होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 19 Dec 2021

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 20, दिसंबर 2021 19 Dec 2021

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 20, दिसंबर 2021


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 20, दिसंबर 2021


प्रश्न 1: सेमीकंडक्टर चिप्स के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. सेमीकंडक्टर चिप्स सिलिकॉन से बने होते हैं।
B. ये किसी भी विद्युत सर्किट में इलेक्ट्रिसिटी नियंत्रित करने के काम आते हैं।
C. इसके निर्माण को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने 125 हजार करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है।
D. वर्तमान में हम करीब 1.76 लाख करोड़ रुपए के मूल्य का सेमीकंडक्टर चिप बाहर से आयात करते हैं।

उत्तर: (C)

व्याख्या : सेमीकंडक्टर चिप्स सिलिकॉन से बने होते हैं और किसी भी विद्युत सर्किट में इलेक्ट्रिसिटी नियंत्रित करने के काम आते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो यह इलेक्ट्रॉनिक सामानों को ऑटोमेटिक तौर पर चलाने में मदद करती हैं। उदाहरण के तौर पर, स्मार्ट वॉशिंग मशीन में कपड़े पूरी तरह धुल जाने के बाद मशीन अपने आप बंद हो जाती है। दरअसल कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से दुनियाभर में सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी शुरू हो गई है। इसी समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार ने देश में ही सेमीकंडक्टर चिप निर्माण को बढ़ावा देने के मकसद से 76 हजार करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत अगले 6 साल में देश में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के लिए एक वातावरण तैयार किया जाएगा।

प्रश्न 2: ‘शारदा एक्ट’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. भारत में पहली बार 1929 के शारदा एक्ट के जरिए शादी के लिए न्यूनतम उम्र की सीमा लागू की गई।
2. उस वक्त इस कानून को लगभग पूरे देश में लागू किया गया था।

A. 1 और 2 दोनों
B. केवल 2
C. केवल 1
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या: भारत में पहली बार 1929 के शारदा एक्ट के जरिए शादी के लिए न्यूनतम उम्र की सीमा लागू की गई। उस वक्त इस कानून को लगभग पूरे देश में लागू किया गया था। उसमें पुरूषों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल और महिलाओं की 14 साल रखी गई थी। आजादी के बाद 1949 में पुरूषों की शादी के लिए उम्र की यह न्यूनतम सीमा 18 साल बनी रही, लेकिन लड़कियों की न्यूनतम उम्र को 14 साल से बढ़ाकर 15 साल कर दिया गया। इसके बाद साल 1978 में पुरूष और महिला दोनों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाकर क्रमशः 21 और 18 साल कर दिया गया। अब हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को 18 साल से 21 साल करने की मंजूरी दे दी है।

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से किस जगह हाल ही में रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है?

A. श्रीलंका
B. अयोध्या
C. चित्रकूट
D. उज्जैन

उत्तर: (B)

व्याख्या : UP में राम मंदिर की इन दिनों खूब चर्चा है लेकिन इसी बीच कुछ और भी है जो इन दिनों अयोध्या में चर्चा का विषय बना है। हम बात कर रहे हैं अयोध्या में लगभग 21 एकड़ में बनने जा रहे महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्याल की। इसके लिए महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट की ओर से रुपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रस्तावित यूनिवर्सिटी का निर्माण राज्य सरकार के सहयोग से निजी क्षेत्र द्वारा किए जाने की संभावना है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस यूनिवर्सिटी में कुछ ही विभाग खोले जाएंगे, जिनमें रामायण के शोध या रिसर्च के बारे में पढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही यूनिवर्सिटी में हिंदी और संस्कृत भाषा को प्रमुख स्थान दिया जाएगा। इसमें छात्रों को वेद, रामायण, उपनिषद, योग, ध्यान और आयुर्वेद इत्यादि भी पढ़ाया जाएगा। इस विश्वविद्यालय की स्थापना करने का उद्देश्य ज्ञान के प्राचीन और पारंपरिक खजाने का संरक्षण और विकास करना और युवाओं में संस्कृति को भी मजबूत करना है।

प्रश्न 4: ‘भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह एक संवैधानिक निकाय है।
2. इसकी संरचना में एक अध्यक्ष समेत छह सदस्य शामिल होते हैं।

A. 1 और 2 दोनों
B. केवल 2
C. केवल 1
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने एक मामले में अमेरिका की ई-वाणिज्य कंपनी एमेजॉन पर 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि देश के आर्थिक विकास के मद्देनजर संसद द्वारा 13 जनवरी 2003 को प्रतिस्पर्धा अधिनियम 2002 को लागू किया गया। इसी कानून के तहत 14 अक्टूबर 2003 से केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की स्थापना की गई। इसके बाद प्रतिस्पर्धा (संशोधन) अधिनियम, 2007 द्वारा इस अधिनियम में संशोधन किया गया। 20 मई 2009, को प्रतिस्पर्धा-विरोधी समझौते और प्रमुख स्थितियों के दुरुपयोग से संबंधित अधिनियम के प्रावधानों को अधिसूचित किया गया। सीसीआई की संरचना में एक अध्यक्ष समेत छह सदस्य शामिल है। इसको लाने का मुख्य उद्देश्य प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली पद्धतियों को रोकना, बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और इसे बनाए रखना है।

प्रश्न 5: निम्नलिखित पर विचार कीजिए।

1. कुंभ का मेला
2. कजरी का त्यौहार
3. रामलीला
4. कोलकाता में होने वाली दुर्गा पूजा

उक्त में से कौन-कौन से त्यौहार/समारोह यूनेस्को की ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ सूची में शामिल हैं?

A. केवल 1 और 4
B. केवल 3 और 4
C. 1, 2, 3 और 4
D. केवल 1, 3 और 4

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में, ‘अमूर्त सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए अंतर-सरकारी समिति’ द्वारा ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की प्रतिनिधि सूची में ‘कोलकाता में होने वाली दुर्गा पूजा’ को शामिल किया गया है। बता दें कि अब तक भारत के कुल 14 ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत तत्वों’ को यूनेस्को की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया जा चुका है। इसमें कजरी का त्यौहार नहीं शामिल है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें