होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 08 Aug 2024

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न 08 Aug 2024

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Q1:

निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य सिकल सेल एनीमिया के बारे में सही है?

A: सिकल सेल एनीमिया एक संक्रामक रोग है जो वायरस के कारण फैलता है।

B: सिकल सेल एनीमिया एक वंशानुगत विकार है।

C: सिकल सेल एनीमिया में लाल रक्त कोशिकाएं सामान्य आकार की होती हैं और उनकी ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता सामान्य होती है।

D: सिकल सेल एनीमिया केवल वयस्कों को प्रभावित करता है और बच्चों में इसका कोई प्रभाव नहीं होता।

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

सिकल सेल एनीमिया एक वंशानुगत विकार है जो लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है, जिससे वे कठोर, चिपचिपी हो जाती हैं और उनका आकार दरांती (sickles) या अर्धचंद्र जैसा हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन ले जाने की उनकी क्षमता क्षीण हो जाती है।


                            

Q2:

निम्नलिखित में से सरकार द्वारा बिटुमेन में कितने प्रतिशत लिग्निन की अनुमति प्रदान की जाएगी?

A: 25 प्रतिशत

B: 45 प्रतिशत

C: 35 प्रतिशत

D: 50 प्रतिशत

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

सरकार बिटुमेन में 35 प्रतिशत तक लिग्निन की अनुमति देगी, जिससे आयात कम होगा और किसानों को सहायता मिलेगी। भारत में प्रतिवर्ष 88 लाख टन बिटुमेन का उपयोग होता है, जिसके 100 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है। 50% आयात किया जाता है, जिसकी लागत 25,000-30,000 करोड़ रुपये है।


                            

Q3:

निम्नलिखित में प्रसारण सेवा विधेयक 2024 के मसौदा के संदर्भ में कौन सा कथन असत्य है?

A: यह मसौदा सोशल मीडिया खातों और ऑनलाइन वीडियो क्रिएटर्स तक विस्तारित है।

B: सीईसी (सामग्री मूल्यांकन समिति) आवश्यकताओं का बार-बार अनुपालन न करने पर 1.5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना निर्धारित किया गया।

C: सामग्री मूल्यांकन समिति (सीईसी) में त्रिस्तरीय विनियमन संरचना स्थापित की गई है।

D: सीईसी (सामग्री मूल्यांकन समिति) में विषय-वस्तु संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्तों की समिति के गठन को अनिवार्य बनाया गया है।

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

हाल ही में  प्रसारण सेवा (विनियमन) विधेयक 2024 पेश किया है। इसमें सामग्री मूल्यांकन समिति (सीईसी) बनाया गया है।  इसमें विषय-वस्तु संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्तों के गठन को अनिवार्य बनाया गया है।  इसमें त्रिस्तरीय विनियमन संरचना स्थापित की गई है ,जिसमें  सीईसी, स्व-नियामक संगठन और प्रसारण सलाहकार परिषद शामिल है। इसके अंतर्गत प्रारंभिक गैर-अनुपालन के लिए 50 लाख रुपये का जुर्माना और तीन वर्षों के भीतर लगातार उल्लंघन के लिए 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।इस मसौदे में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सामग्री में समाचार और समसामयिक कार्यक्रम शामिल नहीं होते हैं।


                            

Q4:

निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया जैव-बिटुमेन के लिए जैव-तेल का उत्पादन करने के लिए उपयोग की जाती है?

A: पायरोलिसिस

B: हाइड्रोथर्मल द्रवीकरण

C: किण्वन और जैव रासायनिक प्रक्रियाएं

D: सभी उपरोक्त

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:


  • पायरोलिसिस: इस प्रक्रिया में, ऑक्सीजन के बिना उच्च तापमान पर कार्बनिक पदार्थों का विघटन होता है, जिससे जैव-तेल का उत्पादन होता है, जिसे जैव-बिटुमेन में परिवर्तित किया जा सकता है।

  • हाइड्रोथर्मल द्रवीकरण: इस प्रक्रिया के तहत उच्च दबाव और तापमान के तहत बायोमास को तरल में परिवर्तित किया जाता है, और फिर बायो-क्रूड को जैव-बिटुमेन में परिष्कृत किया जाता है।

  • किण्वन और जैव रासायनिक प्रक्रियाएं: इस विधि में सूक्ष्मजीवों का उपयोग करके बायोमास को जैव-तेल में तोड़ा जाता है, जिसे बाद में जैव-बिटुमेन में संसाधित किया जाता है।


इस प्रकार, सभी तीन प्रक्रियाएं जैव-बिटुमेन के निर्माण में उपयोग की जाती हैं।


                            

Q5:

निम्नलिखित में से कौन सी स्थिति आमतौर पर कूल्हे को प्रभावित करती है और रक्त की आपूर्ति की कमी के कारण हड्डी के ऊतकों की मृत्यु का कारण बनती है?

A: स्ट्रोक

B: एक्यूट चेस्ट सिंड्रोम

C: एवस्कुलर नेक्रोसिस

D: फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:


  • स्ट्रोक: मस्तिष्क में रक्त प्रवाह के अवरुद्ध होने से गंभीर लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं और यह घातक हो सकता है।

  • एक्यूट चेस्ट सिंड्रोम: यह फेफड़ों में संक्रमण या रक्त वाहिकाओं के अवरुद्ध होने के कारण होने वाली  वाली स्थिति है।

  • एवस्कुलर नेक्रोसिस: यह रक्त की आपूर्ति की कमी के कारण हड्डी के ऊतकों की मृत्यु का कारण बनता है, जो आमतौर पर कूल्हे को प्रभावित करता है।

  • फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप: यह फेफड़ों में उच्च रक्तचाप की स्थिति है, जो आमतौर पर वयस्कों को प्रभावित करती है।