होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 27 Mar 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 28, मार्च 2022 27 Mar 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 28, मार्च 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 28, मार्च 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों पर विचार करें।

1. नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम वाणिज्यिक उर्वरकों में "बिग 3" प्राथमिक पोषक तत्व हैं।
2. भारतीय मिट्टी की परिस्थितियों में उपयुक्त एनपीके अनुपात 4:2:1 बताया गया है ।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन है/हैं सत्य नहीं है?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • वाणिज्यिक उर्वरकों में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम, या एनपीके, "बिग 3" प्राथमिक पोषक तत्व हैं। इनमें से प्रत्येक मौलिक पोषक तत्व पौधों के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • भारतीय मिट्टी की परिस्थितियों में उपयुक्त एनपीके अनुपात 4:2:1 बताया गया है । गुजरात भारत में उर्वरक का सबसे बड़ा उत्पादक है। कुल उर्वरक कारखानों का 14% से अधिक यहाँ स्थित है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारत के पास विश्व के मीठे पानी के संसाधनों का केवल चार प्रतिशत है।
2. जल संसाधनों के संवर्धन, संरक्षण और कुशल प्रबंधन के लिए मुख्य रूप कदम से केंद्र सरकार द्वारा उठाए जाते हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) दोनों 1 और 2
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • हालांकि भारत में दुनिया की आबादी का 16 फीसदी हिस्सा है , लेकिन देश के पास दुनिया के ताजे पानी के संसाधनों का केवल चार फीसदी है।
  • जल राज्य का विषय होने के कारण जल संसाधनों के संवर्धन, संरक्षण और कुशल प्रबंधन के लिए कदम प्राथमिक रूप से संबंधित राज्य सरकारों द्वारा उठाए जाते हैं।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये

1. रूस तेल का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक और दुनिया में गैस का सबसे बड़ा निर्यातक है।
2. सऊदी अरब पिछले कुछ वर्षों से भारत का तेल का शीर्ष आपूर्तिकर्ता रहा है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या: रूस तेल का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक और दुनिया में गैस का सबसे बड़ा निर्यातक है।

इराक पिछले कुछ वर्षों से भारत का शीर्ष आपूर्तिकर्ता रहा है, यह सऊदी अरब से भी आगे रह रहा है, जो ओपेक आपूर्ति पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता से कम उत्पादन कर रहा है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से हाल ही में किस शहर में बिप्लोबी भारत गैलरी का उद्घाटन किया गया?

A. कोलकाता
B. गंगटोक
C. गुवाहाटी
D. कोहिमा

उत्तर: (A)

व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 23 मार्च को यानी शहीद दिवस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में एक बिप्लोबी भारत गैलरी का उद्घाटन किया। बता दें कि ये गैलरी आज़ादी के लड़ाई में शामिल क्रांतिकारियों के योगदान और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के प्रति उनके प्रतिरोध को दर्शाती है। इस गैलरी में स्वतन्त्रता सेनानियों के जन्म, उनके द्वारा गठित संगठनों, आंदोलन के प्रसार, नौसेना विद्रोह के योगदान और भारतीय राष्ट्रीय सेना के गठन आदि के बारे में को दर्शाया गया है। इस नई गैलरी का उद्देश्य 1947 तक की घटनाओं का समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना और क्रांतिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।

प्रश्न 5. क्षय रोग अथवा तपेदिक या ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. यह एक संक्रामक रोग है।
B. यह माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है।
C. हर साल हम 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाते हैं।
D. विश्व क्षय रोग दिवस 2022 की थीम है - 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ है।

उत्तर: (D)

व्याख्या: क्षय रोग, तपेदिक या ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) फेफड़ों से जुड़ा एक गंभीर संक्रमण है। इसका प्रसार खांसने या छींकने पर हवा में छोड़ी गई छोटी-छोटी बूंदों से होता है यानी यह एक संक्रामक रोग है। 24 मार्च 1882 को डॉ रॉबर्ट कोच ने टीबी के कारक माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया की खोज की थी। इसीलिए हर साल हम 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाते हैं। इसका उद्देश्य टीबी के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में लोगों को जागरुक करना और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के लिए प्रयासों को तेज करना है। विश्व क्षय रोग दिवस 2022 की थीम है - 'टीबी को समाप्त करने के लिए निवेश करें और जीवन बचाएं’ है। विश्व क्षय रोग दिवस 2022 के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में “Step-Up to End TB - World TB Day Summit 2022” का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि भारत ने 2025 तक भारत में टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, जबकि SDG लक्ष्यों में साल 2030 तक टीबी को समाप्त किया जाना है।

प्रश्न 6. हाल में सुर्खियों में रहे सुजलम 2.0 अभियान का क्या उद्देश्य है?

A. स्वास्थ्य कारणों से पर्याप्त जल सेवन की प्रवृति को बढ़ावा देना
B. बारिश के पानी को इकट्ठा कर उसका इस्तेमाल खेती के लिए करना
C. ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से निकले गंदे पानी को रि-साइकिल कर उसका सदुपयोग करना
D. पीने योग्य पानी में खनिज की मात्रा को बढ़ावा देना

उत्तर: (C)

व्याख्या: घरों से निकलने वाले गंदे पानी के प्रबंधन की जरूरत को देखते हुए सरकार ने बीते 22 मार्च को 'सुजलम 2.0' की शुरुआत की। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से निकले गंदे पानी को रि-साइकिल कर उसके उपयोग पर जोर दिया जाएगा। विश्व जल दिवस के मौके पर लांच किये गए इस अभियान को स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाया जाएगा। इससे गांवों में जलजनित बीमारियों को फैलने से रोका जा सकेगा। ग़ौरतलब है कि दुनिया की कुल आबादी का 18 फीसदी हिस्सा भारत में है, जबकि कुल पानी का चार फीसदी हिस्सा ही यहां है। ऐसे में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए जल प्रबंधन और संरक्षण बहुत आवश्यक है। यहां 67 फीसदी पानी वर्षा से प्राप्त होता है। अन्य संसाधनों से 33 फीसदी पानी प्राप्त होता है। शहरों में पीने के पानी का 50 फीसदी और गांवों की जरूरतों का 85 फीसदी भूजल से मिलता है।

प्रश्न 7. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और बताएं कि इनमें से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. अगर लोक सभा का कोई सदस्य विधानसभा का चुनाव लड़ता है और जीत जाता है तो उसे नोटिफिकेशन जारी होने के 14 दिन के भीतर किसी एक सदन से इस्तीफा देना होता है।
2. इसी तरह अगर कोई व्यक्ति लोकसभा का सदस्य रहते हुए राज्यसभा का सदस्य भी बन जाता है तो उसे नोटिफिकेशन जारी होने के 14 दिन के भीतर एक सदन से इस्तीफा देना होता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: हालिया विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सपा नेता आजम खान लोकसभा सांसद होने के साथ-साथ विधायक भी बन गए थे। जिसके बाद 22 मार्च को ही दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 101(2) के मुताबिक, अगर लोक सभा का कोई सदस्य विधानसभा का चुनाव लड़ता है और जीत जाता है तो उसे नोटिफिकेशन जारी होने के 14 दिन के भीतर किसी एक सदन से इस्तीफा देना होता है। इसी तरह अगर कोई विधायक सांसद बन जाता है तो उसे भी 14 दिन के भीतर इस्तीफा देना होगा। ऐसा नहीं करने पर उसकी लोकसभा की सदस्यता यानी सांसदी अपने आप समाप्त हो जाती है। इसी तरह संविधान के अनुच्छेद 101(1) और रिप्रेजेंटेटिव्स ऑफ पीपुल्स एक्ट की धारा 68(1) में प्रावधान है कि अगर कोई व्यक्ति लोकसभा का सदस्य रहते हुए राज्यसभा का सदस्य भी बन जाता है तो उसे नोटिफिकेशन जारी होने के 10 दिन के भीतर एक सदन से इस्तीफा देना होता है। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति दो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ता है और दोनों ही जगह से जीत जाता है तो उसे नोटिफिकेशन जारी होने के 14 दिन के भीतर किसी एक सीट से इस्तीफा देना होता है। यही बात विधानसभा चुनाव में भी लागू होती है यानी दो सीट से जीतने पर कोई एक सीट 14 दिन के भीतर छोड़नी पड़ती है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें