होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 20 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 21, फरवरी 2022 20 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 21, फरवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 21, फरवरी 2022


प्रश्न 1. आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार भारत का सबसे बड़ा निर्यात किस देश के साथ है?

a) यूएसए
b) संयुक्त अरब अमीरात
c) चीन
d) यूके

उत्तर: (A)

व्याख्या:

प्रश्न 2. हाल ही में चर्चा में रही नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन, किस सागर से होकर गुजरती है :

a) बाल्टिक सागर
b) उत्तरी सागर
c) अटलांटिक सागर
d) अज़ोवी का सागर

उत्तर: (A)

व्याख्या:

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. कोविड-19 में, केवल अनैच्छिक-पुश आधारित रिवर्स माइग्रेशन होता है।
2. भारत में, अंतिम निवास के स्थान से, अंतर्राज्यीय ग्रामीण से ग्रामीण प्रवासन में महिलाओं का प्रभुत्व देखा जाता है।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये।

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या: कोविड -19 में, यह देखा गया है कि हजारों तकनीकी विशेषज्ञों ने अपने गृह कस्बों और गांवों में जाने और वहां से काम करने का विकल्प चुना है। यह रिवर्स माइग्रेशन विभिन्न स्वैच्छिक कारणों के कारण होता है जैसे कि-उनके द्वारा अपने क्षेत्रों के करीब जाना, बड़े शहर के जीवन के दबावों से बचना, परिवार के साथ अधिक समय बिताना आदि।

भारत में, अंतिम निवास के स्थान से, अंतर्राज्यीय ग्रामीण से ग्रामीण प्रवासन में महिलाओं का प्रभुत्व देखा जाता है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1) विश्व असमानता रिपोर्ट विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित की जाती है।
2) राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो वित्त मंत्रालय के अधीन है।

निम्नलिखित में से कौन सही हैं

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों सही हैं
d) इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • विश्व असमानता रिपोर्ट फ्रांस स्थित विश्व असमानता लैब द्वारा प्रकाशित की जाती है। अत: पहला कथन असत्य है।
  • नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च एक अमेरिकी निजी गैर-लाभकारी अनुसंधान संगठन है। अतः दूसरा कथन भी असत्य है।

प्रश्न 5. भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौरान ‘इंडियन होम रूल सोसायटी’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

A. इसकी स्थापना 18 फरवरी 1905 को लंदन में की गई थी।
B. श्यामजी कृष्ण वर्मा इसके संस्थापक सदस्य थे।
C. इसका उद्देश्य भारत में स्व-शासन की स्थापना करना और ब्रिटेन में इसके लिए समर्थन हासिल करना था।
D. इस संगठन की सदस्यता भारतीय और ब्रिटिश दोनों ले सकते थे।

उत्तर: (D)

व्याख्या: लंदन स्थित भारतीय संगठन इंडियन होम रूल सोसायटी का कल यानि 18 फ़रवरी के ही दिन 1905 में गठन किया गया था। इसके संस्थापक सदस्य श्यामजी कृष्ण वर्मा थे। उन्होने ब्रिटेन में भीकाजी कामा, दादा भाई नारोजी और सरदार सिंह जी रावजी, एस आर राणा जैसे प्रमुख राष्ट्रवादियों के सहयोग से यह संगठन तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य भारत में स्व-शासन की स्थापना करना और ब्रिटेन में इसके लिए समर्थन हासिल करना था। इस संगठन के सदस्य केवल भारतीय ही हो सकते थे। लंदन में युवा भारतीय छात्रों का इस सोसायटी को अपार समर्थन मिला और यह भारत में क्रान्तिकारी आंदोलनों के सम्पर्क में भी रहा। साल 2003 में श्यामजी कृष्ण वर्मा की अस्थियां स्विटजरलैंड से भारत लाई गईं थीं।

प्रश्न 6. हाल ही में साल 1932 का तारापुर गोलीकांड समाचार पत्रों की सुर्खियों में रहा है। यह निम्नलिखित में से कहां की घटना है?

A. महाराष्ट्र
B. बिहार
C. उत्तर प्रदेश
D. मध्य प्रदेश

उत्तर: (B)

व्याख्या: 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फांसी दे दी गई और गांधी-इरविन समझौते के असफल होने के बाद साल 1932 की शुरुआत में ही महात्मा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस को एक अवैध संगठन घोषित कर दिया गया और नेहरू, पटेल तथा राजेंद्र प्रसाद समेत तमाम बड़े नेताओं को भी गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया। ब्रिटिश सरकार द्वारा इस दमन की प्रतिक्रिया में बिहार के मुंगेर के कांग्रेस नेता सरदार शार्दुल सिंह कविश्वर ने सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों ने मुंगेर के तारापुर के थाना भवन में झंडा फहराने की कोशिश की तो पुलिस ने अंधाधुंध गोली चलाने का आदेश दे दिया, जिसमें 34 निर्दोष लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही इसमें मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने और इस जगह को ऐतिहासिक स्थल के रूप में घोषित करने की मांग की जाती रही है। हाल ही में, बिहार सरकार ने इसे ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। यहां पहचान किए गए 13 शहीदों की आदम कद प्रतिमा लगाई गई है और 21 अज्ञात बलिदानियों की म्यूरल (Mural) यानी भित्ति चित्र लगाई गयी है। साथ ही, 15 फरवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाने की भी आधिकारिक घोषणा की गई।

प्रश्न 7. हाल ही में शुरू की गई SEED योजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. SEED का फुल फॉर्म Scheme for Economic Empowerment of DNTs है।
2. इसे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: बीते 16 फरवरी को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने “DNTs की आर्थिक अधिकारिता के लिए योजना” यानी अंग्रेजी में कहें तो Scheme for Economic Empowerment of DNTs लॉन्च किया है। इस योजना को संक्षेप में SEED कहा जा रहा है। गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के कल्याण के लिए शुरू की गई इस योजना के मुख्य चार घटक हैं - पहला इन समुदायों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्छी गुणवत्ता की कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी; दूसरा इन्हे स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा; तीसरा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से इनके आवास की व्यवस्था करना; और चौथा इनके आजीविका की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना के तहत, 2021-22 से 2025-26 तक, 5 वर्षों की अवधि में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना को लागू करने का काम यानी इसकी नोडल एजेंसी सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग को बनाया गया है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें