होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 25 Jul 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy" 25 Jul 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy"

Q1:

भारत में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के अध्यक्ष कौन होते हैं?

A: प्रधानमन्त्री

B: केंद्रीय वित्त मंत्री

C: आरबीआई गवर्नर

D: केंद्रीय वित्त सचिव

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

भारत में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के अध्यक्ष केंद्रीय वित्त मंत्री होते हैं। इसकी स्थापना 12 सितंबर, 2016 को हुई थी। यह परिषद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 279-A के तहत बनाई गई है जिसमें 33 सदस्य होते हैं। जीएसटी परिषद के पहले अध्यक्ष अरुण जेटली थे  तथा इसके वर्तमान अध्यक्ष निर्मला सीतारमण हैं। अतः विकल्प (b) सही है।


Q2:

मौद्रिक नीति समिति के कुल सदस्यों की संख्या कितनी होती है?

A: 12

B: 8

C: 5

D: 6

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee), भारत सरकार द्वारा गठित एक समिति है जिसका गठन ब्याज दर निर्धारण को अधिक उपयोगी एवं पारदर्शी बनाने के लिये 27 जून, 2016 को किया गया।  अतः विकल्प (d) सही है।


Q3:

मौद्रिक नीति समीति के अध्यक्ष होते हैं -

A: आरबीआई गवर्नर

B: देश के वित्त सचिव

C: देश के वित्त मंत्री

D: प्रधानमंत्री

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

एमपीसी भारत में मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) में कुल 6 सदस्य होते हैं। इनमें से 3 सदस्य भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से और 3 सदस्य भारत सरकार द्वारा नामांकित होते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के  गवर्नर इसके के अध्यक्ष होते हैं। यह समिति वर्ष में कम से कम 4 बार बैठक करती है और नीतिगत रेपो दर (repo rate) तय करती है। अतः विकल्प (a) सही है।


 


Q4:

मौद्रिक नीति के निर्धारण में निम्न में से किस सूचकांक का प्रयोग किया जाता?

A: थोक मूल्य सूचकांक (b) (c) (d)

B: खुदरा मूल्य सूचकांक

C: उपर्युक्त दोनों

D: उत्पादक मूल्य सूचकांक

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

मौद्रिक नीति के निर्धारण में खुदरा मूल्य सूचकांक (सीपीआई) का प्रयोग किया जाता है। यह एक मापक है जो एक निश्चित समय अवधि में उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में बदलाव को दर्शाता है। यह भारत में मुद्रास्फीति को मापने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सूचकांक है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए मौद्रिक नीति का उपयोग करता है। अतः विकल्प (b) सही है।


Q5:

स्वर्ण क्रांति निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

A: जूट

B: दालें

C: बागवानी और शहद

D: कीमती खनिज

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

स्वर्णिम क्रांति का संबंध शहद के उत्पादन और बागवानी से है। यह भारत की महत्वपूर्ण कृषि क्रांतियों का एक हिस्सा है। निरपख टुटेज को भारत में स्वर्ण क्रांति का जनक माना जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1991 में हुई थी और 2003 तक चली। निरपख तुताज को स्वर्ण क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है। अतः विकल्प (c) सही है।