एटीएम: ये गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) द्वारा स्थापित और संचालित किए जाते हैं।


ग्रीन लेबल एटीएम: ये सामान्यतः कृषि के उद्देश्य से प्रयोग होते हैं। बायोमेट्रिक इम्प्रेसन से चलने वाले ATM को भी ग्रीन लेवल एटीएम कहते हैं।


पिंक लेबल एटीएम: इसका प्रयोग केवल महिलाएं कर सकती है।


येलो लेबल एटीएम: इनका प्रयोग -कामर्स लेन-देन के लिए होता है।


ऑरेन्ज लेबल एटीएम: इनका प्रयोग शेयर्स की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से होता हैं।


Q2:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: 

योजनाएँ

कार्यान्वयन अवधि

1. डिजिटल इंडिया मिशन

1 जुलाई, 2015

2. भारत माला परियोजना

31 जुलाई, 2015

3. समग्र शिक्षा अभियान

24 मई, 2018

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: कोई भी युग्म नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

योजनाएँ कार्यान्वयन वर्ष: डिजिटल इंडिया मिशन (1 जुलाई, 2015), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (1 मई, 2016), नमामि गंगे मिशन (जून, 2014), भारत माला परियोजना (31 जुलाई, 2015), समग्र शिक्षा अभियान (24 मई, 2018) अतः विकल्प (c) सही है।


Q3:

नोट छापने के लिए भारत में प्रिंटिंग प्रेस कहाँ स्थापित किए गए हैं?

1. देवास       

2. नासिक

3. मैसूर

4. सालपुनी

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

भारत में कुल चार मुद्रणालय है, जहाँ नोटों का मुद्रण होता है-  देवास (मध्य प्रदेश) , नासिक (महाराष्ट्र), सालबुनी (कलकत्ता - पश्चिम बंगाल) तथा मैसूर (कर्नाटक)


उपर्युक्त चारों में से दो पर (नासिक तथा देवास) भारत सरकार का अधिकार है, जबकि अन्य दो (सालपुनी और मैसूर) पर आरबीआई  का अधिकार है। अतः विकल्प (d) सही है।


Q4:

इस्लामिक बैंक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इस्लामिक बैंक तो ब्याज लेते हैं और ही ब्याज देते हैं। 

2. भारत में पहले इस्लामिक बैंक की स्थापना गुजरात में हुई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

इस्लामिक बैंकिंग की शुरुआत का पता मिट गमर (मिस्र) से लगाया जा सकता है, जहां 1963 में अहमद अल नज्जर द्वारा एक बैंक - नासिर सोशल बैंक - की स्थापना की गई थी। यह बैंक इस्लामिक बैंकिंग के सिद्धांतों, यानी लाभ-बांटने और गैर-ब्याज आधारित बैंकिंग का पालन करता था। वर्ष 1974 में, इस्लामिक देशों के संगठन (OIC) ने पहले इस्लामिक बैंक की स्थापना की, जिसे इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक या IDB कहा जाता है। इस्लामिक बैंकिंग (IB) के तहत शिया कानूनों या बैंकिंग के इस्लामिक कानूनों का पालन किया जाता है। इसे शरिया बैंकिंग या ब्याज-मुक्त बैंकिंग भी कहा जाता है। अतः कथन 1 सही है।


इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक (IDB) ने मई 2016 में अहमदाबाद, गुजरात में भारत में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा की।  लेकिन नवंबर 2017 में, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं तक सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध समान अवसरों पर विचार करने के बाद भारत में इस्लामिक बैंकिंग को आगे बढ़ाने का फैसला किया। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q5:

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में प्रयुक्त होने वाले डंपिंगका अभिप्राय है?

A: देश में उत्पादन की उच्च लागत के कारण वस्तुओं का आयात करना।

B: देश में उत्पादित वस्तुओं को अन्य देशों में मंहगें दामों पर निर्यात करना।

C: देश में उत्पादित निम्न स्तरीय वस्तुओं को धोखे से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में खपाना।

D: देश में उत्पादित वस्तुओं को उत्पादन लागत से भी कम कीमत पर निर्यात करना।

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

जब किसी वस्तु को निर्यातक देश द्वारा घरेलू बाजार में प्रचलित मूल्य से भी कम मूल्य पर निर्यात किया जाता है तो इसे ‘‘डंपिंग’’ कहते हैं। डंपिंग के तहत निर्यातित वस्तु का मूल्य निर्यातक देश की स्थानीय उत्पादन लागत से भी कम होता है। अतः विकल्प (d) सही है 


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें