होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 16 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 17, फरवरी 2022 16 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 17, फरवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 17, फरवरी 2022


प्रश्न 1. भारतीय संविधान के तहत, निम्नलिखित में से कौन एक विशिष्ट आधार नहीं है जिस पर राज्य धर्म की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा सकता है?

(a) सार्वजनिक आदेश
(b) नैतिकता
(c) सामाजिक न्याय
(d) स्वास्थ्य

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • अनुच्छेद 25 के तहत अधिकार सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता, स्वास्थ्य और मौलिक अधिकारों से संबंधित अन्य प्रावधानों के अधीन हैं।
  • राज्य को धार्मिक अभ्यास से जुड़ी किसी भी आर्थिक, वित्तीय, राजनीतिक या अन्य धर्मनिरपेक्ष गतिविधि को विनियमित या प्रतिबंधित करने की अनुमति है ।

प्रश्न 2. सेज ‘विशेष आर्थिक क्षेत्र’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. विशेष आर्थिक क्षेत्र में माल आयात करने के लिए आयात लाइसेंस या अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता है।
2. अनुमोदन बोर्ड सर्वोच्च निकाय है और इसकी अध्यक्षता वित्त मंत्रालय के सचिव करते हैं।

सही विकल्प चुनें:

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) दोनों गलत हैं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • विशेष आर्थिक क्षेत्र में माल आयात करने के लिए कोई आयात लाइसेंस या अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है।
  • अनुमोदन बोर्ड सर्वोच्च निकाय है और इसकी अध्यक्षता वाणिज्य विभाग (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय) के सचिव द्वारा की जाती है।

प्रश्न 3. मिलन 2022 नौसेना अभ्यास के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. यह हिंद महासागर क्षेत्र में सबसे बड़ा बहुपक्षीय अभ्यास होगा।
2. मिलन अभ्यास का विषय ' सौहार्द-सामंजस्य-सहयोग’ है।
3. संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन सहित प्रमुख नौसेनाएं अभ्यास में भाग लेगी।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं :

a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • 25 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित होने वाला नौसैनिक अभ्यास मिलन, जिसके लिए 46 देशों को आमंत्रित किया गया है, यह हिंद महासागर क्षेत्र में सबसे बड़ा बहुपक्षीय अभ्यास होगा।
  • मिलन अभ्यास का विषय ‘सौहार्द सामंजस्य सहयोग’ जिसका उद्देश्य स्वतंत्र, सुरक्षित और नियम आधारित महासागर के लिए सामूहिक जिम्मेदारियों को बढ़ावा देना है।
  • चीन को अभ्यास के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

प्रश्न 4. कमलांग टाइगर रिजर्व जो हाल में सुर्खियों में है किस राज्य में स्थित है ?

A. त्रिपुरा
B. अरुणाचल प्रदेश
C. सिक्किम
D. मणिपुर

उत्तर: (B)

व्याख्या: कमलांग टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश में स्थित है और यह भारत का 52 मा टाइगर रिजर्व है यह हाल में सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि यहां पर लोहित जिले में क्रिटिकली एंडेंजर्ड White Bellied Heron देखे गए हैं। IUCN के मुताबिक पूरी दुनिया में मात्र 250 ऐसे पक्षी बचे हैं।

इसलिए इन्हें IUCN के रेड डेटा लिस्ट में Critically Endangered भी घोषित किया जा चुका है। कमलांग टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने खुद ट्विटर पर इन बातों की सूचना दी है। ardea insignis के नाम से भी इस पक्षी को जाना जाता है। यह पूर्वी हिमालय के foothills , भूटान , पूर्वोत्तर भारत , बांग्लादेश और म्यांमार में पाया जाता है। हाल के समय में यह असम और अरुणाचल प्रदेश के नामदफा में पाया गया है।

प्रश्न 5. गंगाईकोंडचोलापुरम मंदिर के संदर्भ में निम्नलिखित प्रश्नों पर विचार करें।

1.राजा राजेन्द्र चोल ने चोल राजधानी को तंजौर से गंगाईकोंडाचोलापुरम में स्थानांतरित किया था।
2. राजेंद्र प्रथम ने बंगाल के पाल नरेश महिपाल पर आक्रमण कर उसे पराजित कर गंगैकोण्ड की उपाधि धारण की एवं गंगैकोण्डचोलपुरम को अपनी राजधानी बनाया और गंगैकोण्डचोलपुरम के मंदिर का निर्माण कराया।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2
D . न तो 1 न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या: मद्रास हाई कोर्ट ने हाल ही में गंगाइकोंडचोलपुराम मंदिर के पास निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है और भारत के पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को इस बात के लिए फटकार भी लगाई ।

राजेंद्र चोला प्रथम ने गंगईकोंडा चोलन नाम तब अर्जित किया जब उन्होंने एक सुनहरे बर्तन में गंगा जल को सफलतापूर्वक पहुंचाया और उसके जल निकाय को पवित्र किया। फिर उन्होंने एक शिव मंदिर, गंगाईकोंडा चोलेश्वर बनाया तथा चोल राजधानी को तंजौर से गंगाईकोंडा चोलापुरम में स्थानांतरित कर दिया।

राजेंद्र प्रथम ने बंगाल के पाल नरेश महिपाल पर आक्रमण किया। बंगाल के आक्रमण का उद्देश्य गंगा नदी के जल को प्राप्त करना था। कहा जाता है कि बंगाल के पराजित शासकों ने अपने सिर पर लादकर गंगाजल चोल राज्य में पहुंचाया था। इस विजय के उपलक्ष्य में राजेंद्र I ने गंगैकोण्ड की उपाधि धारण की एवं गंगैकोण्डचोलपुरम को अपनी राजधानी बनाया और गंगैकोण्ड चोलपुरम के मंदिर का निर्माण कराया। राजराज प्रथम चोल राज्य की वास्तविक, शक्ति का संस्थापक था। इसने काण्डलूरशालेलमरुत्त का विरुद्ध धारण किया।

प्रश्न 6. Obstructive sleep apnea के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. इस बीमारी में सोते समय 10 सेकंड के लिए सांस रुक जाती है।
2. इससे रक्त में ऑक्सीजन का स्तर गिरता है और कुछ सेकंड में मस्तिष्क मांसपेशियों को संकेत देने में विफल हो जाता है।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड के डिस्को किंग' बप्पी लहरी जिन्हें संगीत प्रेमी बप्पी दा के नाम से पुकारते थे , Obstructive sleep apnea बीमारी के चलते उनका निधन हो गया है। 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

स्लीप एप्निया के प्रकार की बात करें तो ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (Obstructive sleep apnea) सबसे सामान्य प्रकार है। यह तब होता है जब नींद में गले की मांसपेशियों की शिथिलता के चलते श्वसन मार्ग आंशिक या पूर्ण रूप से अवरुद्ध होने लगता है। इससे अक्सर लोग जोर से खर्राटे लेते हैं।

इस बीमारी में सोते समय 10 सेकंड के लिए सांस रुक जाती है। इससे रक्त में ऑक्सीजन का स्तर गिरता है और कुछ सेकंड में मस्तिष्क मांसपेशियों को संकेत देने में विफल हो जाता है। यानी मस्तिष्क शून्य जैसा हो जाता है। रात में कई बार यह समस्या होती है।

इसका लक्षण है जोर से खर्राटे आना Snoring, उच्च रक्तचाप high blood pressure , स्ट्रोक stroke, अनियमित दिल की धड़कन irregular heartbeat, मधुमेह diabetes आदि है। यह पूरी तरह उपचार योग्य है। कुछ दवाएं, डिवाइस और अंत में सर्जरी के जरिए इसका इलाज किया जाता है।

प्रश्न 7. मेघनाद साहा (Meghnad Saha) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. प्रोफेसर मेघनाद साहा के एक सिद्धांत " ऊंचे तापमान पर तत्वों के व्यवहार " को यूरोप के प्रमुख वैज्ञानिक आइंस्टाइन ने संसार को एक विशेष देन कहा था।
2. तत्वों के थर्मल आयनीकरण के जरिये सितारों के स्पेक्ट्रा की व्याख्या करने के अध्ययन में साहा समीकरण का प्रयोग किया जाता है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: गणित और खगोल भौतिकी विज्ञान के भारत के चमकते सितारे प्रोफेसर मेघनाद साहा की आज डेथ एनीवर्सरी है । 6 अक्तूबर 1893 को जन्मे साहा ने भारत की विज्ञान प्रौद्योगिकी का गौरव बढ़ाने के लिए कई कार्य किये। खगोल विज्ञान में ‘साहा समीकरण’ को वर्षों से प्रयोग में लाया जा रहा है। यह उनकी खास देन है। भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिको में से एक मेघनाद साहा अंतरराष्ट्रीय ख्याति के खगोलविद थे।

साहा समीकरण तारों में भौतिक एवं रासायनिक स्थिति की व्याख्या करता है। साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान तथा इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस जैसी कई महत्वपूर्ण संस्थाओं की स्थापना का श्रेय प्रोफेसर मेघनाद साहा को ही जाता है।

अपने सहपाठी सत्येन्द्रनाथ बोस के साथ मिलकर प्रोफेसर साहा ने आइंस्टीन और मिंकोवस्की के शोधपत्रों का अनुवाद अंग्रेजी भाषा में किया। वर्ष 1919 में अमेरिका के एक खगोल भौतिकी जर्नल में साहा का एक शोध पत्र छपा। यह वही शोध पत्र था, जिसमे उन्होंने ‘आयनीकरण फार्मूला’ प्रतिपादित किया था। यह फॉर्मूला खगोलशास्त्रियों को सूर्य और अन्य तारों के आंतरिक तापमान और दबाव की जानकारी देने में सक्षम है। एक प्रसिद्ध खगोलशास्त्री ने इस खोज को खगोल विज्ञान की 12वीं बड़ी खोज कहा है। यह समीकरण खगोल भौतिकी के क्षेत्र में एक नई उर्जा और दूरगामी परिणाम लाने वाला सिद्ध हुआ। उनके इस सिद्धांत पर बाद में भी कई शोध किये गए।

प्रोफेसर मेघनाद साहा का सम्पूर्ण जीवन भारतीय विज्ञान , भौतिकी और देश की उन्नति को समर्पित रहा। प्रोफेसर मेघनाद साहा के एक सिद्धांत " ऊंचे तापमान पर तत्वों के व्यवहार " को यूरोप के प्रमुख वैज्ञानिक आइंस्टाइन ने संसार को एक विशेष देन कहा था।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें