होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 17 Feb 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: Environment & Ecology 17 Feb 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: Environment & Ecology

Q1:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1. पारिस्थितिकी विज्ञान केंद्र

बेंगलुरू

2. भारतीय वन्य प्राणी संस्थान

देहरादून

3. भारतीय वन प्रबन्धन संस्थान

कलकता

 

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: कोई नहीं

उत्तर: (b)

स्पष्टीकरण:

भारत का पारिस्थितिकी विज्ञान केंद्र, बेंगलुरु में है इसकी स्थापना वर्ष 1909 में जमशेदजी नुसरवानजी टाटा ने की थी यह देश का एक प्रमुख अनुसंधान और शिक्षा केंद्र है। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।


भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है। वर्ष 1982 में स्थापित, भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित संस्थान है, जो वन्यजीव अनुसंधान और प्रबंधन में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम, शैक्षणिक पाठ्यक्रम और सलाहकार प्रदान करता है। अतः युग्म 2 सही सुमेलित है।


भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफ़एम), भोपाल, मध्य प्रदेश में स्थित एक स्वायत्त प्रशिक्षण संस्थान है। इसकी स्थापना वर्ष 1982 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने की थी। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।


Q2:

भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा अधिनियम वन्य जीवों को संरक्षण प्रदान करता है? 

A: वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972

B: वन संरक्षण अधिनियम, 1982

C: पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1996

D: पश्चिम बंगाल वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1959

उत्तर: (a)

स्पष्टीकरण:

भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 9 सितम्बर, 1972 को लागू किया गया। वन्य जीवों की तस्करी, अवैध शिकार से रक्षा एवं संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में पारित हुआ। अतः विकल्प (a) सही है।


Q3:

निम्नलिखित अभयारण्यों पर विचार कीजिए:

1. भीम बाँध अभ्यारण्य

2. विक्रमशिला गंगा अभ्यारण्य

3. संजय गाँधी अभ्यारण्य   

4. परमान अभ्यारण्य

उपर्युक्त में से कितने अभ्यारण्य को ‘डॉल्फिन अभ्यारण्य’ की मान्यता प्राप्त है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: (b)

स्पष्टीकरण:

भीम बाँध अभ्यारण्य में तेदूंआ, भालू, सांभर, जंगली सूअर, भेड़िया, मोर, नीलगाय, जैसे जीव पाए जाते हैं। यह अभ्यारण्य मुंगेर जिले में स्थित है। विक्रमशिला गंगा अभ्यारण्यको वर्ष 1990 में बिहार सरकार की ओर से डॉल्फिन अभ्यारण्य के रूप में मान्यता प्रदान की है। यह अभ्यारण्य भागलपुर में स्थित है। संजय गाँधी अभ्यारण्य, गैंडा प्रजनन की दृष्टि से देश में प्रथम स्थान रखता है। यह पटना में स्थित है।परमान अभ्यारण्यकी स्थापना अररिया में की गई थी। यह भी डॉल्फिन के लिए जाना जाता है।  अतः विकल्प (b) सही है।


Q4:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1. शैलरागी

चट्टानों तथा पत्थरों पर उगने वाले पौधे

2. बालुकारागी

बालू (sand) पर उगने वाले पौधे

3. पीलोफिल्लस

कीचड़ में उगने वाले पौधे

4. कच्छोद्भिद्

दलदल में उगने वाले पौधे

 

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: केवल तीन युग्म

D: सभी चार युग्म

उत्तर: (d)

स्पष्टीकरण:

लवणमृदोद्भिद् (HALOPHYTES), विशेष प्रकार के मरुरागी (xerophilous) पौधे होते हैं जो NaCl, MgCl2 और MgSO4 जैसे लवणों की उच्च सान्द्रता युक्त क्षारीय मृदा में उगते हैं। ये मृदाएँ कार्यिकीय रूप से शुष्क (physiologically dry) होती हैं। इनके परासरण दाब (osmotic pressure) का मान बहुत अधिक होता है। इनमें उगने वाले अधिकांश पौधे मांसल (succulent) होते हैं। इनकी पत्तियाँ हरी, पतली, सूक्ष्म और चर्मिल होती हैं जिनमें जल संग्रहण ऊतक (water storage tissue) पाये जाते हैं।


लवणमृदोद्भिद् पौधों को निम्न प्रकार से विभाजित किया गया है-शैलरागी (lithophilous) अर्थात् चट्टानों तथा पत्थरों पर उगने वाले लवणमृदोद्भिद्, बालुकारागी (psammophilous) अर्थात् बालू (sand) पर उगने वाले लवणमृदोद्भिद्, पीलोफिल्लस (pelophilous) अर्थात् कीचड़ में उगने वाले लवणमृदोद्भिद् तथा कच्छोद्भिद् (helophilous) अर्थात् दलदल में उगने वाले लवणमृदोद्भिद् अतः सभी युग्म सही सुमेलित है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. कीस्टोन प्रजातियाँ एक पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना और कार्य को प्रभावित करती हैं।

2. मधुमक्खी, कीस्टोन प्रजाति के उदाहरण मधुमक्खी हैं।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (c)

स्पष्टीकरण:

प्रजातियाँ जो अपने और अन्य प्रजातियों के लिए भौतिक आवास बनाने, संशोधित करने या बनाए रखने के द्वारा अपने समुदाय को प्रभावित करती हैं। कीस्टोन प्रजाति एक ऐसा जीव है जो प्रणाली को एक साथ रखने में मदद करता है। प्री-प्रिडेटर संबंध कीस्टोन प्रजातियों का एक सामान्य उदाहरण है। ये प्रजातियाँ एक पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना और कार्य को प्रभावित करती हैं। अतः कथन 1 सही है।


कीस्टोन प्रजाति अपने और अन्य प्रजातियों के लिए भौतिक निवास स्थान बनाने, संशोधित करने या बनाए रखने के द्वारा अपने समुदाय को प्रभावित करती है। कीस्टोन प्रजाति के उदाहरण मधुमक्खी हैं: फल और फूलों का परागण, प्लेंक्टन: कई मछलियों का भोजन, स्टारफ़िश, समुद्री ऊदबिलाव आदि। प्रजातियां जो पहले उन क्षेत्रों में पहुंचती हैं, जहां पहले कोई जीवन नहीं था, उन्हें अग्रणी प्रजातियां कहा जाता है। अतः कथन 2 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें