होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 25 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 26, फरवरी 2022 25 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 26, फरवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 26, फरवरी 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन भारत में GDP अनुमान प्रकाशित करता है ?

a) राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय
b) राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय
c) केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय
d) आर्थिक सलाहकार का कार्यालय

उत्तर: (A)

व्याख्या: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 2021-22 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) (Q2 2021-22) के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के अनुमान जारी किया, दोनों स्थिर (2011-12) और वर्तमान मूल्यों पर हैं।

प्रश्न 2. निम्नलिखित द्वीपों को उत्तर से दक्षिण दिशा में व्यवस्थित करें :

1. स्प्रैटली द्वीप समूह
2. पैरासेल द्वीप समूह
3. नाटुना द्वीप समूह
4. सेनकाकू द्वीप

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिये।

a) 4-2-3-1
b) 4-2-1-3
c) 2-1-4-3
d) 2-1-3-4

उत्तर: (B)

प्रश्न 3. लोकपाल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. लोकपाल, लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के तहत गठित एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है।
2. भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत उस तारीख से सात साल की अवधि के बाद लोकपाल के समक्ष दर्ज नहीं की जा सकती है जिस तारीख को अपराध किया गया था।

सही कथनों का चयन कीजिए।

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों सही हैं
d) दोनों गलत हैं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • लोकपाल को कोई संवैधानिक संस्था का दर्जा नहीं दिया जाता है। यह एक सांविधिक निकाय है।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत, उस तारीख से सात साल की अवधि के बाद दर्ज नहीं की जा सकती है जिस पर इस तरह की शिकायत में उल्लिखित अपराध को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।

प्रश्न 4. अंक्लाज (यूएनसीएलओएस) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1) यह एकमात्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है जो समुद्री स्थानों में राज्य के अधिकार क्षेत्र के लिए एक रूपरेखा निर्धारित करता है।
2) इसे समुद्री नियम के रूप में भी जाना जाता है और यह समुद्री क्षेत्रों को 4 क्षेत्रों में विभाजित करता है।

निम्नलिखित में से कौन सही हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों सही हैं
d) इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: अंक्लाज (यूएनसीएलओएस) समुद्री क्षेत्रों को 5 क्षेत्रों में विभाजित करता है- आंतरिक जल, प्रादेशिक सागर, सन्निहित क्षेत्र, विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) और उच्च समुद्र। अत: दूसरा कथन असत्य है।

प्रश्न 5. विश्व टैरिफ प्रोफाइल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. यह एक सांख्यिकीय वार्षिक पुस्तक है जो केवल विश्व व्यापार संगठन के सदस्यों द्वारा लगाए गए टैरिफ और गैर-टैरिफ उपायों पर व्यापक जानकारी प्रदान करती है।
2. इसे केवल विश्व व्यापार संगठन द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
3. इसमें कहा गया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत का सबसे अधिक औसत शुल्क है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 1 और 2
c) केवल 2 और 3
d) केवल 3

उत्तर: (D)

व्याख्या: विश्व टैरिफ प्रोफाइल :- एक सांख्यिकीय वार्षिक पुस्तिका जो डब्ल्यूटीओ के सदस्यों और अन्य अर्थव्यवस्थाओं द्वारा लगाए गए टैरिफ और गैर-टैरिफ उपायों पर व्यापक जानकारी प्रदान करती है।

यह विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र और व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंटकाड) का एक संयुक्त प्रकाशन है।

इसके अनुसार, भारत में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 15% का उच्चतम औसत शुल्क है।

प्रश्न 6. ‘Giant Metrewave Radio Telescope (GMRT)’ भारत के किस राज्य में स्थित है?

A. तमिल नाडु
B. महाराष्ट्र
C. जम्मू कश्मीर
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: (B)

व्याख्या: अभी हाल ही में पुणे में नेशनल सेंटर ऑफ रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (NCRA-TIFR) और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के खगोलविदों ने एक अनुसंधान में ‘जाइंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT)’ का उपयोग किया है। वैज्ञानिकों ने एक फास्ट रेडियो बर्स्ट (FRB) की मेजबान आकाशगंगा से परमाणु हाइड्रोजन गैस के वितरण को मैप करने के लिए इस GMRT का उपयोग किया है। ‘जाइंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT)’ तीस पूरी तरह से चलाने योग्य परवलयिक रेडियो दूरबीनों की एक श्रृंखला है। यह पुणे के पास महाराष्ट्र में खोडाड में स्थित है। यह टेलिस्कोप दुनिया की सबसे संवेदनशील दूरबीनों में से एक है। हाल ही में इसमें नए रिसीवर्स को जोड़कर इसे अपग्रेड किया गया था, जिसके बाद इसे अपग्रेडेड जाइंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (UGMRT) भी कहा जाने लगा है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें