होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 21 Dec 2021

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 22, दिसंबर 2021 21 Dec 2021

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 22, दिसंबर 2021


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 22, दिसंबर 2021


प्रश्न 1: ‘भूल जाने के अधिकार’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. 'भूल जाने का अधिकार' व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अपनी अप्रासंगिक व्यक्तिगत जानकारी को हटाने का अधिकार प्रदान करती है।
2. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 (d) के तहत सभी को भूल जाने का अधिकार प्राप्त है।

उक्त में कौन सा अथवा कौन से कथन सत्य हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या : अगर किसी व्यक्ति की कोई व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक रूप से इंटरनेट, सर्च, डेटाबेस, वेबसाइट या किसी अन्य सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो और वो व्यक्ति किसी कारणवश इन जानकारियों को इन सब जगहों से हटाना चाहता हो तो जिस अधिकार से वो व्यक्ति इन्हें हटवाना चाहता है उसे ही 'भूल जाने का अधिकार' कहते हैं। मौजूदा वक़्त में भारत में कोई ऐसा कानून नहीं है, जो भूल जाने के अधिकार को मान्यता प्रदान करता हो। हालांकि बी. एन. श्रीकृष्ण समिति की सिफारिश पर लाई गई पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2019 में इस अधिकार का प्रावधान किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के एक निर्णय के अनुसार, निजता के अधिकार में भूलने का अधिकार और अकेले रहने का अधिकार भी शामिल है। पुट्टस्वामी बनाम भारत संघ मामले, 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने माना था कि निजता का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। हालांकि इस अधिकार को लागू कराने की राह में कई मुश्किलें हैं जैसे कि गोपनीयता अथवा सूचना दोनों में से किसे तरजीह दी जाए। इस तरह इस मामले पर पूरी छवि तभी स्पष्ट होगी जब अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

प्रश्न 2: पार्वोवायरस घरेलू पशुओं के किस अंग को सर्वाधिक प्रभावित करता है?

A. लीवर को
B. आँतों को
C. हड्डियों को
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल के दिनों में महाराष्ट्र के अमरावती में 2 हजार से अध‍िक कुत्तों में पार्वो वायरस की पुष्टि हुई है। पार्वो एक खतरनाक वायरस है, जिसका संक्रमण कुत्तों और उसके बच्चों में फैलता है और ये जानलेवा होता है। पार्वोवायरस का पहला मामला विश्व में 1967 में सामने आया था और यह एक संक्रामक DNA Virus है। भारत में पहली बार यह वायरस 1980 में पाया गया था। यह कुत्तों के इंटेस्टिनल ट्रैक्ट और बोन मैरो को सर्वाधिक नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। यह वायरस संक्रमित कुत्ते के सम्पर्क में आने या उसकी संक्रमित चीजें दूसरे कुत्ते तक पहुंचने पर फैलता है। इसके लक्षणों में ब्लडी डायरिया, वॉमिटिंग, सीवियर वेट लॉस, कमजोरी/सुस्ती और डिहाइड्रेशन आदि शामिल हैं। इस वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन मुख्यतया 6वें सप्ताह में दिया जाता है और फिर तीन सप्ताह के अंतराल पर तीन और बूस्टर्स डोज दिए जाते हैं। अब तक ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है जिसमें यह साबित हुआ हो कि यह वायरस कुत्ते से इंसान में पहुंचा हो।

प्रश्न 3: नीना गुप्ता, जो हाल के दिनों में अभी चर्चा में थीं, के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. 55 वर्षीय नीना गुप्ता को गणित के क्षेत्र में दिए जाने वाले रामानुजन पुरस्कार से नवाजा गया है।
B. अलजेब्रिक जियोमेट्रो और कम्यूटेटिव अल्जेब्रा में शानदार काम के लिए नीना गुप्ता को ये पुरस्कार दिया गया है।
C. यह सम्मान पाने वाली प्रो नीना गुप्ता तीसरी महिला हैं।
D. यह पुरस्कार इटली स्थित अंतर्राष्ट्रीय सैद्धांतिक भौतिकी केंद्र द्वारा दिया जाता है।

उत्तर: (A)

व्याख्या : हाल ही में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI), कोलकाता में गणित की प्रोफेसर नीना गुप्ता को रामानुजन पुरस्कार से नवाजा गया है। अलजेब्रिक जियोमेट्रो और कम्यूटेटिव अल्जेब्रा में शानदार काम के लिए नीना गुप्ता को ‘विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों का 2021 DST-ICTP-IMU रामानुजन पुरस्कार’ दिया गया है। गौरतलब है कि यह सम्मान पाने वाली प्रो नीना गुप्ता तीसरी महिला हैं, जबकि अभी तक यह पुरस्कार चार भारतीयों को मिल चुका है। इससे पहले साल 2006 में सुजाता रामादोरई, 2015 में अमलेंदू कृष्णा, 2018 में ऋतब्रत मुंशी को ये सम्मान मिला था। रामानुजन पुरस्कार गणित के क्षेत्र में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में एक माना जाता है। यह पुरस्कार हर साल विकासशील देशो के युवा गणितज्ञों को दिया जाता है और उनकी उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। पुरस्कार की शुरुआत साल 2005 में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की याद में की गई थी। यह इटली में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सैद्धांतिक भौतिकी केंद्र द्वारा दिया जाता है।

प्रश्न 4: ‘ऑपरेशन विजय’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

A. साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना द्वारा चलाया गया एक ऑपरेशन
B. मालदीव में आए चक्रवात के दौरान भारतीय सेना द्वारा चलाया गया राहत ऑपरेशन
C. 2001 में संसद पर हमले के दौरान भारतीय सेना द्वारा चलाया गया एक ऑपरेशन
D. गोवा की आजादी के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाया गया एक ऑपरेशन

उत्तर: (D)

व्याख्या: बीते 19 दिसंबर को 60वां ‘गोवा मुक्ति दिवस’ मनाया गया। बता दें कि 19 दिसंबर 1961 को, भारतीय सशस्त्र बलों ने लगभग 450 वर्षों के औपनिवेशिक शासन का अंत करते हुए गोवा को वापस भारतीय राज्य का हिस्सा बना लिया। पुर्तगाली, भारत में अपना उपनिवेश स्थापित करने वाले सबसे पहले और देश छोड़ने वाले अंतिम औपनिवेशिक शासक थे। इन्होंने साल 1510 में गोवा पर आक्रमण किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों के लिए ‘गोवा’ पर हमला करने का आदेश दिए जाने के बाद, 17 दिसंबर 1961 को ‘ऑपरेशन विजय’ शुरू किया गया। बड़ी ही आसानी से भारतीय सेना ने अपना ये अभियान पूरा कर लिया।

प्रश्न 5: निम्नलिखित पर विचार कीजिए।

1. वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार, 2021
2. ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड
3. नगदग पेल जी खोरलो

उक्त में से सभी पुरस्कार निम्नलिखित में से किस व्यक्तित्व को दिया गया है?

A. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
B. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
C. भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
D. पूर्व भारतीय राष्ट्रपति श्री एपीजे अब्दुल कलाम 

उत्तर: (C)

व्याख्या: ये सभी पुरस्कार भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मिल चुके हैं या इनकी घोषणा की जा चुकी है। हाल ही में, भूटान ने भारत के प्रधानमंत्री को वहां के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, 'ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो' से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस पुरस्कार को "नगदग पेल जी खोरलो" के नाम से भी जाना जाता है। इसकी घोषणा भूटान के 114वें राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर की गई। बता दें कि यह भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जो भूटान साम्राज्य और वहाँ के आम लोगों की सेवा करने के लिए दिया जाता है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें