होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 30 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 31, जनवरी 2022 30 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 31, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 31, जनवरी 2022


प्रश्न 1. निम्न में से कौन-सी क्षारीय मृदाओं के पुनर्ग्रहण की विधियाँ हैं/हैं?

1. पाइराइट एप्लिकेशन का सहारा लेना।
2. मृदा में गुड़ मिलाना।
3. मृदा की तैयारी के दौरान जिप्सम का प्रयोग।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या: पाइराइट प्रकृति में पायरोफोरिक है, जो वायु और जल के संपर्क में आने पर सल्फ्यूरिक अम्ल और आयरन सल्फेट का उत्पादन करता है। इस प्रकार निर्मित सल्फ्यूरिक अम्ल मृदा में उपस्थित कैल्शियम कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करके घुलनशील कैल्शियम का उत्पादन करता है मृदा में गुड़ मिलाने से सूक्ष्मजीवों के लिए ऊर्जा का स्रोत उपलब्ध होता है जो किण्वन प्रक्रिया द्वारा कार्बनिक अम्ल उत्पन्न कर मृदा की क्षारीयता को कम करते हैं।

जिप्सम का प्रयोग भी क्षारीयता को कम करता है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा देश ‘अश्गाबात समझौते’ का हिस्सा है?

1. पाकिस्तान
2. भारत
3. ओमान
4. किर्गिज़स्तान
5. तुर्कमेनिस्तान

कूट-

A) ऊपर के सभी
B) 1,3,4
C) 2,3,5
D) 1,2,4

उत्तर: (C)

व्याख्या: अश्गाबात समझौते में कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान, ओमान और भारत (ITUKIO) शामिल हैं - यह एक मल्टीमॉडल परिवहन और पारगमन समझौता हैI

प्रश्न 3. पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. भारत में पर्यावरण प्रभाव आकलन को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 द्वारा वैधानिक मान्यता प्रदान की गयी है।
2. भारत में सभी प्रकार की परियोजनाएँ अनिवार्य रूप से पर्यावरण प्रभाव आकलन प्रक्रिया से गुजरती हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A) केवल 1
B) केवल 2
C) दोनों 1 और 2
D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या :

  • भारत में पर्यावरण प्रभाव आकलन को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 द्वारा वैधानिक मान्यता प्रदान की गयी है I अर्थात कथन A पूर्ण रूप से सत्य है I
  • श्रेणी ए और श्रेणी बी के अंतर्गत सम्मिलित परियोजनाएं पूर्णरूप से ईआईए प्रक्रिया से गुजरती हैं जबकि श्रेणी बी 2 परियोजनाओं को पूर्ण रूप से ईआईए प्रक्रिया से बाहर रखा गया है ।

प्रश्न 4.  भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. भारत फलों और सब्जियों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन उत्पादन का ब-मुश्किल से 2% ही प्रसंस्कृत हो पाता है।
2. खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चुने गए 13 रणनीतिक क्षेत्रों में शामिल किया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों 1 और 2
D. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • भारत फलों और सब्जियों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन उत्पादन का ब-मुश्किल से 2% ही प्रसंस्कृत हो पाता है। अत: प्रथम कथन सत्य है
  • खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चुने गए 13 रणनीतिक क्षेत्रों में शामिल किया गया है। द्वितीय कथन सत्य है I

प्रश्न 5. भारत के किस टाइगर रिजर्व को वर्ष 2022 तक टाइगरों की संख्या को दोगुना करने पर प्रतिष्ठित टीX2 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?

A. सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व
B. मुदुमलाई टाइगर रिजर्व
C. बीआर हिल्स टाइगर रिजर्व
D. बांदीपुर टाइगर रिजर्व

उत्तर: (A)

व्याख्या: भारत के तमिलनाडु स्थित सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व को वर्ष 2010 के बाद टाइगरों की संख्या को 2022 तक दोगुना करने पर प्रतिष्ठित टीX2 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह रिजर्व नीलगिरि बायोस्फीयर लैंडस्केप का हिस्सा है। नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व पर वर्तमान में दुनिया में टाइगरों की सबसे अधिक आबादी है।

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) इंडिया की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये पुरस्कार कंजर्वेशन एश्योर्ड टाइगर स्टैंडर्ड्स, फ्यूना एंड फ्लोरा इंटरनेशनल, ग्लोबल टाइगर फोरम, आईयूसीएन का इंटीग्रेटेड टाइगर हैबिटेट कंजर्वेशन प्रोग्राम,पेंथेरा, यूएनडीपी, द लॉयन्स शेयर, वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर) द्वारा वितरित किए जा रहे हैं।

ये सभी संगठन 13 टाइगर रेंज देशों की 10वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जो 2022 तक बाघों की वैश्विक आबादी को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रश्न 6. भारत इजरायल द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. भारत और इजरायल के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने पर चर्चा हो रही है।
2. इजरायल भारत के नेतृत्व वाले इंटरनेशनल सोलर अलायंस का सदस्य है।
3. इजराइल एकमात्र देश है जिसके साथ भारत का होमलैंड सिक्योरिटी एग्रीमेंट है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य हैं?

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या: वर्ष 2022 में भारत इजरायल के राजनयिक संबंधों के 30 साल भी पूरे हुए हैं। इस अवसर पर भारत और इजरायल ने वर्चुअली एक लोगो (LOGO) भी जारी किया है। भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने इजरायली पीएम बेनेट के आगामी भारत दौरे की पुष्टि भी की है। उनके साथ इजरायली अधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा।

वर्ष 2017 में जब पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इजरायल की यात्रा की थी , उसी वर्ष भारत और इजरायल के मध्य सामरिक सहभागिता समझौता यानी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया था। प्रश्न में दिए गए अन्य दोनों ऑप्शन सही हैं।

प्रश्न 7. लाला लाजपत राय के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. उन्होंने जर्मनी के बिस्मार्क की जीवनी लिखी थी।
B. उन्होंने अनहैप्पी इंडिया नामक पुस्तक लिखी थी।
C. उन्होंने स्वदेशी नेशनल बैंक के विचार को बढ़ाते हुए पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की थी।
D. उन्होंने हिंदू रिलीज मूवमेंट की स्थापना की थी।

उत्तर: (A)

व्याख्या: 28 जनवरी को लाला लाजपत राय की जयंती थी। उन्होंने इटली के क्रांतिकारियों मैजिनी और गैरीबाल्डी की जीवनिया लिखी थी, न कि बिस्मार्क की । उन्होंने अनहैप्पी इंडिया, यंग इंडिया : एंड इंटरप्रिटेशन, हिस्ट्री ऑफ आर्य समाज, इंग्लैंड डेट्स टू इंडिया जैसी किताबें लिखी थीं ।

1897 में ही लाला लाजपत राय ने "हिंदू रिलीफ़ मूवमेंट" की स्थापना की थी और दुर्भिक्ष के शिकार लोगों की मदद करते हुए उन्हें ईसाई मिशनरियों के चंगुल से बचाने की कोशिश की थी।

1886 में उन्होंने DAV movement की स्थापना की थी जिसके जरिये स्वामी दयानंद सरस्वती और आर्य समाज के विचारों के अनुरुप राष्ट्रीय शिक्षा को बढ़ावा देना था।

पहला DAV स्कूल 1 जून 1886 को लाहौर में खोला गया था। बैक टू दी वेद के लक्ष्य के साथ इसने काम किया था। महात्मा हंसराज और पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी DAV मूवमेंट के नायकों में से थे।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें