होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 23 Dec 2021

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 24, दिसंबर 2021 23 Dec 2021

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 24, दिसंबर 2021


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 24, दिसंबर 2021


प्रश्न 1: निम्नलिखित पर विचार कीजिए।

1. गदर आंदोलन के देशभक्तों को ‘विद्रोही’ करार देना
2. जलियांवाला नरसंहार के उत्तदायी जनरल डायर को सरोपा भेंट किया जाना

उक्त में से पंजाब में अकाली आंदोलन के लिए ज़िम्मेदार तात्कालिक कारण क्या थे?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या : हाल ही में, शिरोमणि अकाली दल के गठन को 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। गुरुद्वारों को महंतों के नियंत्रण से मुक्त कराने और सिख धर्म में सुधार के मक़सद से 14 दिसंबर 1920 को एक ‘स्वयंसेवी संगठन’ के रूप में इसका गठन किया गया था। दरअसल उस समय गुरुद्वारों की देखरेख कर रहे महंतों का आचरण काफी पतित और भ्रष्ट हो गया था। इसके विरोध में सिख समुदाय ने एक शांतिपूर्ण संघर्ष की शुरुआत की जो आगे चलकर तमाम कारणों से हिंसक हो गया। यह संघर्ष लगभग चार साल तक चला। महंतों के ख़िलाफ़ ग़ुस्से की दो तात्कालिक वजहें थीं। पहला, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से एक हुकुमनामा जारी किया जाना, जिसमें ग़दर आंदोलन के देशभक्तों को 'विद्रोही' क़रार दे दिया गया। दूसरा, साल 1919 में जलियांवाला बाग में नरसंहार करने वाले जनरल डायर को सरोपा जो कि एक तरह का सम्मान होता है भेंट किया जाना और उसे सिख घोषित किया जाना। महंतों की इन दो कारगुजारियों ने आग में घी का काम किया। अंत में यह मोर्चा ने ‘सिख गुरुद्वारा अधिनियम 1925’ को लागू करवाने में सफल हो गया। इस कानून के मुताबिक, गुरुद्वारों का नियंत्रण ‘शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी’ (SGPC) के अधीन आ गया। बाद में, इसने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ लड़ाई के लिए राजनीतिक पार्टी को खड़ा किया।

प्रश्न 2: संविधान के अनुच्छेद 31D के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. वर्तमान में इस अनुच्छेद में ‘राष्ट्र-विरोधी गतिविधि’ को परिभाषित किया गया है।
2. इसे 42वें संविधान संशोधन अधिनियम के माध्यम से लाया गया था।

उक्त में कौन सा अथवा कौन से कथन सत्य हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में, सरकार ने संसद में बताया कि किसी भी कानून में ‘राष्ट्र-विरोधी’ शब्द को परिभाषित नहीं किया गया है। साल 1976 में आपातकाल के दौरान संविधान में ‘राष्ट्र-विरोधी गतिविधि’ को शामिल किया गया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया था। दरअसल 42वें संविधान संशोधन अधिनियम के जरिए अनुच्छेद 31D संविधान में शामिल किया गया। इसमें ‘राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों’ को परिभाषित किया गया था। लेकिन बाद में 43वें संविधान संशोधन के माध्यम से इसे रद्द कर दिया गया था।

प्रश्न 3: ‘चिल्ले/चिल्लाई- कलां’, जो वर्तमान में अभी चर्चा में है, क्या है?

A. कश्मीर में 40 दिनों की कठोर सर्दी वाले पीरियड का स्थानीय नाम
B. दिसंबर के महीने में तमिलनाडु में मनाया जाने वाला एक त्यौहार
C. स्कॉटलैंड में आयोजित बैलों की रेस वाला एक पारम्परिक खेल
D. नेपाली नव वर्ष

उत्तर: (A)

व्याख्या : 21 दिसंबर से कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाक़ों में कड़ाके की ठण्ड और जबरदस्त बर्फबारी शुरू हो गई है। माइनस में रहने वाले तापमान की ये हालत लगभग 40 दिन तक बनी रहती है। इस अवधि को स्थानीय भाषा में ‘चिल्ले/चिल्लाई- कलां’ कहा जाता है। ‘चिल्लई कलां’ एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ है ‘बड़ी सर्दी’। इस वक़्त कश्मीर के पहाड़ हफ्तों तक बर्फ से ढक जाते हैं और शीतलहर अपने चरम पर पहुंच जाती है। प्रसिद्ध डल झील भी जनवरी के अंत तक हिमांक बिंदु तक पहुंच जाती है। चिल्लाई-कलां के बाद 20 दिनों को चिल्ले/चिल्लाई- खुर्द और उसके बाद के 10 दिनों को चिल्ले/चिल्लाई- बच्चा के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 4: ‘एल्बिनो इंडियन फ्लैपशेल कछुए’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. IUCN रेड लिस्ट के मुताबिक विलुप्त।
2. CITES के परिशिष्ट II में शामिल।
3. वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत संरक्षित।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में तेलंगाना के सिरनापल्ली जंगल में ‘एल्बिनो इंडियन फ्लैपशेल कछुए’ की एक दुर्लभ प्रजाति नज़र आई है। ये प्रजाति आमतौर पर केवल 9 से 14 इंच लम्बी होती है और मेंढक, घोंघे और जलीय वनस्पति खाना पसंद करती है। ये पाकिस्तान, श्रीलंका, भारत, नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे दक्षिण एशियाई देशों में पाया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका दुर्लभ पीला रंग ‘टाइरोसिन’ नामक वर्णक की कमी के कारण हो सकता है। बता दें कि ‘टाइरोसिन’ सरीसृपों में उच्च मात्रा में पाया जाता है। IUCN रेड लिस्ट के मुताबिक़ ये संवेदनशील श्रेणी में है।

प्रश्न 5: राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है?

A. 14 अक्टूबर को
B. 6 जनवरी को
C. 3 मार्च को
D. 22 दिसंबर को

उत्तर: (D)

व्याख्या: महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को तमिलनाडु के इरोड गांव में हुआ था। उन्होंने गणित के क्षेत्र में संख्या सिद्धांत, गणितीय विश्लेषण और अनंत श्रृंखला में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। लंबी बीमारी के कारण 26 अप्रैल, 1920 को मात्र 32 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। इनकी याद में प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को भारतीय गणित दिवस अथवा राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें