होम > Blog

Blog / 06 Feb 2025

इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA)

संदर्भ:
इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) अब एक संधि-आधारित, अंतर-सरकारी संगठन के रूप में स्थापित हो गया है।

विदेश मंत्रालय (MEA), जो फ्रेमवर्क एग्रीमेंट का डिपोजिटरी है, ने पुष्टि की है कि पाँच देशों निकारागुआ गणराज्य, एस्वाटिनी साम्राज्य, भारत गणराज्य, सोमालिया संघीय गणराज्य और लाइबेरिया गणराज्य ने अपनी स्वीकृति या अनुमोदन के प्रमाणपत्र जमा किए हैं, जिससे ये IBCA के संस्थापक सदस्य बन गए हैं।

बिग कैट अलायंस क्या है?
IBCA
को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया गया था इस परियोजना  की शुरुआत टाइगर की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर की गयी थी।

o   इस पहल का मुख्य उद्देश्य सात प्रमुख बिग कैट प्रजातियों का संरक्षण करना है: बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा।

o   29 फरवरी 2024 को एक कैबिनेट बैठक में, सरकार ने IBCA की स्थापना को आधिकारिक रूप से मंजूरी दी थी और इसका मुख्यालय भारत में स्थित होगा।

IBCA की स्थापना राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा की गई थी, जोकि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के तहत एक नोडल संगठन है।

o   इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देना है, ताकि बिग कैट्स के वैश्विक संरक्षण के लिए सफल प्रथाओं और विशेषज्ञता को एकत्रित किया जा सके।

o   वर्तमान में, 27 देशों ने IBCA में शामिल होने की सहमति दी है, जिनमें भारत भी शामिल है, साथ ही कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठन भी हैं, जो वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय हैं।

o   IBCA की सदस्यता सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के लिए खुली है, विशेष रूप से उन देशों के लिए जो इन प्रजातियों के प्राकृतिक आवास हैं और उन देशों के लिए भी जो बिग कैट संरक्षण प्रयासों में सहयोग देना चाहते हैं।

संरक्षित बिग कैट्स और उनका संरक्षण स्थिति

बिग कैट प्रजाति

वैज्ञानिक नाम

IUCN स्थिति

CITES स्थिति

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (भारत)

बाघ

पैंथेरा टाइग्रेस (Panthera tigris)

संकटग्रस्त

परिशिष्ट I

अनुसूची 1

एशियाई शेर

पेंथेरा लियो पर्सिका (Panthera Leo persica)

संकटग्रस्त

परिशिष्ट I

अनुसूची 1

तेंदुआ

पैंथेरा पार्डस (Panthera pardus)

संकटग्रस्त

परिशिष्ट I

अनुसूची 1

हिम तेंदुआ

पैंथेरा उन्सिया (Panthera uncia

संकटग्रस्त

परिशिष्ट I

अनुसूची 1

चीता

एसिनोनिक्स जुबेटस (Acinonyx jubatus)

संकटग्रस्त

परिशिष्ट I

अनुसूची 1

जगुआर

पैंथेरा ओन्का (Panthera onca)

संकटग्रस्त नहीं

परिशिष्ट I

भारत में नहीं पाया जाता

प्यूमा

प्यूमा कोंकलर (Puma concolor)

कम चिंता की स्थिति

परिशिष्ट I

भारत में नहीं पाया जाता

Top of Form

 

Bottom of Form