होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 18 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 19, फरवरी 2022 18 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 19, फरवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 19, फरवरी 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. अंतरिक्ष विभाग (DoS) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन है।
2. IN-SPACe अंतरिक्ष गतिविधियों और DoS के स्वामित्व वाली सुविधाओं के उपयोग की अनुमति देने के लिए नोडल एजेंसी है।

निम्नलिखित में से कौन सही हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों सही हैं।
d) उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: (B)

व्याख्या: अंतरिक्ष विभाग प्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के सीधे अधिकार क्षेत्र में आता है। जबकि दूसरा कथन सत्य है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. सरकारी प्रतिभूतियों को बेचकर, RBI उच्च मुद्रास्फीति को नियंत्रित करता है।
2. ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) को उच्च मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए एक गुणात्मक उपकरण के रूप में माना जाता है।

उपरोक्त कथनों में कौन सा/से सही है। सही विकल्पों का चयन करें :

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों सही हैं
d) दोनों गलत हैं।

उत्तर: (A)

व्याख्या: खुला बाजार संचालन एक मात्रात्मक उपकरण है जिसके तहत मुद्रास्फीति के उच्च स्तर का मुकाबला करने के लिए, आरबीआई सरकारी प्रतिभूतियों को बेचकर अतिरिक्त तरलता के बाजार को कम कर देता है। बैंक सरकारी प्रतिभूतियों को उधार लेकर आरबीआई को पैसे उधार देते हैं। इससे अर्थव्यवस्था की अतिरिक्त तरलता कम हो जाती है। उधार दरों में वृद्धि, उधार लेने को अधिक महंगा बनाने, निजी निवेश को दबाने का कार्य करता है, जो मुद्रास्फीति को बढने से रोकता है।

प्रश्न 3. भारत में साक्षरता के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. जनगणना के अनुसार, सात वर्ष और उससे अधिक आयु का एक व्यक्ति जो किसी भी भाषा में समझ के साथ पढ़ और लिख सकता है, उसे साक्षर माना जाता है।
2. केरल में भारत में सबसे अधिक महिला साक्षरता दर है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2
d) इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • जनगणना के अनुसार, सात वर्ष और उससे अधिक आयु का एक व्यक्ति जो किसी भी भाषा में समझ के साथ पढ़ और लिख सकता है, उसे साक्षर माना जाता है।
  • केरल में भारत में सबसे अधिक महिला साक्षरता दर है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. भारत का संविधान कहता है, संघ का यह कर्तव्य होगा कि वह हिंदी भाषा के प्रसार को बढ़ावा दे, इसे विकसित करे ताकि यह भारत की मिश्रित संस्कृति की अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में कार्य कर सके।
2. 2004 में आठवीं अनुसूची में भोजपुरी, डोगरी, मैथिली और संथाली को जोड़ा गया।
3. आठवीं अनुसूची में शामिल 22 अनुसूचित भाषाओं में अंग्रेजी शामिल नहीं है।

सही विकल्प चुनें :

a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) सब सही हैं

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • अनुच्छेद 351 में हिंदी भाषा के विकास के लिए निर्देश दिया गया है कि संघ का यह कर्तव्य होगा कि वह हिंदी भाषा के प्रसार को बढ़ावा दे, इसे विकसित करे ताकि यह संयुक्त संस्कृति के सभी तत्वों के लिए अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में कार्य कर सके।
  • प्रारंभ में 14 भाषाओं को संविधान में शामिल किया गया था। 1967 में सिंधी भाषा को जोड़ा गया। इसके बाद 1992 में कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली जैसी तीन और भाषाओं को शामिल किया गया। इसके बाद 2004 में बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को जोड़ा गया, भोजपुरी को नहीं।
  • 22 अनुसूचित भाषाओं में अंग्रेजी शामिल नहीं है।

प्रश्न 5. ग्रेटर मालदीव रिज (Greater Maldives Ridge) जो हाल में चर्चा में है , कहां स्थित है?

A. पूर्वी हिन्द महासागर
B. पश्चिमी हिन्द महासागर
C. उत्तरी हिन्द महासागर
D. दक्षिणी हिन्द महासागर

उत्तर: (B)

व्याख्या: भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन मुंबई स्थित स्वायत्त अनुसंधान संस्था भारतीय भूचुम्बकत्व संस्थान (आईआईजी) ने अपने अध्ययन में उपग्रह के जरिए प्राप्त की गई हाई-रिजॉल्यूशन ग्रेविटी डेटा की सहायता से पहली बार ग्रेटर मालदीव रिज ( जीएमआर) के संभावित भूगर्भीय क्रॉस-सेक्शन को तैयार किया है। इसके तहत भारतीय शोधकर्ताओं ने टेक्टोनिक (विवर्तनिक) विकास और ग्रेटर मालदीव रिज (जीएमआर) की प्रकृति का पता लगाया है। पश्चिमी हिंद महासागर में स्थित जीएमआर की बहुत ही महत्वपूर्ण भूगतिकीय (जियोडायनैमिक) विशेषताएं रही हैं और इसका मूल कहां है यह कई वैज्ञानिक बहस का केंद्र रहा है।

यह अध्ययन मूल गोंडवानालैंड के टूटने और इसके फैलाव के पुनर्निर्माण को समझने में सहायता कर सकता है, जिसके कारण महाद्वीपों का मौजूदा प्रारूप, महाद्वीपीय खंड और हिंद महासागर में महासागरीय घाटियों का निर्माण हुआ है।

शोधकर्ताओं ने इसका अनुमान लगाया है कि जीएमआर एक समुद्री क्रस्ट के नीचे हो सकता है। इस अध्ययन के परिणाम हिंद महासागर के प्लेट-टेक्टोनिक के क्रमिक विकास को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर सकते हैं।

प्रश्न 6. स्वामी रामकृष्ण परमहंस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. उन्होंने मूर्ति पूजा को व्‍यर्थ बताते हुए निराकार ईश्वर की आराधना की बात की थी।
2. उनसे पूर्व उनके बड़े भाई राम कुमार चट्टोपाध्याय दक्षिणेश्वर काली मंदिर के मुख्य पुजारी थे।
3. रामकृष्‍ण परमहंस ने अपने गुरु तोतापुरी महाराज से अद्वैत वेदांत का ज्ञान प्राप्‍त किया था।
4. सन्‍यास ग्रहण करने के बाद वह रामकृष्‍ण परमहंस कहलाए।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?

A. 1 , 2 और 3
B. 2, 3 और 4
C. 1 , 3 और 4
D. 1 , 2 , 3 और 4

उत्तर: (D)

व्याख्या: 18 फरवरी को स्वामी रामकृष्ण परमहंस की birth anniversary है। स्वामी विवेकानंद के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस का जन्म बंगाल स्थित कामारपुकुर गांव में एक ब्राह्मण परिवार में 18 फरवरी 1836 को हुआ था। उनका बचपन का नाम “गदाधर” था। उनके पिता का नाम खुदीराम और मां का नाम चंद्रमणि देवी था। रामकृष्ण परमहंस एक महान संत और विचारक के रूप में जाने जाते हैं। रामकृष्ण परमहंस मानवता के पुजारी माने जाते हैं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में हर धर्म के लोगों की मदद की।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें