होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 16 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy" 16 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy"

Q1:

मुद्रा बाजार के संदर्भ में, “परिवर्तनीयताशब्द का प्रयोग क्या निरूपित करने के लिए किया जाता है

1. अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य के लिए वस्तुओं की तरह मुद्राओं का आदान-प्रदान करने की स्वतंत्रता।

2. निवासियों को देश के बाहर मुद्रा विप्रेषित करने की स्वतंत्रता।

3. विभिन्न देशों में निवेश करने की स्वतंत्रता।

उपर्युक्त में से कितनें कथन सही है। 

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: a

स्पष्टीकरण:

मुद्रा परिवर्तनीयता के द्वारा किसी देश की मुद्रा को सोने या किसी अन्य मुद्रा में परिवर्तित किया जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य के लिए मुद्रा परिवर्तनीयता महत्वपूर्ण है क्योंकि विश्व स्तर पर सोर्स किए गए सामानों का भुगतान एक सहमत मुद्रा में किया जाता है जो खरीदार की घरेलू मुद्रा नहीं हो सकती है। अतः विकल्प (a) सही है।


Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. स्टैगफ्लेशन एक ऐसी स्थिति है जिसमें मुद्रास्फीति की दर उच्च होती है और साथ ही आर्थिक विकास दर लगातार उच्च बनी रहती है।

2. अपस्फीति से तात्पर्य वस्तुओं और सेवाओं के सामान्य मूल्य स्तर में कमी से है लेकिन मुद्रास्फीति की दर शून्य से ऊपर बनी रहती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: d

स्पष्टीकरण:

स्टैगफ्लेशन बढ़ती कीमतों या मुद्रास्फीति के साथ धीमी आर्थिक वृद्धि और अपेक्षाकृत उच्च बेरोजगारी या आर्थिक ठहराव की स्थिति होती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


अपस्फीति से तात्पर्य वस्तुओं और सेवाओं के सामान्य मूल्य स्तर में कमी से है साथ ही मुद्रास्फीति की दर शून्य से नीचे हो जाती है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q3:

दबावग्रस्त परिसंपत्तियां बैंकिंग प्रणाली के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। इनमें समाविष्ट हैं-

1. गैर निष्पादित परिसंपत्ति

2. पुनर्गठित ऋण

3. राइट ऑफ एसेट्स

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: c

स्पष्टीकरण:

एसेट क्वालिटी का सबसे महत्वपूर्ण पैमाना गैर निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) है। लेकिन NPA अकेले बैंकों द्वारा दिए गए ऋणों की खराब परिसंपत्तियों को प्रदर्शित नहीं करता है। इसलिए एक नया वर्गीकरण दबावग्रस्त परिसंपत्तियों के रूप में किया गया है जिसमें NPA के अलावा पुनर्गठित ऋण और राइट ऑफ एसेट्स शामिल हैं।


पुनर्गठित परिसंपत्ति या ऋण वह परिसंपत्ति होती है, जिसे विस्तारित पुनर्भुगतान अवधि, ब्याज दर कम करने, ऋण के एक हिस्से को इक्विटी में परिवर्तित करने, अतिरिक्त वित्तपोषण प्रदान करने या इन उपायों के कुछ संयोजन से प्राप्त होती है।


बैंक जब यह मान लेता है कि उसके बुक पर बने किसी लोन अकाउंट की वैल्यू बहुत कम रह गई है या समाप्त हो गई है तब उसे राइट ऑफ कर दिया जाता है। बैंक का वित्तीय विवरण यह प्रदर्शित करेगा कि राइट ऑफ लोन की भरपाई किसी अन्य तरीके से की जाएगी।


अतः विकल्प (c) सही है।


Q4:

"मानव विकास सूचकांक (HDI) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

2. लैंगिक समानता मानव विकास सूचकांक के चार संकेतकों में से एक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: a

स्पष्टीकरण:

मानव विकास सूचकांक (HDI) एक समग्र सूचकांक है जो मानव विकास में औसत उपलब्धि को मापता है।


यह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित किया जाता है। अत: कथन 1 सही है।


मानव विकास सूचकांक चार संकेतकों को ध्यान में रखता है:


जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (सतत् विकास लक्ष्य 3),


स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष (सतत् विकास लक्ष्य 4.3),


स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष (सतत् विकास लक्ष्य 4.4),


सकल राष्ट्रीय आय (GNI) (सतत् विकास लक्ष्य 8.5) अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q5:

प्राय: समाचारों में चर्चित न्यूनतम वैकल्पिक कर (Minimum Alternate Tax: MAT)’ है:

A: प्रत्यक्ष कर का एक रूप।

B: उच्च नेट वर्थ व्यक्तियों (HNIs) पर आधिरोपित कर।

C: विदेशी व्यापार में आयात और निर्यात की जाने वाली वस्तुओं पर अधिरोपित कर।

D: क्रिप्टोकरेंसी पर लगाया गया कर।

उत्तर: a

स्पष्टीकरण:

आयकर अधिनियम (आईटी अधिनियम) के प्रावधानों के अनुसार आयकर का भुगतान किया जाता है, लेकिन कंपनियां कंपनी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अपने लाभ (लाभ और हानि खाते के माध्यम से) की गणना करती हैं।


आईटी अधिनियम सकल आय पर कटौती के साथ कुल आय से कई प्रकार की छूट और अन्य प्रोत्साहन की अनुमति प्रदान करता है।


आईटी अधिनियम के तहत इन छूट, कटौती और अन्य प्रोत्साहनों के परिणामस्वरूप, कंपनियां अपनी कर योग्य आय को शून्यया नकारात्मकदिखाती हैं, और इस तरह, ‘शून्य करकंपनियां को बढ़ावा मिलता हैं और शेयरधारकों को भारी लाभांश (कंपनी अधिनियम के तहत) प्रदान करने के बावजूद, वे कर का भुगतान नहीं करती हैं। ऐसी कंपनियों को आयकर के दायरे में लाने के लिए उसी के अनुसार MAT लगाया गया था। अतः विकल्प (a) सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें