होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 20 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 20 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

उज्जैन के महाकाल मंदिर से संबन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. महाकाल मंदिर को पृथ्वी का नाभि केंद्र माना जाता है।

2. ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर कि स्थापना भगवान कृष्ण के पूर्वजो ने की थी।

3. वर्तमान मंदिर की स्थापना मराठा सरदार राणोंजी शिंदे ने कराया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

महाकाल मंदिर को पृथ्वी का सेंटर पाइंट या नाभि कहा जाता है, क्योंकि कर्क रेखा शिवलिंग के ठीक ऊपर से गुजरी है। इतिहास के पन्नों को देखा जाए तो ज्ञात होता है कि महाकाल मंदिर की स्थापना द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के पालनहार नंद जी के आठ पीढ़ी पूर्व हुई थी। शिवपुराण के अनुसार, मंदिर के गर्भ गृह में मौजूद ज्योर्तिलिंग की प्रतिष्ठा नन्द से आठ पीढ़ी पूर्व एक गोप बालक द्वारा की गई थी।


18वीं सदी के चौथे दशक में मराठा राजाओं का मालवा पर आधिपत्य होने के बाद पेशवा (प्रधानमंत्री) बाजीराव प्रथम ने उज्जैन का प्रशासन अपने विश्वस्त सरदार राणौजी शिंदे को सौंपा। वर्तमान में जो महाकाल मंदिर स्थित है उसका निर्माण राणौजी शिंदे ने ही करवाया है। अतः उपर्युक्त तीनों कथन सही है।


Q2:

खजुराहो के मंदिरो से संबन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इन मंदिरो का निर्माण संगमरमर से हुआ है।

2. इनके निर्माण मे पंचायतन शैली का प्रयोग हुआ है।

3. यहा पर हिन्दू मंदिरो के साथ बौद्ध मंदिरो का भी निर्माण हुआ है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

खजुराहो शैली के मंदिरो का निर्माण चंदेल शासको के काल मे हुआ था। खजुराहो के मंदिर का निर्माण बलुआ पत्थर से हुआ है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


इस कला शैली मे पंचायतन शैली का प्रयोग हुआ है। अतः कथन 2 सही है।


यहां पर बौद्ध मंदिर नहीं बने है बल्कि हिन्दू और जैन दोनों मंदिर है। अतः कथन 3 सही नहीं है।


Q3:

भारतीय शिलावास्तु के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. बादामी की गुफाएं भारत की प्राचीनतम अवशिष्ट शैलकृत गुफाएं

2. बराबर की शैलकृत गुफाएं सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा मूलतः आजीविकों के लिए बनवाई गई थीं।

3. एलोरा में, गुफाएं विभिन्न धर्मों के लिए बनाई गई थीं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा /से सही है/हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

बराबर की शैलकृत गुफाएं सम्राट अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 12वें वर्ष आजीविकों को प्रदान की थीं। इन गुफाओं में 'कर्ण चौपण', 'विश्वझोपड़ी' और 'सुदामा गुफा' प्रमुख हैं। एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं। इन गुफाओं में गुफा सं. 1 से 12 तक बौद्धों, 13 से 29 हिंदुओं तथा 30 से 34 जैनों से संबंधित हैं। इस प्रकार ये गुफाएं विभिन्न धर्मों से संबंधित हैं। बादामी की शैलकृत गुफाएं भारत की प्राचीनतम (Oldest) गुफाएं नहीं हैं। भारत की प्राचीनतम गुफाएं भीमबेटका की मानी जाती हैं। अतः कथन 1 तथा 2 सही नहीं हैं, जबकि कथन 3 सही है।


Q4:

कानपुर, उत्तर प्रदेश स्थित भीतरगांव मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा से कथन सही है/हैं?

1. इस मंदिर का निर्माण मौखरी शासको के काल मे हुआ था

2. ईंटों से निर्मित यह भारत के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है।

3. मंदिर के ऊपर एक लंबा पिरामिडनुमा शिखर है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित भीतरगांव मंदिर का निर्माण 5वीं सदी . से 6वीं सदी . के मध्य हुआ था। इस मंदिर का निर्माण गुप्त काल में हुआ था। इस मंदिर का निर्माण ईंटों से वर्गाकार चबूतरे पर किया गया है, जिसका मुख पूर्व की तरफ है। मंदिर के भीतर स्थित गर्भगृह के ऊपर एक लंबा पिरामिडनुमा शिखर है। इस मंदिर का निर्माण 'नागर शैली' में किया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है, जबकि कथन 2 और 3 सही है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. मोढेरा के सूर्य मंदिर का निर्माण सोलंकी शासको द्वारा किया गया था।

2. पुरी के जगन्नाथ मंदिर को ब्लैक पैगोडा कहा जाता है।

3. कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर का निर्माण नागर शैली मे हुआ था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा से सही है / हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

मोढेरा का सूर्य मंदिर गुजरात में स्थित है। इसका निर्माण सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम द्वारा कराया गया था। पुरी स्थित कोणार्क का विशाल सूर्य मंदिर नरसिंह देव वर्मन प्रथम चोडगंग ने बनवाया था। यह मंदिर 13वीं शताब्दी का है तथा यह अपनी विशिष्ट शैली के लिए प्रसिद्ध है। कोणार्क के सूर्य मंदिर को 'काला पैगोडा' (Black Pagoda) भी कहा जाता है। अंकोरवाट मंदिर समूह का निर्माण कंपूचिया (वर्तमान कंबोडिया) के शासक सूर्यवर्मन II द्वारा 12वीं शताब्दी के प्रारंभ में अपनी राजधानी यशोधरापुर (वर्तमान अंगकोर) में कराया गया था। विष्णु को समर्पित द्रविड़ शैली का यह मंदिर विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर समूह है। अतः कथन 1 सही है, जबकि 2 और 3 सही नहीं है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें