होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 13 Feb 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: भूगोल 13 Feb 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: भूगोल

Q1:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1. प्रांतीय संविधान समिति    :   जवाहरलाल नेहरू

2. प्रारूप समिति     :   डॉ. बी. आर. अंबेडकर

3. संचालन समिति         :   डॉ. राजेंद्र प्रसाद 

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: कोई भी युग्म नहीं

उत्तर: (b)

स्पष्टीकरण:

संविधान सभा ने संविधान के निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों को करने के लिए कई समितियों का गठन किया। इनमें से 8 बड़ी समितियां थीं तथा अन्य छोटी। इन समितियों तथा इनके अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं:


बड़ी समितियों में कुल पांच समिति थी जिसमें संघ शक्ति समिति  एवं संघीय संविधान समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू थे। प्रांतीय संविधान समिति तथा मौलिक अधिकारों एवं अल्पसंख्यकों संबंधी परामर्श समिति (इस समिति की दो उप-समितियां थीं-प्रथम, मौलिक अधिकार उप-समिति जिसके अध्यक्ष जे.बी.कृपलानी थे। द्वितीय, अल्पसंख्यक उप-समिति जिसके अध्यक्ष एच.सी.मुखर्जी थे।) के अध्यक्ष सरदार वल्लभभाई पटेल थे। अतः युग्म 1 सही सुमेलित नहीं है।


प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अंबेडकर थे। अतः युग्म 2 सही सुमेलित है।


राज्यों के लिये समिति (राज्यों से समझौता करने वाली) के अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू थे। प्रक्रिया नियम समिति तथा संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। अतः युग्म 3 सही सुमेलित है।


Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. संविधान का अंतिम प्रारूप 15 नवंबर, 1948 को पेश किया गया था।

2. संविधान पर, सभा में पहली बार आम चर्चा लगभग एक महीनें तक चली थी।

3. संविधान पर खंडवार विचार 15 नवंबर, 1948 से शुरू हुआ था।

 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही नहीं हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई नहीं

उत्तर: (b)

स्पष्टीकरण:

डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने सभा में 4 नवंबर, 1948 को संविधान का अंतिम प्रारूप पेश किया। अतः कथन 1 सही नहीं है।


इस बार संविधान पहली बार पढ़ा गया। सभा में इस पर पांच दिन (9 नवंबर, 1949 तक) आम चर्चा हुई। अतः कथन 2 सही नहीं है। संविधान पर दूसरी बार 15 नवंबर, 1948 से विचार होना शुरू हुआ। इसमें संविधान पर खंडवार विचार किया गया। यह कार्य 17 अक्टूबर, 1949 तक चला। इस अवधि में कम से कम 7653 संशोधन प्रस्ताव आये, जिनमें से वास्तव में 2473 पर ही सभा में चर्चा हुयी। अतः कथन 3 सही है।


Q3:

संविधान के प्रारंभिक रूप में कितने अनुच्छेद थे?

A: 395

B: 400

C: 420

D: 440

उत्तर: (a)

स्पष्टीकरण:

संविधान के प्रारूप पर पेश किए गए प्रस्ताव को 26 नवंबर, 1949 को पारित घोषित कर दिया गया और इस पर अध्यक्ष सदस्यों के हस्ताक्षर लिए गए। सभा में कुल 299 सदस्यों में से उस दिन केवल 284 सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने संविधान पर हस्ताक्षर किए। संविधान की प्रस्तावना में 26 नवंबर, 1949 का उल्लेख उस दिन के रूप में किया गया है जिस दिन भारत के लोगों ने सभा में संविधान को अपनाया, लागू किया स्वयं को संविधान सौंपा। 26 नवंबर, 1949 को अपनाए गए संविधान में प्रस्तावना, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। प्रस्तावना को पूरे संविधान को लागू करने के बाद लागू किया गया। अतः विकल्प (a) सही है।


Q4:

संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में वर्णित किया गया है? 

A: एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य

B: एक प्रभुत्व संपन्न, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य

C: एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य

D: एक प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी गणराज्य

उत्तर: (a)

स्पष्टीकरण:

भारतीय संविधान तत्वों और मूल भावना के संबंध में अद्वितीय है। हालांकि इसके कई तत्व विश्व के विभिन्न संविधानों से उधार लिये गये हैं। भारतीय संविधान के कई ऐसे तत्व हैं, जो उसे अन्य देशों के संविधानों से अलग पहचान प्रदान करते हैं। संविधान की प्रस्तावना में भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में वर्णित किया गया है। अतः विकल्प (a) सही है।


Q5:

संविधान की प्रस्तावना की बिषय-वस्तु के में वर्णित अधिकारों पर विचार कीजिए:

1.  सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय

2.  विचार, अभिव्यक्ति, धर्म, विश्वास उपासना की स्वतंत्रता

3.  प्रतिष्ठा और अवसर की समता

 

संविधान की प्रस्तावना में भारत के नागरिकों को किन अधिकारों की प्राप्ति का प्रावधान किया गया है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई नहीं

उत्तर: (c)

स्पष्टीकरण:

'हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए और इसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, धर्म, विश्वास उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता तथा अखंडता सुनिश्चित करने वाला, बंधुत्व बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अपनी इस संविधान सभा में आज दिनांक 26 नवंबर 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।' अतः विकल्प (c) सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें