होम > Blog

Blog / 05 Feb 2025

करेंट अफेयर्स पावर पैक्ड


1.
स्वर्गीय चमन अरोड़ा को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024

डोगरी साहित्य के प्रख्यात लेखक स्वर्गीय चमन अरोड़ा को उनकी पुस्तक "इक होर अश्वत्थामा" के लिए मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया। तीन सदस्यीय जूरी (डॉ. सुषमा रानी, डॉ. वीणा गुप्ता, डॉ. जितेंद्र उधमपुरी) की सिफारिश पर यह चयन हुआ। पुरस्कार में 1 लाख रुपये और एक कास्केट (ताम्र-पट्टिका) शामिल है। सम्मान 8 मार्च 2025 को नई दिल्ली में उनके परिवार को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार डोगरी भाषा में साहित्य के प्रति उनके योगदान को मान्यता देता है।

 

2. बेल्जियम के नए PM बार्ट डी वेवर

फ्लेमिश राष्ट्रवादी एन-वीए पार्टी के नेता बार्ट डी वेवर ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वे अलेक्जेंडर डी क्रू का स्थान लेंगे, जो जून 2024 के चुनावों के बाद कार्यवाहक PM थे। पाँच दलों के गठबंधन से बनी यह सरकार पहली बार किसी फ्लेमिश राष्ट्रवादी के नेतृत्व में है। बेल्जियम, जिसकी राजधानी ब्रुसेल्स और मुद्रा यूरो है, यूरोप में राजनीतिक स्थिरता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

3. भारत: विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता

2014 में मात्र 2 इकाइयों से शुरू होकर भारत आज 330 मिलियन वार्षिक उत्पादन के साथ विश्व में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। 99.2% मोबाइल अब घरेलू स्तर पर बनते हैं। 2024 में निर्यात 1.29 लाख करोड़ और कुल मूल्य 4.22 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचा। मेक इन इंडियाऔर सेमीकंडक्टर मिशन ने चार्जर, बैटरी जैसे घटकों के उत्पादन को बढ़ावा दिया है। इस क्षेत्र ने 12 लाख रोजगार सृजित किए हैं।

 

4. रीवा में भारत का पहला सफेद बाघ प्रजनन केंद्र

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सफेद बाघ प्रजनन केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो गोविंदगढ़ क्षेत्र में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देगा। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी, जो महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी का हिस्सा है। यह परियोजना सफेद बाघों के संरक्षण और स्थानीय रोजगार को बढ़ाएगी। रीवा को ऐतिहासिक रूप से सफेद बाघों का अंतिम प्राकृतिक आवास माना जाता है।

 

5. गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) की तैयारी

गुजरात सरकार ने समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए रंजना देसाई (सेवानिवृत्त SC न्यायाधीश) की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति गठित की है। समिति 45 दिनों में रिपोर्ट देगी। UCC विवाह, तलाक, विरासत और लिव-इन संबंधों को मानकीकृत करेगी। उत्तराखंड के बाद गुजरात इस दिशा में दूसरा राज्य बन सकता है।

 

6. अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) लागू

23 जनवरी से IBCA एक संधि-आधारित संगठन बन गया है। भारत, निकारागुआ, लाइबेरिया, इस्वातिनी और सोमालिया ने अनुसमर्थन किया है। 27 देश इससे जुड़ने को सहमत हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2023 में इसका शुभारंभ किया था। IBCA का उद्देश्य 7 बड़ी बिल्लियों (बाघ, शेर, तेंदुआ आदि) का संरक्षण करना है। भारत में इसका मुख्यालय स्थापित होगा।

 

7. चंद्रिका टंडन को ग्रैमी पुरस्कार

भारतीय-अमेरिकी कलाकार चंद्रिका टंडन ने एल्बम 'त्रिवेणी के लिए ग्रैमी 2024 में बेस्ट न्यू एज एल्बम श्रेणी में जीत हासिल की। यह सहयोगी एल्बम वाउटर केलरमैन (बांसुरी) और इरु मात्सुमोतो (सेलो) के साथ बनाया गया था। टंडन मैकिन्से में पार्टनर बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला भी हैं।

 

8. भारत U19 महिला विश्व कप चैंपियन

भारत ने U19 महिला विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। तृषा गोंगाडी (44* रन और 7 विकेट) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रन पर सीमित कर 83 रन से जीत दर्ज की। यह भारत का इस टूर्नामेंट में दूसरा खिताब है।

 

9. सचिन तेंदुलकर को BCCI लाइफटाइम अवार्ड

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर को BCCI का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। यह पुरस्कार कर्नल सी.के. नायडू के नाम पर है। अन्य पुरस्कारों में जसप्रीत बुमराह (पुरुष), स्मृति मंधाना (महिला), और सरफराज खान (डेब्यू) शामिल हैं। समारोह 1 फरवरी को मुंबई में आयोजित हुआ।

 

10. रेलवे का नया सुपर ऐप 'स्वरेल'

रेल मंत्रालय ने स्वरेल नामक सुपर ऐप लॉन्च किया, जो टिकट बुकिंग, स्थिति जांच, और अन्य सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर एकीकृत करेगा। CRIS द्वारा विकसित यह ऐप बीटा टेसिंग में है और गूगल प्ले/ऐपल स्टोर पर उपलब्ध है। यह उपयोगकर्ताओं को एकल लॉगिन के माध्यम से सभी रेलवे सेवाएँ प्रदान करेगा।