होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 19 Jul 2024

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न 19 Jul 2024

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Q1:

कीर्ति (खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन) कार्यक्रम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह खेलो इंडिया योजना का एक हिस्सा है।

2. इसका उद्देश्य विभिन्न प्लेटफार्मों पर जमीनी स्तर पर प्रतिभा की पहचान की प्रक्रिया को जटिल बनाना है।

3. इसे 12 मार्च 2024 को गुरुग्राम में लॉन्च किया गया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही नहीं हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

युवा मामले और खेल मंत्रालय आज 19 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में सरकार के कीर्ति कार्यक्रम/पहल के दूसरे चरण का उद्घाटन करेगा। कीर्ति (खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन) कार्यक्रम पहला बड़े पैमाने पर स्काउटिंग कार्यक्रम है और यह खेलो इंडिया योजना का एक हिस्सा है। अतः कथन 1 सही है।


इस पहल/ कार्यक्रम का उद्देश्य एक ही मंच पर जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान की प्रक्रिया को सुचारू बनाना है। यह कार्यक्रम 12 मार्च 2024 को चंडीगढ़ में शुरू किया गया। कीर्ति कार्यक्रम का दीर्घकालिक लक्ष्य भारत को वर्ष 2036 तक शीर्ष 10 खेल राष्ट्र तथा 2047 तक शीर्ष 5 खेल राष्ट्र बनाना है। अतः कथन 2 और 3 दोनों सही नहीं हैं।


Q2:

हाल ही में समाचारों में देखे गए शाकंबरी महोत्सव/ त्यौहार के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह तीन दिवसीय उत्सव है।

2. यह त्यौहार विजयवाड़ा के कनक दुर्गा मंदिर में मनाया जाता है।

3. यह त्यौहार देवी शाकम्भरी देवी को समर्पित है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

हाल ही में, भक्तों को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शाकंभरी उत्सव के लिए कनक दुर्गा मंदिर को सजाने के लिए सब्जियों की माला बनाते देखा गया। शाकंभरी देवी उत्सव तीन दिवसीय उत्सव है, जो आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कनक दुर्गा मंदिर में मनाया जाता है। अतः कथन 1 और 2 सही हैं।


यह त्यौहार देवी दुर्गा के अवतार देवी शाकंभरी देवी को समर्पित है, साथ ही यह भी माना जाता है कि इससे बारिश, अच्छी फसल तथा  भरपूर सब्ज़ियाँ पैदा होती हैं। अतः कथन 3 सही है।


Q3:

मानस (मदक पदारथ निसेध असूचना केंद्र) पोर्टल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इसे 7वीं एनसीओआरडी शीर्ष स्तरीय बैठक के दौरान लॉन्च किया गया।

2. पोर्टल में एक टोल-फ्री नंबर 1933, एक वेब पोर्टल और एक मोबाइल ऐप शामिल है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री ने मानस पोर्टल लॉन्च किया। मानस पोर्टल (मदक पदार्थ निसेध सूचना केंद्र) एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे 7वीं NCORD शीर्ष-स्तरीय बैठक के दौरान लॉन्च किया गया। पोर्टल में एक टोल-फ्री नंबर 1933, एक वेब पोर्टल, एक मोबाइल ऐप शामिल है और यह उमंग ऐप पर भी उपलब्ध है। इसका उद्देश्य नशा मुक्ति और पुनर्वास पर सलाह प्रदान करना और मादक पदार्थों की तस्करी पर जानकारी साझा करने की सुविधा प्रदान करना है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: रक्तस्रावी रोग एक रक्तस्राव विकार है, जिसमें वायरल रक्तस्रावी बुखार और गैर-वायरल स्थितियां शामिल हैं।

कथन-II:  रक्तस्रावी रोग के कारणों में थक्के को बाधित करने वाले वायरल संक्रमण, हीमोफिलिया जैसे आनुवंशिक विकार एवं विटामिन K की कमी शामिल हैं।

 

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

A: कथन-I और कथन- II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है

B: कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है

C: कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है

D: कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

हाल ही में, केरल के जंगलों में 2015 और 2023 के बीच 845 हाथियों की मौत दर्ज की गई, जिसमें अध्ययनों से रक्तस्रावी रोग के कारण मौत में बढ़ती प्रवृत्ति का संकेत मिलता है। रक्तस्रावी रोग रक्तस्राव विकारों के लिए एक सामान्य शब्द है और इसमें रक्तस्राव का कारण बनने वाले वायरल संक्रमण शामिल हो सकते हैं। रक्तस्रावी रोगों में वायरल रक्तस्रावी बुखार (जैसे इबोला, मारबर्ग, लासा बुखार और डेंगू) और गैर-वायरल स्थितियाँ (जैसे हीमोफीलिया और विटामिन K की कमी) शामिल हैं। अतः कथन I सही है।


रक्तस्रावी रोग के कारणों में थक्के को बाधित करने वाले वायरल संक्रमण, रक्त के थक्के को प्रभावित करने वाले हीमोफीलिया जैसे आनुवंशिक विकार और विटामिन के की कमी जैसी पोषण संबंधी कमियां शामिल हैं। इस बीमारी के सामान्य लक्षणों में मसूड़ों से खून आना, नाक से खून आना, आसानी से चोट लगना और आंतरिक रक्तस्राव शामिल हैं जबकि गंभीर मामलों में अनियंत्रित रक्तस्राव, सदमा और अंग विफलता हो सकती है। अतः कथन II सही है।


यहाँ, कथन I और II दोनों सही हैं तथा कथन II कथन I की सही व्याख्या है। अतः विकल्प (a) सही है।


Q5:

निम्नलिखित गद्यांश पर विचार कीजिए:

हाल ही में, यह देश संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन में शामिल हुआ तथा वह ऐसा करने वाला 10वां अफ्रीकी देश बन गया। यह देश पश्चिमी अफ्रीका के दक्षिणी तट पर स्थित है। इस देश की सीमा पूर्व में घाना, पश्चिम में लाइबेरिया और गिनी, उत्तर में माली और बुर्किना फासो तथा दक्षिण में गिनी की खाड़ी (अटलांटिक महासागर) से लगती है।

उपर्युक्त गद्यांश निम्नलिखित में से किस देश के बारे में सबसे अच्छा वर्णन करता है?

A: नाइजीरिया

B: नाइजर

C: आइवरी कोस्ट

D: टोगो

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

हाल ही में, आइवरी कोस्ट संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन में शामिल हो गया है तथा ऐसा करने वाला वह 10वां अफ्रीकी देश बन गया। आइवरी कोस्ट, जिसे आधिकारिक तौर पर कोटे डी आइवर गणराज्य के रूप में जाना जाता है, पश्चिमी अफ्रीका के दक्षिणी तट पर स्थित एक देश है। आइवरी कोस्ट की सीमा पूर्व में घाना, पश्चिम में लाइबेरिया और गिनी, उत्तर में माली और बुर्किना फासो तथा दक्षिण में गिनी की खाड़ी (अटलांटिक महासागर) से लगती है। यामोसोउक्रो आइवरी कोस्ट की राजधानी है। आइवरी कोस्ट का सबसे ऊँचा स्थान माउंट निम्बा है जो निम्बा रेंज का हिस्सा है और गिनी और लाइबेरिया की सीमा पर स्थित है। आइवरी कोस्ट को 7 अगस्त, 1960 को फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। अतः विकल्प (c) सही है।