होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 22 Dec 2021

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 23, दिसंबर 2021 22 Dec 2021

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 23, दिसंबर 2021


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 23, दिसंबर 2021


प्रश्न 1. वर्ल्ड इकनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया जाता है?

A. प्राग
B. रोम
C. दावोस
D. पेरिस

उत्तर: (C)

व्याख्या : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) ने हाल ही में नए कोरोना वायरस वैरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) के डर और इसके तेजी से फैलने को लेकर अनिश्चिता की स्थिति को देखते हुए दावोस, स्विट्जरलैंड में 2022 की शुरुआत में होने वाली अपनी एनुअल मीटिंग को स्थगित करने का फैसला किया है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एनुअल मीटिंग 17 और 22 जनवरी, 2022 के बीच स्विट्जरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में होनी थी अब इसे इस वर्ष किसी अन्य उचित समय पर किया जाएगा।

वर्ल्ड इकोनामिक फोरम का गठन 1971 में एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में किया गया था। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में है यद्यपि इसकी वार्षिक बैठक आमतौर पर दावत में ही आयोजित होती है लेकिन विशेष बैठक में अन्य स्थलों पर भी आयोजित की जा सकती हैं।

यह रेडीनेस फॉर द फ्यूचर ऑफ प्रोडक्शन' रिपोर्ट और वैश्विक विनिर्माण सूचकांक जारी करने वाला संगठन है। यह वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मकता सूचकांक ( Global competitiveness report) जारी करता है। इसके अलावा global risks report , ग्लोबल सोशल मोबिलिटी रिपोर्ट और ग्लोबल सोशल मोबिलिटी इंडेक्स भी यही संगठन जारी करता है ।

प्रश्न 2. सोलर एनर्जी से ट्रेनों को चलाने के उद्देश्य से भारत के किस राज्य में इंडियन रेलवे ने पहला सोलर प्लांट लगाया है?

A. महाराष्ट्र
B. मध्य प्रदेश
C. गुजरात
D. राजस्थान

उत्तर: (B)

व्याख्या: पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मण्डल के बीना स्टेशन के पास रेलवे की खाली जमीन पर बीएचईएल के तकनीकी सहयोग से 1.7 मेगावॉट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट लगाया गया है। यहां तैयार बिजली से ट्रेनें चलायी जा रही हैं।

इस प्रकार मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा से ट्रेनों को चलाने का कार्य किया जा रहा है। इससे रेलवे को हर साल 104 करोड़ रुपये की बचत होगी और 2160 टन कार्बन डाइऑक्साइड कम निकलेगा। यानि पर्यावरण की रक्षा भी रेलवे कर रहा है। यह एक लाख पेड़ लगाने के बराबर का उपाय है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सा हिमालयी ग्लेशियर काराकोरम श्रेणी में स्थित नही है?

A. हिस्पार हिमनद
B. बिअफो हिमनद
C. बाल्तोरो हिमनद
D. रोंग्बुक हिमनद

उत्तर: (D)

व्याख्या : हिमालय के ग्लेशियर दुनिया के अन्य ग्लेशियरों की तुलना में ज्यादा तेजी से पिघल रहे हैं। इंग्लैंड में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के वैज्ञानिकों ने यह स्टडी की है. इन वैज्ञानिकों ने लघु हिमयुग (Little Ice Age) के बाद से अब तक हिमालय के 14,798 ग्लेशियरों का अध्ययन किया. उनकी सतह, बर्फ का स्तर, मोटाई, चौड़ाई और पिघलने के दर की स्टडी की गई है।

वैज्ञानिकों ने स्टडी के दौरान देखा कि हिमालय के ग्लेशियर पिछले कुछ दशकों में 10 गुना ज्यादा गति से पिघले हैं। जबकि, लघु हिमयुग (Little Ice Age) यानी 400 से 700 साल पहले ग्लेशियरों के पिघलने की गति का औसत बेहद कम था। जबकि पिछले कुछ दशकों में यह बेहद तेजी से बढ़ा है। जिसकी मुख्य वजह ग्लोबल वॉर्मिंग और क्लाइमेट चेंज है।

प्रश्न में दिया गया रोंग्बुक हिमनद कंचनजंगा श्रेणी का हिस्सा है। अन्य सभी काराकोरम श्रेणी के ही ग्लेशियर हैं। यहां पर आप लोगों को सुझाव यह है कि हिमालय के ग्लेशियरों के बारे हर प्रकार की जानकारी को revise कर लें ,इससे जुड़ा प्रश्न आगामी एग्जाम में पूंछा जा सकता है। विश्व के भी प्रमुख ग्लेशियर इस रिपोर्ट के बाद से एग्जाम के लिहाज से महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

प्रश्न 4. हाल ही में किस देश में मृत्युदंड के खिलाफ मानवाधिकार संगठनों ने आवाज उठाई है ?

A. सऊदी अरब
B. मोरक्को
C. जर्मनी
D. जापान

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में जापान देश में मृत्युदंड के खिलाफ मानवाधिकार संगठनों द्वारा उठाई जा रही आवाज के बीच तीन लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया गया। पिछले दो सालों में पहली बार फांसी दी गई है।

देश के नए बने प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कार्यकाल में पहली बार यह सजा हुई है। सन् 2007 से जापान फांसी पर चढ़ाये जाने वालों तथा उनके अपराधों के बारे में कुछ जानकारियां देने लगा है लेकिन वह सूचना अब भी सीमित होती है।

10 अक्टूबर को वर्ल्ड डे अगेंस्ट डेट पेनल्टी मनाया जाता है । एमनेस्टी इंटरनेशनल की डेथ पेनेल्टी रिपोर्ट 2020 के अनुसार वर्तमान में कुल 108 देशों ने पूर्ण रूप से मृत्यु दंड को समाप्त कर दिया है। वहीं 55 देश अभी भी सामान्य अपराधों के लिए भी मृत्युदंड की सजा को बनाए रखे हुए हैं।

प्रश्न 5. हाल ही में किस देश ने चीन की मुद्रा युआन को ऑफिसियल सेटलमेंट करेंसी के रूप में स्वीकार कर लिया है?

A. मालदीव
B. श्रीलंका
C. पाकिस्तान
D. म्यांमार

उत्तर: (D)

व्याख्या: 22 और 23 दिसंबर को भारत के विदेश सचिव म्यांमार के दौरे पर हैं। पड़ोसी देश म्यांमार में फरवरी 2021में हुए सैनिक तख्तापलट के बाद भारतीय विदेश सचिव की यह पहली यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक डॉ श्रृंगला अपनी इस यात्रा के दौरान स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन कौंसिल, राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी सदस्यों के साथ मानवीय सहायता, राजनीतिक हालात सुरक्षा और दोनों देशों के सीमा संबंधों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कुछ ही दिनों पहले चीन ने म्यांमार के साथ व्यापार के लिए चीनी युआन को स्वीकार्य मुद्रा बनाने का समझौता किया है। इसके अलावा म्यांमार के फौजी शासन अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण भी आयोजित कर रहा है। वहीं भारत भी पड़ोसी देश म्यांमार को डीज़ल से चलने वाली किलो क्लास पनडुब्बी आईएनएस सिंधुवीर भी तोहफे में देने का ऐलान कर चुका हैं।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें