होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 09 Mar 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी 09 Mar 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-1 : वायु की आर्द्रता को आपेक्षिक आर्द्रता के रूप में व्यक्त किया जाता है।

कथन-II: आपेक्षिक आर्द्रता, वायु में प्रतिशत के रूप में नमी की वह मात्रा है जो उस तापक्रम पर वायु को संतृप्त (saturated) अवस्था में रखती है।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

A: कथन-I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है

B: कथन-I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है

C: कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है

D: कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

वायु की आर्द्रता, प्रकृति में जल के विभिन्न रूपों में से एक है। वाष्प के रूप में वायुमण्डल की नमी आर्द्रता कहलाती है। वायु की आर्द्रता को आपेक्षिक आर्द्रता के रूप में व्यक्त किया जाता है। आपेक्षिक आर्द्रता, वायु में प्रतिशत के रूप में नमी की वह मात्रा है जो उस तापक्रम पर वायु को संतृप्त (saturated) अवस्था में रखती है अर्थात् आपेक्षिक आर्द्रता, वास्तविक आर्द्रता और उस तापक्रम पर कितनी और आर्द्रता वायु में हो सकती है, इन दोनों का अनुपात होती है। आर्द्रता, सौर विकिरण की तीव्रता, तापमान, ऊँचाई, वायु, वनस्पति और मृदा के जल स्तर द्वारा प्रभावित होती है। उच्च तापमान, वायु में नमी ग्रहण करने की क्षमता को बढ़ाता है तथा आपेक्षिक आर्द्रता को घटाता है। कम तापमान, वायु की नमी ग्रहण करने की क्षमताको घटाकर, आपेक्षिक आर्द्रता को बढ़ाता है। अतः विकल्प (b) सही है।


 


Q2:

जैव-संदीप्ति जीवों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. जीव द्वारा उत्सर्जित प्रकाश का रंग उनके रासायनिक गुणों पर निर्भर करता है।

2. कुछ जीवों में, जैव-संदीप्ति अन्य जीवों से बचाने के लिए, सुरक्षा तंत्र के रूप में कार्य करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से है/हैं ?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

जैव-संदीप्ति1 (Bioluminescent) जीवों की प्रकाश को उत्सर्जित करने की क्षमता है। यह जीवों के उत्तरजीविता के लिए अनुकूलन का एक अंग है। जैव-संदीप्ति  जीव आमतौर पर समुद्री वातावरण में पाए जाते हैं, लेकिन वे स्थलीय वातावरण पर भी पाए जाते हैं। जीव द्वारा उत्सर्जित प्रकाश का रंग उनके रासायनिक गुणों पर निर्भर करता है। अतः कथन 1 सही है


कुछ जीवों में जैव-संदीप्तिं उन्हें शिकारियों से बचाने में मदद करती है। बायोलुमिनसेंस कीट को आकर्षित करता है, जो बीजाणुओं को फैलाने में मदद करता है। यह जीव को फल-भक्षी (या फल खाने वाले) जीवों से बचाने के लिए भी एक तंत्र हो सकता है। अतः कथन 2 सही है


Q3:

ब्राजील में वर्ष 1992 में रियो शिखर सम्मेलन में नेता किन प्रमुख वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने में असफल रहे?

A: आर्थिक सुधार और व्यापार नीतियां

B: जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग

C: मानवाधिकारों का उल्लंघन

D: कृषि में तकनीकी प्रगति

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

ब्राजील में वर्ष 1992 में हुए रियो सम्मेलन से पहले जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग पर औद्योगिक और विकासशील देशों के दृढ़ रुख के कारण विश्व के नेता सहमति बनाने में असफल हुए। इस वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दे पर व्यापार हित की प्राथमिकता के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका लम्बे समय तक ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता की वास्तविक कार्य योजना के विषय से हटकर बातें करता रहा। अतः विकल्प (b) सही है।


Q4:

मिरिस्टिका स्वैम्प ट्रीफ्रॉग भारत के किस भौगोलिक क्षेत्र में पाया जा सकता है?

A: उत्तर पूर्व भारत

B: अरावली पहाड़ियाँ

C: पश्चिमी घाट

D: हिमालय की शिवालिक श्रेणी

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

मिरिस्टिका स्वैम्प ट्रीफ्रॉग पश्चिमी घाट की एक दुर्लभ वृक्षीय प्रजाति है। इसका वैज्ञानिक नाम मर्कुराना मिरिस्टिकापालुस्ट्रिस है। इसे केरल के त्रिशूर जिले के वाजाचल रिजर्व फॉरेस्ट में शेनकोटाह गैप के उत्तर में पहली बार रिकॉर्ड किया गया था।


Q5:

ग्रीनहाउस प्रभाव का सबसे बड़ा योगदानकर्ता है-

A: मीथेन

B: जल वाष्प

C: कार्बन डाइऑक्साइड

D: नाइट्रस ऑक्साइड

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

जलवाष्प पृथ्वी की सबसे प्रचुर मात्रा में विद्यमान ग्रीन हाउस गैस है। यह पृथ्वी के लगभग आधे ग्रीनहाउस प्रभाव के लिए जिम्मेदार है। अतः विकल्प (b) सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें