होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 11 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology) 11 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology)

Q1:

जैव-संदीप्ति (Bioluminescent) जीवों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. जीव द्वारा उत्सर्जित प्रकाश का रंग उनके रासायनिक गुणों पर निर्भर करता है।

2. कुछ जीवों मेंजैव-संदीप्ति अन्य जीवों से बचाने के लिएसुरक्षा तंत्र के रूप में कार्य करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से है/हैं ?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: c

स्पष्टीकरण:

जैव-संदीप्ति (Bioluminescent) जीवों की प्रकाश को उत्सर्जित करने की क्षमता है। यह जीवों के उत्तरजीविता के लिए अनुकूलन का एक अंग है। जैव-संदीप्ति जीव आमतौर पर समुद्री वातावरण में पाए जाते हैं, लेकिन वे स्थलीय वातावरण पर भी पाए जाते हैं। जीव द्वारा उत्सर्जित प्रकाश का रंग उनके रासायनिक गुणों पर निर्भर करता है। अतः कथन 1 सही है


कुछ जीवों में जैव-संदीप्ति उन्हें शिकारियों से बचाने में मदद करती है। बायोलुमिनसेंस कीट को आकर्षित करता है, जो बीजाणुओं को फैलाने में मदद करता है। यह जीव को फल-भक्षी (या फल खाने वाले) जीवों से बचाने के लिए भी एक तंत्र हो सकता है। अतः कथन 2 सही है।


Q2:

मिरिस्टिका स्वैम्प ट्रीफ्रॉग भारत के किस भौगोलिक क्षेत्र में पाया जा सकता है?

A: उत्तर पूर्व भारत

B: अरावली पहाड़ियाँ

C: पश्चिमी घाट

D: हिमालय की शिवालिक श्रेणी

उत्तर: c

स्पष्टीकरण:

मिरिस्टिका स्वैम्प ट्रीफ्रॉग पश्चिमी घाट की एक दुर्लभ वृक्षीय प्रजाति है। इसका वैज्ञानिक नाम मर्कुराना मिरिस्टिकापालुस्ट्रिस है। इसे केरल के त्रिशूर जिले के वाजाचल रिजर्व फॉरेस्ट में शेनकोटाह गैप के उत्तर में पहली बार रिकॉर्ड किया गया था। अतः विकल्प (c) सही है।


Q3:

ग्रीनहाउस प्रभाव का सबसे बड़ा योगदानकर्ता है-

A: मीथेन

B: जल वाष्प

C: कार्बन डाइऑक्साइड

D: नाइट्रस ऑक्साइड

उत्तर: b

स्पष्टीकरण:

जलवाष्प पृथ्वी की सबसे प्रचुर मात्रा में विद्यमान ग्रीन हाउस गैस है। यह पृथ्वी के लगभग आधे ग्रीनहाउस प्रभाव के लिए जिम्मेदार है। अतः विकल्प (b) सही है।


Q4:

निम्नलिखित में से कौन-सी श्रेणी भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न अनुसूचियों के अंतर्गत शामिल की गई है?

1. कीट

2. पक्षी

3. मछलियां

4. सरीसृप

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: d

स्पष्टीकरण:

भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न अनुसूचियों में कई जंगली जानवरों और पक्षियों की प्रजातियों को सूचीबद्ध किया गया है। इसी तरह, इन प्रजातियों को भी IUCN(International Union for Conservation of Nature) रेड लिस्ट, CITES और कन्वेंशन ऑन माइग्रेटरी स्पीशीज़ (Convention on Migratory Species: CMS) के तहत वर्गीकृत किया गया है। इन कानूनी उपकरणों के तहत प्रजातियों की श्रेणियां हैं: कीट, सरीसृप, मछलियां, पक्षी और स्तनधारी है। अतः विकल्प (d) सही है


Q5:

फोटोकैमिकल स्मॉग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. फोटोकैमिकल स्मॉग के प्राथमिक घटकों में से एक समतापमंडलीय ओजोन है।

2. फोटोकैमिकल स्मॉग वायु प्रदूषण का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक शब्द है जो वातावरण में कुछ रसायनों के साथ सूर्य के प्रकाश की अभिक्रिया का परिणाम है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: b

स्पष्टीकरण:

स्ट्रैटोस्फेरिक ओजोन (Stretospheric Ozone), ओजोन की एक प्राकृतिक परत है जो पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है। यह पृथ्वी की सतह से 6 से 30 मील ऊपर पाया जाता है। ग्राउंड-लेवल ओजोन, जिसे ट्रोपोस्फेरिक ओजोन (Tropospheric Ozone) भी कहा जाता है, वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों और नाइट्रोजन ऑक्साइड के मानव निर्मित और प्राकृतिक उत्सर्जन की परस्पर क्रिया से बनता है। यह जमीनी स्तर पर पाया जाता है। फोटोकैमिकल स्मॉग के प्राथमिक घटक NOX, VOCs, ओजोन (O3) और पॉलीएरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) हैं। फोटोकैमिकल स्मॉग (प्रकाश-रासायनिक धुंध) के प्राथमिक घटकों में से एक ओजोन है। अतः कथन 1 सही नहीं है


फोटोकैमिकल स्मॉग वायु प्रदूषण का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक शब्द है जो वातावरण में कुछ रसायनों के साथ सूर्य के प्रकाश की अभिक्रिया का परिणाम है। अतः कथन 2 सही है


जहाँ समताप मंडल में ओजोन हानिकारक यूवी (Ultraviolet)विकिरण से पृथ्वी की रक्षा करता हैवही धरातल पर ओजोन मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होती है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें