होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 10 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Tech) 10 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Tech)

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. सूर्य ऊर्जा का एकमात्र नवीकरणीय स्रोत है।

2. पानी, परमाणु ऊर्जा और जीवाश्म ईंधन सभी पारंपरिक ऊर्जा स्रोत हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: b

स्पष्टीकरण:

पृथ्वी पर सूर्य ऊर्जा का सर्वकालीन स्रोत है। कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जीवाश्म ईंधन है और अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत भी हैं। यह बेहद चिंताजनक है कि ये ऊर्जा स्रोत उद्योग एवं परिवहन की जरूरतों को पूरा करने के चलते तेजी से समाप्त होते जा रहे हैं। सूर्य की रोशनी, पवन, जल, बायोमास, भूतापीय ऊष्मा ही कुछ ऊर्जा के नवीकरणीय संसाधन हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है।


इनमें से जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, तेल शैल, बिटुमेन, टार रेत और भारी तेल), पानी और परमाणु ऊर्जा, परम्परागत संसाधन हैं जबकि सौर, जैव, पवन, समुद्री, हाइड्रोजन एवं भूतापीय ऊर्जा अपरम्परागत या वैकल्पिक ऊर्जा संसाधन हैं। अन्य स्तर पर हमारे पास वाणिज्यिक ऊर्जा स्रोत जैसे कोयला, पेट्रोलियम, विद्युत हैं तथा लकड़ी ईंधन, गाय का गोबर तथा कृषि अपशिष्ट जैसे गैर-वाणिज्यिक संसाधन भी हैं। अतः कथन 2 सही है।


Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. जलविद्युत और कोयला-दहन शक्ति संयंत्र दोनों ही टरबाइन को घुमाने के लिए शक्ति स्रोत का उपयोग करते हैं।

2. जलविद्युत संयंत्र सौर ऊर्जा का अप्रत्यक्ष रूप से उपयोग करते हैं।

3. नदियों पर बांध बनाने से बाढ़ रोकने में मदद मिलती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: c

स्पष्टीकरण:

जलविद्युत एवं कोयला-दहन शक्ति संयंत्रों से विद्युत का उत्पादन एक समान तरीके से होता है। दोनों मामलों में शक्ति स्रोत का प्रयोग टरबाइन को घुमाने के लिए किया जाता है। एक कोयला-दहन शक्ति संयंत्र टरबाइन ब्लेड्स को घुमाने के लिए भाप का इस्तेमाल करता है; जबकि एक जलविद्युत संयंत्र टरबाइन को घुमाने के लिए गिरते हुए जल का प्रयोग करता है। अतः कथन 1 सही है।


जलविद्युत संयंत्र, जिन्हें जल टरबाइन द्वारा चलायमान किया जाता है, सौर ऊर्जा का अप्रत्यक्ष प्रयोग करते हैं। प्रवाहमय एवं गिरता जल बादल से होती वर्षा के समान टरबाइन पर गिरकर उसके ब्लेड्स को घुमाता है। आज भी पहाड़ी क्षेत्रों के दुर्गम स्थानों से लकड़ी के लट्ठों के परिवहन में बहते हुए पानी की ऊर्जा का उपयोग किया जाता है। पनचक्की का प्रयोग अनाज पीसने में होता रहा है। जल चक्र में वाष्पन के समय सौर ऊर्जा का एक भाग पानी के अणुओं की स्थितिज ऊर्जा में बदल जाता है। अतः कथन 2 सही है।


बहते हुए पानी की गतिज ऊर्जा का उपयोग जल विद्युत संयंत्रों द्वारा वृहत पैमाने पर विद्युत उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। नदियों का बहाव बांध बनाकर रोका जाता है। जहां बांध के ऊपरी भाग से जल पाइपों द्वारा बांध के आधार के पास बने टरबाइनों के ब्लेडों के ऊपर गिराया जाता है। अतः कथन 3 सही है।


Q3:

ऊर्जा ग्राम एक ऐसी अवधारणा है जिसका उद्देश्य गांवों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। ऊर्जा ग्राम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. ऊर्जा ग्राम में खाना बनाने के लिए बायोगैस संयंत्र, दूरदर्शन, रेडियो आदि के लिए सौर बैटरियां और सिंचाई के लिए पवन चक्की का उपयोग होता है।

2. ऊर्जा ग्राम की स्थापना के लिए गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोत विभाग द्वारा 'ग्रामीण पुनर्नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली' (आर.आर..एस.) नामक योजना शुरू की गई है।

3. आर.आर..एस. योजना के तहत कई गांवों में ऊर्जा ग्राम सफलतापूर्वक स्थापित किए गए हैं और कई अन्य गांवों में इस पर काम चल रहा है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई नहीं

उत्तर: c

स्पष्टीकरण:

ऊर्जा ग्राम एक ऐसी अवधारणा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की समस्त ऊर्जा आवश्यकताएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ऊर्जा स्रोतों से पूरी करने की व्यवस्था की जाती है। इसका उद्देश्य गांवों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इससे घरेलू ऊर्जा, प्रकाश व्यवस्था, सिंचाई, आदि की जरूरतें तो पूरी होती ही हैं; वाणिज्यक ऊर्जा के रूप में भी इसके प्रयोग की संभावनाएं बनती हैं। एक आदर्श ऊर्जा ग्राम में खाना बनाने के लिए बायोगैस संयंत्र; दूरदर्शन, रेडियो आदि के लिए सौर बैटरियां; बायोगैस इंजन से संचालित पवन चक्की, जिससे पेयजल एवं सिंचाई की व्यवस्था हो-अपेक्षित हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोत विभाग ने 'ग्रामीण पुनर्नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली' आर.आर..एस. की स्थापना की है। इस प्रणाली के तहत् कई गांवों में इसका सफल प्रयोग किया गया है और कई गांवों में इस पर कार्य चल रहा है। अतः तीनों कथन सही है।


Q4:

गैसोहोल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह ईंधन का एक सस्ता विकल्प है, जिसके तहत् गन्ने द्वारा सामान्य अल्कोहल तैयार किया जाता है।

2. इसके प्रयोग से पेट्रोलियम पर खर्च की जाने वाली धनराशि तथा पेट्रोलियम के प्रदूषण में वृद्धि को कम किया जा सकता है।

3.  इसके ईंधन का प्रयोग कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर, आदि के इंजनों में किया जा सकता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: c

स्पष्टीकरण:

गैसोहोल, ईंधन का एक सस्ता विकल्प है, जिसे गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। गैसोहोल के तहत् गन्ने द्वारा सामान्य अल्कोहल तैयार किया जाता है। इस अल्कोहल को पेट्रोल में मिलाकर प्रदूषण से बचा जा सकता है। अतः कथन 1 सही है।


भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के वैज्ञानिक के.के. गांधी के अनुसार, गैसोहोल के प्रयोग से भारत में पेट्रोलियम पर खर्च की जाने वाली धनराशि तथा पेट्रोलियम के प्रदूषण में जो वृद्धि हुई है, उसे बहुत हद तक कम किया जा सकता है। अतः कथन 2 सही है।


गैसोहोल ईंधन का प्रयोग कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर, आदि के इंजनों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किए बिना ही किया जा सकता है। इस ईंधन के प्रयोग से पर्यावरणीय और पारिस्थितिकीय दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। पेट्रोल में गन्ने से निर्मित अल्कोहल को मिश्रित करने से हाइड्रोजन, कार्बन और कार्बन मोनोऑक्साइड का पर्यावरण में उत्सर्जन प्रायः समाप्त हो जाता है और धुआं तथा ईंधन में गड़गड़ाहट जैसी कोई समस्या नहीं रहती। गैसोहोल के प्रयोग से 3 से 5 प्रतिशत तक ईंधन की बचत की जा सकती है। अतः कथन 3 सही है।


Q5:

बैटरी चालित वाहन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. ये वाहन पेट्रोल एवं डीजल की जगह इलैक्ट्रिक मोटर द्वारा चालित होते हैं।

2. इस प्रकार के वाहन पर्यावरण हितैषी, प्रदूषण मुक्त एवं ऊर्जा मितव्ययी होते हैं।

3. निकेल धातु हाइड्राइड बैटरी इन वाहनों के लिए सबसे उपयुक्त बैटरी प्रकार हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: b

स्पष्टीकरण:

बैटरी चालित वाहन पेट्रोल एवं डीजल की जगह इलैक्ट्रिक मोटर द्वारा चालित होते हैं। इन वाहनों में मोटर को विद्युत पुनः आवेशित बैटरियों द्वारा प्राप्त होती है। अतः कथन 1 सही है।


बैटरी चालित वाहन पर्यावरण हितैषी, प्रदूषण मुक्त एवं ऊर्जा मितव्ययी सतत् परिवहन व्यवस्था प्रदान करते हैं। इस क्षेत्र में अनुसंधान कार्यों द्वारा तकनीकी दक्षता में अपेक्षित सुधार किए जा रहे हैं। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एम.एन.आर.) वी.. वी. के प्रसार एवं प्रोत्साहन के लिए नोडल एजेंसी, राज्य विभागों एवं संघ क्षेत्रों को एकीकृत एवं समन्वित कर रहा है। अतः कथन 2 सही है।


बी..वी. के लिए उच्चतम क्षमता वाली बैटरियों जैसे- निकेल धातु के हाइड्राइड, लीथियम, आयन, लीथियम पोलीमर इलेक्ट्रोलाइट बैटरियों तथा सुपर कैपिसिटर्स से संबंधित अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को सहायता प्रदान की जा रही है। बिजली से चलने वाले स्कूटर को चलाने के लिए विकसित की गई निकेल धातु हाइड्राइड का प्रदर्शन किया गया है। अतः कथन 3 सही नहीं है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें