होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 23 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 24, फरवरी 2022 23 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 24, फरवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 24, फरवरी 2022


प्रश्न 1. हरित हाइड्रोजन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. हरित हाइड्रोजन को बायोमास से उत्पादित हाइड्रोजन के रूप में परिभाषित किया जाता है जैसे पेड़ और पौधों से उत्पादित हाइड्रोजन।
2. भारत के लिए अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (आईएनडीसी) को पूरा करने में हरित हाइड्रोजन ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A) केवल 1
B) केवल 2
C) दोनों 1 और 2
D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • अक्षय बिजली का उपयोग करके पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित करके उत्पादित होने वाले हाइड्रोजन को हरित हाइड्रोजन के रूप में परिभाषित किया जाता है। अत: पहला कथन असत्य है।
  • भारत के लिए अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (आईएनडीसी) को पूरा करने में हरित हाइड्रोजन ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका है। अत: दूसरा कथन सत्य हैI

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प भारत में स्मार्ट कृषि के लिए चुनौती उत्पन्न कर रहा है ?

1. ग्रामीण भारत में कम इंटरनेट कवरेज।
2. बड़े आकार की जोत की उपलब्धता।
3. जागरूकता की कमी।
4. बजटीय सहायता का अभाव।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1,2 और 3
b) केवल 2,3 और 4
c) केवल 1,3 और 4
d) ये सभी

उत्तर: (C)

व्याख्या: ग्रामीण भारत में कम इंटरनेट कवरेज, जागरूकता की कमी और बजटीय समर्थन की कमी भारत में स्मार्ट खेती के सामने एक चुनौती है। लेकिन बड़े आकार की जोत की उपलब्धता भारत में स्मार्ट खेती के पक्ष में है।

प्रश्न 3. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 में धारा 69A के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. भारत सरकार ने हाल ही में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है।
2. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A भारत की संप्रभुता और अखंडता के हित में, विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों या सार्वजनिक व्यवस्था के हित में किसी भी कंप्यूटर संसाधन के माध्यम से किसी भी जानकारी की सार्वजनिक पहुंच को अवरुद्ध करने के लिए निर्देश जारी करने से संबंधित है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a. केवल 1
b. केवल 2
c. दोनों 1 और 2
d. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • भारत सरकार ने हाल ही में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध जारी किया है।
  • सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A भारत की संप्रभुता और अखंडता के हित में, विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों या सार्वजनिक व्यवस्था के हित में किसी भी कंप्यूटर संसाधन के माध्यम से किसी भी जानकारी के सार्वजनिक उपयोग के लिए अवरुद्ध करने के लिए निर्देश जारी करने से संबंधित है।

प्रश्न 4. सड़क सुरक्षा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. 199 देशों में सड़क हादसों में होने वाली मौतों के मामले में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
2. पिछले तीन सालों में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है।

सही कथनों का चयन करें :

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों सही हैं
d) दोनों गलत हैं

उत्तर: (D)

व्याख्या: भारत अभी भी 199 देशों में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या में पहले स्थान पर है और दुनिया में दुर्घटना से संबंधित सभी मौतों का लगभग 11% हिस्सा भारत में होती है।

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या 2011 में 1,42,485 से बढ़कर 2019 में 1,51,113 हो गई। मंत्रालय ने अभी तक वर्ष 2020 के लिए अपना डेटा प्रकाशित नहीं किया है, लेकिन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का वार्षिक प्रकाशन, जिसका शीर्षक दुर्घटना मृत्यु और आत्महत्या है से पता चलता है कि भारत में 2020 में 1,33,201 मौतें दर्ज की गईं। 2020 में दुर्घटनाओं में यह कमी मुख्य रूप से लॉकडाउन के कारण थी, जो कि कोविड-¬19 की पहली लहर के दौरान लागू थे, तब सड़कों पर सीमित संख्या में मोटर वाहन थे।

प्रश्न 5. व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति कोड 2020 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. कोड ट्रेड यूनियनों, नियोक्ता संघों और राज्य सरकारों के त्रिपक्षीय प्रतिनिधित्व के साथ व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सलाहकार बोर्डों की स्थापना के लिए प्रावधान करता है।
2. संहिता एक कारखाने की परिभाषा को एक ऐसे परिसर के रूप में विस्तारित करती है जहां कम से कम 40 कर्मचारी विद्युत यंत्रो के साथ काम करते हैं और 20 कर्मचारी बिना विद्युत यंत्रों के साथ काम करते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a. केवल 1
b. केवल 2
c. दोनों 1 और 2
d. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • कोड ट्रेड यूनियनों, नियोक्ता संघों और राज्य सरकारों के त्रिपक्षीय प्रतिनिधित्व के साथ व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सलाहकार बोर्डों की स्थापना के लिए प्रावधान करता है।
  • संहिता एक कारखाने की परिभाषा को एक ऐसे परिसर के रूप में विस्तारित करती है जहां कम से कम 20 कर्मचारी विद्युत यंत्रों के साथ काम करते हैं और 40 कर्मचारी बिना विद्युत यंत्रों के साथ काम करते हैं।

प्रश्न 6. संकल्प और स्ट्राइव योजना किस क्षेत्र से संबंधित हैं

a) स्वास्थ्य
b) शिक्षा
c) कौशल विकास
d) लोक प्रशासन

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • कौशल विकास संकल्प (आजीविका संवर्धन के लिए कौशल अधिग्रहण और ज्ञान जागरूकता) एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
  • स्ट्राइव (औद्योगिक मूल्य वृद्धि के लिए कौशल सुदृढ़ीकरण) एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इन दोनों योजनाओं को विश्व बैंक से सहायता प्राप्त हुई है तथा इन्हे 2017 में आरम्भ किया गया था।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें