होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 17 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 18, फरवरी 2022 17 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 18, फरवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 18, फरवरी 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किस संगठन/मंत्रालय ने शिक्षा पर वार्षिक स्थिति रिपोर्ट प्रकाशित की है?

(a) नीति आयोग
(b) प्रथम फाउंडेशन
(c) शिक्षा मंत्रालय
(d) मानव संसाधन और विकास मंत्रालय

उत्तर: (B)

व्याख्या: 16 वीं वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (एएसईआर) 2021 (ग्रामीण), प्रथम फाउंडेशन द्वारा 17 नवंबर को जारी की गई थी। एएसईआर ग्रामीण भारत में 5-16 आयु वर्ग के बच्चों की स्कूली शिक्षा की स्थिति और बुनियादी पढ़ने और अंकगणितीय क्षमता पर रिपोर्ट करता है।

प्रश्न 2. e-NAM के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह संपर्क रहित दूर से बोली लगाने और मोबाइल-आधारित किसी भी समय भुगतान के लिए अवसर प्रदान करता है जिसके लिए व्यापारियों को इसके मंडियों या बैंकों का दौरा करने की आवश्यकता नहीं होती है।
2. हाल ही में, ई-नाम को, कृषि विपणन को मजबूत करने के लिए परक्राम्य गोदाम रसीद प्रणाली (ई-एनडब्ल्यूआर) मॉड्यूल के साथ एकीकृत किया गया है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • यह संपर्क रहित दूरस्थ बोली और मोबाइल-आधारित किसी भी समय भुगतान के लिए प्रदान करता है जिसके लिए व्यापारियों को इसके मंडियों या बैंकों का दौरा करने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • हाल ही में, ई-नाम को कृषि विपणन को मजबूत करने के लिए परक्राम्य गोदाम रसीद प्रणाली (ई-एनडब्ल्यूआर) मॉड्यूल के साथ एकीकृत किया गया है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. भारत में सभी सहकारी समितियां 'बहु-राज्य सहकारी समितियां अधिनियम, 2002' के अंतर्गत कार्य करती हैं।
2. 'सहकारी समितियां' समवर्ती सूची में आती है।
3. 2021 में एक नए सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें।

a) केवल 1 और 2
b) केवल 3
c) केवल 2 और 3
d) 1, 2 और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • देश में दो प्रकार की सहकारी संरचनाएं हैं। इनमे राज्य सहकारी समितियां और बहु-राज्य सहकारी समितियां हैं।
  • केवल एक राज्य में कार्यरत सहकारी समितियां संबंधित राज्य सरकार के कानूनों द्वारा शासित होती हैं जबकि एक से अधिक राज्यों में कार्यरत सहकारी समितियां केंद्रीय कानून, 'बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम (एमएससीएसए) 2002 द्वारा शासित होती हैं।
  • 'सहकारी समितियां' राज्य का विषय है (अनुसूची 7 में राज्य सूची की प्रविष्टि 32)
  • 2021 में सहकारिता से सम्बन्धित मामलो के लिए एक अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया।

प्रश्न 4. भारत-श्रीलंका व्यापार संबंधों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. भारत-श्रीलंका मुक्त व्यापार समझौता (आईएसएफटीए) 1998 में हस्ताक्षरित किया गया था और यह मार्च 2000 में लागू हुआ था।
2. 2020 में, भारत श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था, इनका द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार लगभग 4 बिलियन अमरीकी डॉलर था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • भारत-श्रीलंका मुक्त व्यापार समझौता (आईएसएफटीए) 1998 में हस्ताक्षरित किया गया था और मार्च 2000 में लागू हुआ था।
  • 2020 में, भारत श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था, जिसका द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार लगभग 4 बिलियन अमरीकी डालर था।

प्रश्न 5. संत रविदास के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह 16वीं सदी के भक्ति आंदोलन के सुधारवादी संत थे।
2. इन्होंने समाज को सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: गुरु रविदास उत्तर भारत के 14वीं सदी के भक्ति आंदोलन के एक सुधारवादी संत थे। इनका जन्म वाराणसी में माघ पूर्णिमा दिन रविवार को संवत 1433 को एक मोची के परिवार में हुआ था। बीते 16 फरवरी को उनकी जयंती थी। इन्होंने समाज को सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया जो आगे चलकर हमारे संवैधानिक मूल्यों का हिस्सा बना। इनके द्वारा दिए गए भक्ति संदेशों के कुछ हिस्से गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल किए गए हैं।

प्रश्न 6. हाल ही में सुर्खियों में रहे ‘मेदाराम जतारा’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

A. कुंभ मेला के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेला है।
B. यह असम की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति ‘कोया’ द्वारा चार दिनों तक आयोजित किया जाता है।
C. साल 1996 में इसे राज्य उत्सव का दर्जा दिया गया।
D. इसे सम्मक्का सरलम्मा जतारा के नाम से भी जाना जाता है।

उत्तर: (B)

व्याख्या: जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने मेदारम जथारा 2022 से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए 2.26 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। मेदारम जतारा कुंभ मेला के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेला है। यह तेलंगाना की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति ‘कोया’ द्वारा चार दिनों तक आयोजित किया जाता है। त्योहार के आगमन और इसके शुभ महत्व को ध्यान में रखते हुए, जथारा को 1996 में एक राज्य उत्सव घोषित किया गया था। इस मेला को सम्मक्का सरलम्मा जतारा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक आदिवासी त्योहार है जो एक अन्यायपूर्ण शासन के खिलाफ एक मां सरलम्मा और एक बेटी सम्मक्का की लड़ाई के सम्मान में मनाया जाता है।

प्रश्न 7. हाल ही में ‘डोक्सिंग’ सुर्खियों में रहा है। यह निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित शब्द है?

A. चुनाव में धांधली का एक तरीका
B. व्यक्ति को मृत्यु के बाद कुछ देर तक कृत्रिम तरीके से जिंदा रखने की एक नई तकनीक
C. एलियन से प्राप्त संदेशों को समझने की एक नई तकनीक
D. एक तरह का साइबर अपराध

उत्तर: (D)

व्याख्या: कई बार कुछ साइबर अपराधी दूसरों की व्यक्तिगत जानकारी को दुर्भावनापूर्ण इरादे से इंटरनेट पर प्रकाशित कर देते हैं। इससे उस व्यक्ति की वास्तविक पहचान सार्वजनिक हो जाती है और वह उत्पीड़न तथा साइबर हमलों का शिकार हो सकता है। इसे ही ‘डोक्सिंग’ कहा जाता है। अभी हाल ही में मेटा के ओवरसाइट बोर्ड ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को सख्त डॉक्सिंग नियम बनाने का सुझाव दिया है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें