होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 26 Sep 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 27, सितंबर 2022 26 Sep 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 27, सितंबर 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 27, सितंबर 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन 'आधुनिक दासता रिपोर्ट के लिए 2021 वैश्विक अनुमान' लाया है?

a) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय
b) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
c) विश्व आर्थिक मंच
d) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

उत्तर: (D)

व्याख्या: ILO और वॉक फ्री फाउंडेशन ने IOM के सहयोग से संयुक्त रूप से 2021 ग्लोबल एस्टीमेट्स फॉर मॉडर्न स्लेवरी रिपोर्ट प्रकाशित की है।

प्रश्न 2. तीस्ता नदी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी है।
2. यह भारतीय राज्यों सिक्किम और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है।
3. यह पश्चिम बंगाल में ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • तीस्ता नदी ब्रह्मपुत्र (बांग्लादेश में जमुना के रूप में जानी जाती है) की एक सहायक नदी है, जो भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है।
  • यह बांग्लादेश के माध्यम से सिक्किम और पश्चिम बंगाल के भारतीय राज्यों से होकर बहती है और बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करती है।
  • यह बांग्लादेश में फुलछारी उपजिला में ब्रह्मपुत्र नदी में मिलती है।

प्रश्न 3. 'शी इज ए चेंजमेकर' परियोजना किस मंत्रालय से संबंधित है ?

A. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
B. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
C. महिला और बाल विकास मंत्रालय
D. इनमें से कोई नही

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय महिला आयोग ने हर स्तर पर महिला प्रतिनिधियों के नेतृत्व कौशल में सुधार के लिए आयोग के अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम 'शी इज ए चेंजमेकर' परियोजना के तहत छह राज्यों के निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों (विधायकों) के लिए लैंगिक जिम्मेदार शासन (जेंडर रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस) पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।
  • उद्घाटन समारोह में तेलंगाना की राज्यपाल और पुदुचेरी के उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा सुश्री रेखा शर्मा और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) की उप निदेशक दिशा पन्नू भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

प्रश्न 4. ‘भारत की IHCI पहल’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

1. हाल ही में भारत की IHCI पहल को संयुक्त राष्ट्र के एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
2. IHCI पहल TB नियंत्रण से सम्बंधित है जिसे साल 2019 में शुरू किया गया था।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: उच्च रक्तचाप के खिलाफ देश के सराहनीय प्रयासों के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और इससे बचने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत एक विशेष कार्यक्रम चलाया जाता है। भारत की इस उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल (आई.एच.सी.आई.) को अब वैश्विक स्तर पर सराहा गया है। इसके लिए भारत को '2022 यूएन इंटरएजेंसी टास्क फोर्स और विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेष कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल’ पुरस्कार मिला है। बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (ICMR) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के साथ मिलकर देश भर में भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण (प्रबंधन) पहल (IHCI) शुरू किया। यह एक 5 वर्षीय कार्यक्रम है जिसकी शुरुआत नवंबर 2017 में की गई थी।

प्रश्न 5. गैंडा जानवर के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

1. हर वर्ष 22 सितम्बर को विश्व गैंडा दिवस मनाया जाता है।
2. इस समय एक सींग वाले गैंडे को लुप्तप्राय जानवर की श्रेणी से अलग कर अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: साल 2011 से हर वर्ष 22 सितम्बर को विश्व गैंडा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गैंडो की सभी प्रजातियों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि एक सींग वाले गैंडो के संरक्षण में भारत का लंबा इतिहास रहा है, जो गर्व की बात है। इस समय असम में लगभग 2900 गैंडे हैं। विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाल में हुए सर्वेक्षण में 200 गैंडो की बढोतरी दर्ज की गई है। भारतीय राइनो विजन के अंतर्गत गैंडो को असम में अनेक अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों में संरक्षित किया जा रहा है। इस समय एक सींग वाले गैंडे को लुप्तप्राय जानवर की श्रेणी से अलग कर अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

प्रश्न 6. अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

A. 12 सितंबर
B. 15 सितंबर
C. 17 सितंबर
D. 24 सितंबर

उत्तर: (B)

व्याख्या: दुनिया भर में 15 सितंबर के दिन को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के सिद्धान्तों को बढ़ावा देना है। दरअसल अंतर संसदीय संघ (IPU) द्वारा 15 सितंबर 1997 के दिन लोकतंत्र पर सार्वभौमिक घोषणा को स्वीकार किया गया था। इस दिन के महत्व को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की गई। इसके पश्चात वर्ष 2008 से ही प्रतिवर्ष इस दिवस को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण के साथ मनाया जा रहा है।

प्रश्न 7. गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानि UAPA के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. इस कानून सन 2019 में संशोधन किया गया था।
2. इस कानून की धारा 15 में भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा एवं संप्रभुता को संकट में डालने के इरादे से आतंक फैलाने या आतंक फैलाने की संभावना के इरादे से किया गया कार्य आतंकवादी कृत्य माना गया है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया वाले मामले में UAPA क़ानून चर्चा में है। UAPA को साल 1967 में 'भारत की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा' के उद्देश्य से बनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य आतंकी गतिविधियों को रोकना है। इस कानून की धारा 15 में भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा एवं संप्रभुता को संकट में डालने के इरादे से भारत में आतंक फैलाने या आतंक फैलाने की संभावना के इरादे से किया गया कार्य आतंकवादी कृत्य माना गया है। इसमें बम धमाकों से लेकर जाली नोटों तक का कारोबार शामिल है। इस कानून के दुरुपयोग को लेकर अक्सर आरोप लगते रहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कानून सरकार द्वारा किसी भी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित करने का अधिकार देता है। जिससे इसका दुरुपयोग हो सकता है। इसके चलते लोगों के मूल अधिकारों का हनन भी हो सकता है, क्योंकि किसी भी व्यक्ति को केवल सरकार की भावना या संदेह के आधार पर आतंकवादी नहीं कहा जा सकता है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें