होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 29 Mar 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 30, मार्च 2022 29 Mar 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 30, मार्च 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 30, मार्च 2022


प्रश्न 1. अनिवार्यता का सिद्धांत किससे संबंधित है?

a. मौलिक अधिकार
b. मौलिक कर्तव्य
c. राज्यपाल की शक्ति
d. उपरोक्त सभी

उत्तर: (A)

प्रश्न 2. प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. पीएमएफबीवाई योजना सभी किसानों के लिए शत प्रतिशत स्वैच्छिक है।
2. केन्द्रीय सब्सिडी की कोई सीमा नहीं है।

सही कथनों का चयन कीजिये:

A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों सही हैं
D. दोनों गलत हैं

उत्तर: (A)

व्याख्या: पीएमएफबीवाई में निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

  • पूरी तरह से स्वैच्छिक: 2020 खरीफ से सभी किसानों के लिए नामांकन 100% स्वैच्छिक है।
  • केंद्रीय सब्सिडी की सीमा: मंत्रिमंडल ने असिंचित क्षेत्रों /फसलों के लिए 30% और सिंचित क्षेत्रों / फसलों के लिए 25% तक प्रीमियम दरों के लिए योजना के तहत केंद्र की प्रीमियम सब्सिडी को सीमित करने का निर्णय लिया है।
  • राज्यों के लिए अधिक लचीलापन: सरकार ने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को पीएमएफबीवाई को लागू करने के लिए लचीला तंत्र उपलब्ध करवाया है और उन्हें किसी भी संख्या में अतिरिक्त जोखिम कवर / सुविधाओं का चयन करने का विकल्प दिया गया है।

प्रश्न 3. हाल ही में सुर्खियों में रहा एशिया का सबसे बड़ा टयूलिप गार्डन कहां स्थित है?

A. जम्मू कश्मीर
B. अरुणाचल प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. केरल

उत्तर: (A)

व्याख्या: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की डल झील के पास जबरवान रेंज की तराई में एक इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन स्थित है। ये एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। इस बगीचे में एक लाख से अधिक ट्यूलिप मौजूद हैं जो कश्मीर में बड़े स्तर वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पिछले नौ महीने से बंद पड़े इस गार्डन को 23 मार्च को फिर से जनता के लिए खोल दिया गया है। दरअसल आगामी श्रीनगर ट्यूलिप महोत्सव को ध्यान में रखते हुए उद्यान को पुनः खोला गया है। बता दें कि हर साल अप्रैल महीने में, जम्मू और कश्मीर सरकार यहाँ पर एक ट्यूलिप उत्सव का आयोजन करती है जो यहाँ पर पर्यटन सीजन की शुरुआत का प्रतीक होता है। इस उत्सव में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मेलन और भोज आदि का आयोजन होता है।

प्रश्न 4. डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कोर्पोरेशन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. यह एक सांविधिक संस्था है।
B. यह भारतीय रिजर्व बैंक की एक सब्सिडियरी संगठन है।
C. यह संगठन बैंक जमा पर इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराती है।
D. इसके नियम के मुताबिक, बैंक के दिवालिया होने या उसका लाइसेंस रद्द होने पर 2 लाख रुपये तक की धनराशि का भुगतान जमाकर्ता को किया जाता है।

उत्तर: (D)

व्याख्या: बीते 21 मार्च को आरबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया। इस तरह इसे मिलाकर इस साल देश का यह चौथा बैंक है जो आरबीआई के निर्देश पर बंद किया गया है। अब सवाल उठता है कि अगर बैंक बंद हो गया तो जमाकर्ताओं के पैसे का क्या होगा? तो इस समस्या से निपटने के लिए संसद ने एक डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कोर्पोरेशन (डीआईसीजीसी) एक्ट, 1961 नामक कानून बना रखा है। इस कानून के तहत, भारतीय रिजर्व बैंक के स्वामित्व वाली एक सब्सिडियरी संगठन बनाया गया जिसका नाम है डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कोर्पोरेशन। यह संगठन बैंक जमा पर इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराती है। इसके नियम के मुताबिक, बैंक के दिवालिया होने या उसका लाइसेंस रद्द होने पर 5 लाख रुपये तक की धनराशि का भुगतान जमाकर्ता को किया जाता है। अगर आपने उसमें 5 लाख से अधिक पैसा जमा किया होता है तो वह पैसा बैंक वापस नहीं करता है। मतलब 5 लाख रुपए के ऊपर जमा धन डूब जाता है।

प्रश्न 5. समान नागरिक संहिता के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. मौजूदा वक्त में गोवा एकमात्र ऐसा राज्य है जहां समान नागरिक संहिता लागू है।
2. हाल ही में उत्तराखंड की कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता के बारे में कानून लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
3. अगर उत्तराखंड में कानून बनाकर समान नागरिक संहिता लागू होती है तो ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य होगा।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3 

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में उत्तराखंड के राज्य मंत्रिमंडल की पहली मीटिंग में समान नागरिक संहिता के संबंध में एक कानून लाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। गौरतलब है कि अगर उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होती है तो ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य होगा। रोचक तथ्य यह है कि गोवा में पहले से ही समान नागरिक संहिता लागू है। ऐसे में उत्तराखंड में अगर समान नागरिक संहिता लागू होता है तो यह ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य कैसे होगा। दरअसल गोवा पहले पुर्तगालों के अधीन था। वहां पर तत्कालीन पुर्तगाली सरकार ने ‘पुर्तगाली सिविल संहिता 1867’ पहले से ही लागू कर रखा था। इसी को समान नागरिक संहिता कहा जाता है, क्योंकि वहां पर अलग से कोई धर्म विशेष से संबंधित पर्सनल कानून नहीं लागू थे। जब साल 1961 में गोवा आजाद हुआ तो गोवा, दमन, एवं दीव (प्रशासन) अधिनियम 1962 के धारा 5(1) के तहत गोवा में जो कानून पहले से लागू थे वह सभी उसी स्वरूप में जारी रहे। इसका मतलब यह हुआ कि गोवा में कोई अलग से समान नागरिक संहिता से संबंधित कानून बनाकर इसे लागू नहीं किया गया। अब जब अगर उत्तराखंड में यह लागू होता है तो कानून बनाकर ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।

प्रश्न 6. डॉल्फिन जीव के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने हर साल 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है।
2. IUCN की Red List में गंगा डॉल्फिन को संकटापन्न प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इस साल से शुरू करते हुए हर साल 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य डॉल्फिन संरक्षण के संबंध में लोगों में जागरूकता फैलाना है। साथ ही, गंगा और उसकी सहायक नदियों के पानी की गुणवत्ता और प्रवाह में सुधार पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि गंगा डॉल्फ़िन जीवित रह सकें। बता दें कि डॉल्फ़िन स्वस्थ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के एक आदर्श संकेतक के रूप में काम करती हैं। IUCN की Red List में गंगा डॉल्फिन को लुप्तप्राय प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है। मौजूदा वक्त में पानी का डायवर्सन, प्रदूषण और आवासों का नष्ट होना इनके लिए प्रमुख संकट हैं। ऐसे में, इनका संरक्षण काफी जरूरी हो जाता है।

प्रश्न 7. हाल ही में चर्चा में रहा सोलोमन द्वीप कहां स्थित है?

A. अटलांटिक महासागर
B. प्रशांत महासागर
C. आर्कटिक महासागर
D. अंटार्कटिक महासागर

उत्तर: (B)

व्याख्या: सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेशिया में स्थित एक राष्ट्र है, जिसमें 990 से अधिक द्वीप शामिल हैं। इसकी राजधानी होनियारा है, जो कि ग्वाडलकैनाल द्वीप पर स्थित है। मेलानेशिया दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में ओशिनिया का एक उपक्षेत्र है। अभी हाल ही में चीन और सोलोमन द्वीप के बीच होने वाले एक सुरक्षा मसौदा समझौते के ऑनलाइन लीक होने के बाद दुनिया की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इस मसौदे में सोलोमन द्वीप में चीनी नौसैनिक अड्डा स्थापित करने के कदम का भी जिक्र है। गौरतलब है कि इस देश ने ताइवान को छोड़ चीन से अपनी नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी। इस पर अमेरिका को लगा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का दबदबा और भी बढ़ रहा है। इसीलिए अभी कुछ ही दिनों पहले अमेरिका ने घोषणा की थी कि वो सोलोमन द्वीप पर अपना एक दूतावास खुलेगा।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें