होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 03 Feb 2024

Daily Static MCQs for UPSC & State PSC Exams- यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी "Environment & Ecology" 03 Feb 2024

image
Daily Static MCQs for UPSC & State PSC Exams- यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी "Environment & Ecology"

Q1:

जैव सूचना विज्ञान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह जीव विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान और सूचना तकनीक का एक संग्रह है।

2.  यह जैविक सूचना के प्रबंधन में सूचना तकनीक का अनुप्रयोग है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

जैव सूचना विज्ञान (Bioinformatics), विज्ञान का एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें जीव विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान और सूचना तकनीक एक ही विषय में विलय हो जाते हैं। इस क्षेत्र का मुख्य लक्ष्य नई जीव वैज्ञानिक अंतर-दृष्टियों की खोज करना और एक ऐसे परिप्रेक्ष्य का निर्माण करना है जिसमें जीव विज्ञान के एकीकृत सिद्धांतों को देखा और समझा जा सके।अतः कथन 1 सही है।


साधारण शब्दों में, जैव सूचना विज्ञान जैविक सूचना के प्रबंधन में सूचना तकनीक का अनुप्रयोग है। जैव सूचना विज्ञान जीव सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से कच्चे आँकड़ों को बड़ी मात्रा में उपयोगी ज्ञान में परिवर्तित करता है।अतः कथन 2 सही है।


Q2:

 निम्नलिखित में से कौन-सी प्रजाति भारत के पश्चिम घाट के लिए स्थानिक नहीं है?

A: शेर जैसी पूंछ वाला मैकाक

B: नीलगिरि लंगूर

C: एशियाई हाथी

D: नीलगिरि ताहर

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

स्थानिक प्रजाति (Endemic Species), एक ही भौगोलिक स्थान पर पाई जाती है और यह अन्य किसी भी जगह नहीं होती है। एक प्रजाति किसी क्षेत्र के लिए मूल निवासी हो सकती है किन्तु वह उस क्षेत्र के लिए स्थानिक नहीं हो सकती है, यदि वह किसी दूसरे स्थान पर भी पाई जाती है। उदाहरण के लिए, शेर जैसी पूंछ वाला मैकाक और नीलगिरि लंगूर, नीलगिरि ताहर भारत के पश्चिम घाट के लिए स्थानिक जंतु हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।


Q3:

निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए:

1. बिहार          

2. पश्चिम बंगाल

3. मणिपुर        

4. पंजाब

उपर्युक्त में से कितने राज्य आर्सेनिक जल प्रदूषण से अत्यधिक प्रभावित है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारत के गंगा मैदानी इलाकों में भूमिगत जल आर्सेनिक प्रदूषण से अत्यधिक ग्रस्त है। भारत के 7 राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर तथा छत्तीसगढ़ में भूमिगत जल आर्सेनिक प्रदूषण से अत्यधिक प्रभावित है। अतः विकल्प (c) सही है।


Q4:

कीस्टोन प्रजाति के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. एक प्रजाति जो अपनी मौजूदगी वाले समुदायों में एक गैर-आनुपातिक वृहद प्रभाव डालती है।

2. एक प्रजाति जो समुदाय में रहने वाली अन्य प्रजातियों की एक बड़ी संख्या की उत्तरजीविता की क्षमता को निर्धारित करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कीस्टोन प्रजाति वह होती है जो अपनी मौजूदगी वाले समुदायों में एक गैर-आनुपातिक वृहद प्रभाव डालती है। वास्तव में यह समुदाय में रहने वाली अन्य प्रजातियों की एक बड़ी संख्या की उत्तरजीविता की क्षमता को निर्धारित करती है। जब एक कीस्टोन प्रजाति लुप्त होती है तो अन्य प्रजातियों के विलोपन की एक श्रृंखला शुरू हो सकती है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. प्रजातियां जो ऊर्जा और उनके समुदायों की संरचना पर महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं डालती हैं।

2. प्रजातियाँ जो अपने और अन्य प्रजातियों के लिए भौतिक आवास बनाने, संशोधित करने या बनाए रखने के द्वारा अपने समुदाय को प्रभावित करती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कीस्टोन प्रजाति के संबंध में सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कीस्टोन प्रजाति एक ऐसा जीव है जो प्रणाली को एक साथ रखने में मदद करता है। ये प्रजातियाँ एक पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना और कार्य को प्रभावित करती हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है।


यह प्रजाति अपने और अन्य प्रजातियों के लिए भौतिक निवास स्थान बनाने, संशोधित करने या बनाए रखने के द्वारा अपने समुदाय को प्रभावित करती है।  फल और फूलों का परागण, प्लेंक्टन: कई मछलियों का भोजन, स्टारफ़िश, समुद्री ऊदबिलाव, इत्यादि कीस्टोन प्रजाति के उदाहरण हैं। प्रजातियां जो पहले उन क्षेत्रों में पहुंचती हैं, जहां पहले कोई जीवन नहीं था, उन्हें अग्रणी प्रजातियां कहा जाता है। अतः कथन 2 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें