होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 20 Feb 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था 20 Feb 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:     

1. जवाहरलाल नेहरू

2. सरदार वल्लभभाई पटेल

3. पट्टाभि सीतारमैया

4. मौलाना अबुल कलाम आजाद

 

उपर्युक्त में से कितनें लोग जेवीपी समिति में शामिल थे?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: (c)

स्पष्टीकरण:

देशी रियासतों का शेष भारत में एकीकरण विशुद्ध रूप से अस्थायी व्यवस्था थी। इस देश के विभिन्न भागों, विशेष रूप से दक्षिण से मांग उठने लगी कि राज्यों का भाषा के आधार पर पुनर्गठन हो। जून, 1948 में भारत सरकार ने एस.के. धर की अध्यक्षता में भाषायी प्रांत आयोग की नियुक्ति की। आयोग ने अपनी रिपोर्ट दिसंबर, 1948 में पेश की। आयोग ने सिफारिश की कि राज्यों का पुनर्गठन भाषायी कारक की बजाय प्रशासनिक सुविधा के अनुसार होना चाहिए। इससे अत्यधिक असंतोष फैल गया, परिणामस्वरूप कांग्रेस द्वारा दिसंबर, 1948 में एक अन्य भाषायी प्रांत समिति का गठन किया गया। इसमें जवाहरलाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल और पट्टाभि सीतारमैया शामिल थे, जिसे जेवीपी समिति के रूप में जाना गया। इसने अपनी रिपोर्ट अप्रैल, 1949 में पेश की और इस बात को औपचारिक रूप से अस्वीकार किया कि राज्यों के पुनर्गठन का आधार भाषा होनी चाहिए।


Q2:

आंध्र प्रदेश के गठन के लिए आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?

A: पोट्टी श्रीरामुलु

B: जवाहरलाल नेहरू

C: पट्टाभि सीतारमैया

D: महात्मा गाँधी

उत्तर: (a)

स्पष्टीकरण:

अक्तूबर, 1953 में भारत सरकार को भाषा के आधार पर पहले राज्य के गठन के लिए मजबूर होना पड़ा, जब मद्रास से तेलुगू भाषी क्षेत्रों को पृथक कर आंध्रप्रदेश का गठन किया गया। इसके लिए एक लंबा विरोध आंदोलन हुआ, जिसके अंतर्गत 56 दिनों की भूख हड़ताल के बाद एक कांग्रेसी कार्यकर्ता पोट्टी श्रीरामुलु का निधन हो गया। अतः विकल्प (a) सही है।


Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-1 : अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता को समाप्त करने की व्यवस्था और किसी भी रूप में इसका आचरण निषिद्ध करता है।

कथन-II: 'अस्पृश्यता' शब्द को तो संविधान में और ही अधिनियम में परिभाषित किया गया।  

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

A: कथन-1 और कथन- II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-1 की सही व्याख्या है

B: कथन-1 और कथन 11 दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-1 की सही व्याख्या नहीं है

C: कथन-1 सही है किन्तु कथन-II गलत है

D: कथन-1 गलत है किन्तु कथन II सही है

उत्तर: (b)

स्पष्टीकरण:

भारतीय संविधान में वर्णित अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता को समाप्त करने की व्यवस्था और किसी भी रूप में इसका आचरण निषिद्ध करता है। अस्पृश्यता से उपजी ने किसी निर्योग्यता को लागू करना अपराध होगा, जो विधि अनुसार दंडनीय होगा। अतः कथन 1 सही है।


1976 में, अस्पृश्यता (अपराध) अधिनियम, 1955 में मूलभूत संशोधन किया गया और इसको नया नाम 'नागरिक अधिकारों की रक्षा अधिनियम 1955' दिया गया तथा इसमें विस्तार कर दंडिक उपबंध और सख्त बनाए गए। अधिनियम में अस्पृश्यता के प्रत्येक प्रकार को समाप्त करते हुए अनुच्छेद 17 में व्यवस्था सुनिश्चित की गई। 'अस्पृश्यता' शब्द को तो संविधान में और ही अधिनियम में परिभाषित किया गया। हालांकि मैसूर उच्च न्यायालय ने अनुच्छेद 17 के मामले में व्यवस्था दी कि शाब्दिक एवं व्याकरणीय समझ से परे इसका प्रयोग ऐतिहासिक है। अतः कथन 2 सही है।


Q4:

संसदीय सरकार को 'कैबिनेट सरकार' या 'उत्तरदायी सरकार' या 'सरकार का वेस्टमिंस्टर स्वरूप' भी कहा जाता है तथा यह ब्रिटेन, जापान, कनाडा, भारत आदि में प्रचलित है। दूसरी ओर, राष्ट्रपति सरकार को 'गैर-उत्तरदायी' या 'गैर-संसदीय या निश्चित कार्यकारी व्यवस्था' भी कहा जाता है और प्रचलित है-

1. अमेरिका

2. ब्राजील

3. रूस

4. श्रीलंका 

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: सभी चार

उत्तर: (d)

स्पष्टीकरण:

संसदीय सरकार को 'कैबिनेट सरकार' या 'उत्तरदायी सरकार' या 'सरकार का वेस्टमिंस्टर स्वरूप' भी कहा जाता है तथा यह ब्रिटेन, जापान, कनाडा, भारत आदि में प्रचलित है। दूसरी ओर, राष्ट्रपति सरकार को 'गैर-उत्तरदायी' या 'गैर-संसदीय या निश्चित कार्यकारी व्यवस्था' भी कहा जाता है और यह अमेरिका, ब्राजील, रूस, श्रीलंका आदि में प्रचलित है। अतः विकल्प (d) सही है।


Q5:

यदि समवर्ती सूची के किसी विषय पर संघ और राज्य दोनों कानून बनाते हैं और राज्य का कानून राष्ट्रपति की सिफारिश के लिए सुरक्षित है और उसे राष्ट्रपति की सहमति मिल जाती है तो कौन सा कानून प्रभावी होगा?

(a) 

(b) 

(c) दोनों कानून समान रूप से प्रभावी होंगे

(d) 

A: संघ का कानून

B: राज्य का कानून

C: दोनों कानून समान रूप से प्रभावी होंगे

D: यह प्रश्न न्यायालय पर निर्भर करेगा

उत्तर: (b)

स्पष्टीकरण:

संविधान में संघ सूची को राज्य एवं समवर्ती सूची के ऊपर रखा गया है और समवर्ती सूची को राज्य सूची के ऊपर के ऊपर रखा गया है। संघ सूची एवं राज्य सूची के बीच टकराव होने की स्थिति में संघ सूची मान्य होगी। यही व्यवस्था संघ सूची समवर्ती सूची के मामले में भी यही स्थिति होगी। समवर्ती एवं राज्य सूची में संघर्ष की स्थिति पर पूर्व वाली मान्य होगी। यदि समवर्ती सूची के किसी विषय को लेकर केंद्रीय कानून एवं राज्य कानून में संघर्ष की स्थिति जाए तो केंद्रीय कानून राज्य कानून पर प्रभावी होगा। लेकिन इसमें एक अपवाद भी है। यदि राज्य द्वारा बनाया गया कानून राष्ट्रपति की सिफारिश के लिए सुरिक्षत है और उसे राष्ट्रपति की सहमति मिल जाती है तो राज्य का कानून प्रभावी होगा, लेकिन संसद भी इस पर कानून बना सकती है। अतः विकल्प (b) सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें