होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 20 Mar 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 21, मार्च 2022 20 Mar 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 21, मार्च 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 21, मार्च 2022


प्रश्न 1. कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष, आई.एफ.ए.डी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. आईएफएडी एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है और यह संयुक्त राष्ट्र से संबंधित नहीं है।
2. यह 1977 में बनाया गया था, जो 1974 के विश्व खाद्य सम्मेलन का परिणाम है।
3. विश्व व्यापार संगठन के साथ अपने विवाद के कारण, भारत ने आई.एफ.ए.डी की सदस्यता का त्याग कर दिया है।

असत्य कथनों का चयन कीजिये:

a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) सब सही हैं।

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष, आई.एफ.ए.डी एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान और संयुक्त राष्ट्र की एक विशेषीकृत एजेंसी है जो विकासशील देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में काम कर रही है और संबद्ध परियोजनाओं के लिए कम ब्याज के साथ अनुदान और ऋण प्रदान करती है।
  • 1974 के विश्व खाद्य सम्मेलन के परिणामस्वरुप, 1977 में आई.एफ.ए.डी की स्थापना हुयी थी। वर्तमान में इसके 177 सदस्य देश हैं। जिनमें भारत भी शामिल है।

प्रश्न 2. 'कृषि के नारीकरण' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. 2011 की जनगणना के अनुसार, कुल मुख्य महिला श्रमिकों में से 55 प्रतिशत खेतिहर मजदूर थीं और 24 प्रतिशत खेती करने वाली थीं।
2. परिचालन जोत का केवल 12.8 प्रतिशत महिलाओं के स्वामित्व में था, और सीमांत और छोटी जोत श्रेणियों में महिलाओं द्वारा परिचालन जोत का संकेंद्रण है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • 2011 की जनगणना के अनुसार, कुल मुख्य महिला श्रमिकों में से 55 प्रतिशत खेतिहर मजदूर थीं और 24 प्रतिशत खेती करने वाली थीं।
  • परिचालन जोत का केवल 12.8 प्रतिशत महिलाओं के स्वामित्व में था, और सीमांत और छोटी जोत श्रेणियों में महिलाओं द्वारा परिचालन जोत (25.7 प्रतिशत) का संकेंद्रण है।

प्रश्न 3. भारतीय रेल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. रेलवे केंद्रीय बजट 2022 में लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह पिछले वित्त वर्ष के संशोधित आंकड़ों की तुलना में लगभग 20,000 करोड़ रुपये अधिक है।
2. पिछले एक दशक में विभिन्न सरकारी प्रयासों के कारण रेलवे के परिचालन अनुपात में पिछले पांच वर्षों में लगातार गिरावट आई है।

नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या: रेलवे को केंद्रीय बजट 2022 में लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह पिछले वित्त वर्ष के संशोधित आंकड़ों से 20,311 करोड़ रुपये अधिक है।

प्रश्न 4. हाल ही में सुर्खियों में रहीं रोजा बोनहेर निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से सम्बंधित है?

A. जर्मनी की प्रसिद्ध तलवारबाज
B. फ्रांसीसी चित्रकार
C. फिनलैंड की मशहूर गायिका
D. रूस की सुप्रसिद्ध लेखिका

उत्तर: (B)

व्याख्या: बीते 16 मार्च को गूगल ने फ्रांसीसी चित्रकार रोजा बोनहेर का 200वां जन्मदिन मनाने के लिए एक डूडल बनाया। रोजा बोनहेर का जन्म 16 मार्च 1822 में फ्रांस के बोर्डो में हुआ था। उन्होंने अपने पिता से चित्रकारी की कला सीखी थी। हालांकि कला क्षेत्र में करियर बनाने के लिए रोजा की आकांक्षाएं उस समय की महिलाओं के लिए आसान नहीं था। एक पशु चित्रकार और मूर्तिकार के रूप में बोनहेर को 1840 के दशक में प्रसिद्धि मिली। 1841 से 1853 तक प्रतिष्ठित पेरिस सैलून में उनके कई कलात्मक कार्यों का प्रदर्शन किया गया। 1853 में, बोनहेर ने अपनी पेंटिंग “द हॉर्स फेयर” के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की, जिसमें पेरिस में आयोजित घोड़े के बाजार को दर्शाया गया था। उनके सबसे प्रसिद्ध काम के रूप में, यह पेंटिंग न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में प्रदर्शित है। इस प्रसिद्ध पेंटिंग का सम्मान करने के लिए, फ्रांसीसी महारानी यूजनी ने 1865 में देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक, बोनहेर द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा हाल ही में “मुख्यमंत्री चा श्रमी कल्याण प्रकल्प” योजना की घोषणा की गई है?

A. त्रिपुरा
B. सिक्किम
C. अरुणाचल प्रदेश
D. नागालैंड

उत्तर: (A)

व्याख्या: पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के लगभग 7,000 चाय बागान श्रमिकों में से 75% महिलाएं हैं। पूरे त्रिपुरा में 54 चाय बागानों और 21 चाय प्रसंस्करण कारखानों के माध्यम से चाय का उत्पादन किया जा रहा है। इन्हीं श्रमिकों के मद्देनज़र हाल ही में त्रिपुरा सरकार ने “मुख्यमंत्री चा श्रमी कल्याण प्रकल्प” नामक एक खास योजना की घोषणा की। इसका उद्देश्य राज्य के सभी 7000 चाय बागान श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत इन श्रमिकों को त्रिपुरा सरकार और केंद्र सरकार के लाभों को मिलाकर आवास, राशन और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। त्रिपुरा सरकार इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 85 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

प्रश्न 6. हाल ही में सुर्खियों में रहे गैलियम नाइट्राइड परितंत्र सक्षम केंद्र एवं और इनक्यूबेटर (GEECI) सुविधा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. यह भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), बेंगलुरु में स्थित है।
B. इसकी स्थापना में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का भी सहयोग है।
C. ई-वाहनों और वायरलेस संचार को सक्षम बनाने में गैलियम नाइट्राइड (GaN) की अहम भूमिका होती है।
D. इलेक्ट्रॉनिक्स चिप्स बनाने के लिए गैलियम नाइट्राइड (GaN) के बाद सिलिकॉन को सबसे महत्वपूर्ण पदार्थ माना जाता है।

उत्तर: (D)

व्याख्या: बीते दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), बेंगलुरु में गैलियम नाइट्राइड परितंत्र सक्षम केंद्र एवं और इनक्यूबेटर (GEECI) सुविधा का दौरा किया। इस सुविधा केंद्र की स्थापना इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और IISC, बेंगलुरु द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। इसका उद्देश्य गैलियम नाइट्राइड आधारित सेमीकंडक्टर बनाना है, जिसका इस्तेमाल रणनीतिक कामों जैसे कि 5G, अंतरिक्ष और रक्षा आदि के क्षेत्र में किया जाता है। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स चिप्स बनाने के लिए गैलियम नाइट्राइड (GaN) को सिलिकॉन के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पदार्थ माना जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल नीली प्रकाश उत्सर्जित करने वाले डायोड में किया जाता है। ई-वाहनों और वायरलेस संचार को सक्षम बनाने में गैलियम नाइट्राइड (GaN) की अहम भूमिका होती है। जिस हिसाब से सेमीकंडक्टर्स की किल्लत चल रही है, ऐसे में गैलियम नाइट्राइड काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

प्रश्न 7. हाल ही में सुर्खियों में रहे श्वेत फास्फोरस के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. श्वेत फॉस्फोरस मोम जैसा एक धात्विक पदार्थ होता है जिसमें से लहसुन जैसी गंध आती है।
2. काफी प्रतिक्रियाशील होने के कारण जैसे ही यह ऑक्सीजन के संपर्क में आता है तो यह जलने लगता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने उनके खिलाफ श्वेत फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल किया है। श्वेत फॉस्फोरस मोम जैसा एक अधातु पदार्थ होता है जिसमें से लहसुन जैसी गंध आती है। वैसे तो ये रंगहीन होता है, लेकिन कई बार यह हल्का पीला जैसा दिखाई देता है। काफी प्रतिक्रियाशील होने के कारण जैसे ही यह ऑक्सीजन के संपर्क में आता है तो यह जलने लगता है। अब चूँकि हवा में भी ऑक्सीजन होता है, इसीलिए हवा के संपर्क में आने पर यह आग पकड़ लेता है। यही कारण है कि इसे पानी में डुबोकर रखा जाता है। मानव के लिए फॉस्फोरस बम बेहद ही घातक होता है। चूँकि ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर ये तेजी से जलता है, इसीलिए ये जहाँ जलता वहां का ऑक्सीजन सोख लेता है। इसके संपर्क में आने पर तेजी से जलन महसूस होती है और इससे मौत तक हो जाती है। इस बम को काफी खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। इसी कारण 1977 में स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुए कन्वेंशन में श्वेत फॉस्फोरस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि, जंग में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन रिहायशी इलाकों में नहीं।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें