होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 19 Sep 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy" 19 Sep 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy"

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. औपनिवेशिक काल में भारत का वि-औद्योगीकरण ब्रिटिश शासकों के लिए एक जानबूझकर की गई नीति थी।

2. ब्रिटिश शासकों ने भारत को कच्चे माल का निर्यातक और अपने उत्पादों का बाजार बनाना चाहा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कृषि की ही भाँति औपनिवेशिक व्यवस्था के अंतर्गत भारत एक सुदृढ़ औद्योगिक आधार का विकास भी नहीं कर पाया। देश की विश्व प्रसिद्ध शिल्पकलाओं का पतन हो रहा था, किंतु उस प्रतिष्ठित परंपरा का स्थान ले सकने वाले किसी आधुनिक औद्योगिक आधार की रचना नहीं होने दी गई। भारत के इस वि-औद्योगीकरण के पीछे विदेशी शासकों का दोहरा उद्देश्य था। एक तो वे भारत को इंग्लैंड में विकसित हो रहे आधुनिक उद्योगों के लिए कच्चे माल का निर्यातक बनाना चाहते थे। दूसरे, वे उन उद्योगों के उत्पादन के लिए भारत को ही एक विशाल बाज़ार भी बनाना चाहते थे। इस प्रकार, उन उद्योगों के प्रसार के सहारे वे अपने देश (ब्रिटेन) के लिए अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना चाहते थे। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


                            

Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में भारत में उद्योगों का विकास मुख्यतः पश्चिमी भारत में हुआ।

2. पटसन उद्योग की स्थापना और विकास मुख्यतः विदेशी उद्यमियों द्वारा किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में भारत में कुछ आधुनिक उद्योगों की स्थापना होने लगी थी, किंतु उनकी उन्नति बहुत धीमी ही रही। प्रारंभ में तो यह विकास केवल सूती वस्त्र और पटसन उद्योगों को आरंभ करने तक ही सीमित था। सूती कपड़ा मिलें प्रायः भारतीय उद्यमियों द्वारा ही लगाई गई थीं और ये देश के पश्चिमी क्षेत्रों (आज के महाराष्ट्र और गुजरात) में ही अवस्थित थीं। पटसन उद्योग की स्थापना का श्रेय विदेशियों को दिया जा सकता है। यह उद्योग केवल बंगाल प्रांत तक ही सीमित रहा। बीसवीं शताब्दी के आरंभिक वर्षों में लोहा और इस्पात उद्योग का विकास प्रारंभ हुआ। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


                            

Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.  टाटा आयरन स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना बीसवीं शताब्दी से पहले हुई थी।

2. दूसरे विश्व युद्ध के बाद भारत में चीनी, सीमेंट और कागज उद्योग का विकास हुआ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना जमशेदजी नुसरवानजी टाटा ने की थी और 26 अगस्त 1907 को सर दोराबजी टाटा ने इसकी स्थापना की थी। यह वर्ष 1910 में बनकर तैयार हुआ था लेकिन उत्पादन वर्ष 1911 में शुरू हुआ था। इसे टिस्को (टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी) के नाम से जाना जाता है। यह जमशेदपुर, झारखंड में स्थित है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


दूसरे विश्व युद्ध के बाद चीनी,सीमेंट, कागज़ आदि के कुछ कारखाने भी स्थापित हुए। यह विकास कई कारणों से हुआ, जिनमें स्वतंत्रता के बाद औद्योगीकरण पर जोर, बुनियादी ढांचे का विकास, सरकारी नीतियां, बढ़ती जनसंख्या और मांग इत्यादि प्रमुख कारण शामिल थे। अतः कथन 2 सही है।


                            

Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अंग्रेजों द्वारा भारत में किए गए विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता का कल्याण था।

2. अंग्रेजों ने भारत में सड़कें मुख्यतः सेनाओं के आवागमन और कच्चे माल के परिवहन के लिए बनाई थीं।

3. अंग्रेजों ने भारत में रेलवे का विकास वर्ष 1850 में शुरू किया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

औपनिवेशिक शासन के अंतर्गत देश में रेलों, पत्तनों, जल परिवहन डाक-तार आदि का विकास हुआ। इसका ध्येय जनसामान्य को अधिक सुविधाएँ प्रदान करना नहीं था। ये कार्य तो औपनिवेशिक हित साधन के ध्येय से किए गए थे। अंग्रेज़ी शासन से पहले बनी सड़कें आधुनिक यातायात साधनों के लिए उपयुक्त नहीं थीं। जो सड़कें उन्होंने बनाई, उनका ध्येय भी देश के भीतर उनकी सेनाओं के आवागमन की सुविधा तथा देश के भीतरी भागों से कच्चे माल को निकटतम रेलवे स्टेशन या पत्तन तक पहुँचाने में सहायता करना मात्र था। अतः कथन 1 और 2 सही है।


अंग्रेजों ने 1850 में भारत में रेलों का आरंभ किया। यही उनका सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान माना जाता है। रेलों ने भारत की अर्थव्यवस्था की संरचना को दो महत्त्वपूर्ण तरीकों से प्रभावित किया। एक तो इससे लोगों को भूक्षेत्रीय एवं सांस्कृतिक व्यवधानों को कम कर आसानी से लंबी यात्राएँ करने के अवसर प्राप्त हुए, तो दूसरी ओर भारतीय कृषि के व्यावसायीकरण को बढ़ावा मिला। अतः कथन 3   सही है।


                            

Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. वर्ष 1991 के बाद से व्यक्तिगत आय पर लगाए गए करों की दरों में कमी कर-वंचन को कम करने के लिए की गई है।

2. वर्ष 2016 में भारतीय संविधान में संशोधन के बाद केवल केंद्र सरकार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने का अधिकार मिला।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कर व्यवस्था में सुधारों का संबंध सरकार की कराधान और सार्वजनिक व्यय नीतियों से है, जिन्हें सामूहिक रूप से राजकोषीय नीतियाँ भी कहा जाता है। करों के दो प्रकार होते हैं: प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर। प्रत्यक्ष कर व्यक्तियों की आय और  व्यावसायिक उद्यमों के लाभ पर लगाए जाते हैं। वर्ष 1991 के बाद से व्यक्तिगत आय पर लगाए गए करों की दरों में निरंतर कमी की गई है। इसके पीछे मुख्य धारणा यह थी कि उच्च कर दरों के कारण ही कर-वंचन होता है। अतः कथन 1 सही है।


वर्ष 2016 में भारतीय संविधान में संसोधन के द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार को वस्तु एवं सेवा कर लगाने का अधिकार दिया गया।  इस कदम से भारत में वस्तु एवं सेवा कर की शुरूआत हुई। इसके द्वारा सरकार को अतिरिक्त आय प्राप्त होने की, कर-वंचन कम होने की तथा 'एक राष्ट्र, एक टैक्स, एक बाजार' का निर्माण होने की आशा है। अतः कथन 2 सही नहीं है।