होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 16 Aug 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 17, अगस्त 2022 16 Aug 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 17, अगस्त 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 17, अगस्त 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. आयातित खाद्य तेलों की मात्रा पिछले पांच वर्षों में खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन की तुलना में अधिक है।
2. भारत दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य तेल बाजार है।

ऊपर दिए गए दो कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • आयातित खाद्य तेलों की मात्रा पिछले पांच वर्षों में खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन की तुलना में अधिक है।
  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खाद्य तेल बाजार है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित भारतीय ध्रुवीय अनुसंधान स्टेशनों पर विचार करें:

1) मैत्री
2) हिमाद्रि
3) भारती
4) दक्षिण गंगोत्री

उपर्युक्त स्टेशनों की स्थापना का सही कालानुक्रमिक अनुक्रम निम्नलिखित में से कौन सा है?

a) 4-2-3-1
b) 4-3-2-1
c) 4-1-2-3
d) 4-1-3-2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • दक्षिण गंगोत्री- 1983 (अंटार्कटिक)
  • मैत्री- 1989 (अंटार्कटिक)
  • हिमाद्रि- 2008 (आर्कटिक)
  • भारती- 2012 (अंटार्कटिक)

प्रश्न 3. रसद प्रदर्शन सूचकांक रिपोर्ट द्वारा जारी की जाती है:

a) विश्व बैंक
b) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
c) विश्व आर्थिक मंच
d) न्यू डेवलपमेंट बैंक

उत्तर: (A)

व्याख्या: रसद प्रदर्शन सूचकांक रिपोर्ट विश्व बैंक समूह द्वारा जारी एक द्वि-वार्षिक रिपोर्ट है।

प्रश्न 4. भारतीय स्वाधीनता संग्राम से संबंधित अलीपुर बम कांड में निम्नलिखित में से किसके ऊपर मुकदमा चलाया गया था?

A. अरबिंदो घोष
B. बाल गंगाधर तिलक
C. भगत सिंह
D. युसुफ मेहर अली

उत्तर: (A)

व्याख्या: 15 अगस्त, 2022 को आध्यात्मिक नेता श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय 12 से 15 अगस्त तक देश भर के 75 कारागारों में अरबिंदो के जीवन और दर्शन पर आधाारित कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। अरबिंदो घोष एक योगी, द्रष्टा, दार्शनिक, कवि और भारतीय राष्ट्रवादी थे। इन्होंने आध्यात्मिक विकास के माध्यम से पृथ्वी पर दिव्य जीवन के दर्शन को प्रतिपादित किया। वर्ष 1902 से 1910 तक उन्होंने भारत को अंग्रेज़ों से मुक्त कराने के लिए आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया। उनकी राजनीतिक गतिविधियों के कारण उन्हें अलीपुर बम कांड मामले में साल 1908 में कैद कर लिया गया था। दो साल बाद वह ब्रिटिश भारत से भाग गए और पांडिचेरी के फ्राँसीसी उपनिवेश में शरण ली। पांडिचेरी में उन्होंने आध्यात्मिक साधकों के एक समुदाय की स्थापना की, जो आगे चलकर साल 1926 में श्री अरबिंदो आश्रम बना।

प्रश्न 5. अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

1. हर साल 12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
2. साल 2022 के लिए इसकी थीम “Intergenerational solidarity: Creating a world for all ages” है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर, दुनिया भर की सरकारें और नागरिक युवाओं के सामने आने वाली समस्याओं को पहचानने और उनकी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए एक साथ आते हैं। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने साल 1999 में हर साल 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की थी। हर साल इसकी एक थीम होती है। साल 2022 के लिए इसकी थीम “Intergenerational solidarity: Creating a world for all ages” है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 6. विश्व हाथी दिवस कब मनाया जाता है?

A. 9 अगस्त
B. 10 अगस्त
C. 12 अगस्त
D. 11 अगस्त

उत्तर: (C)

व्याख्या: पूरे दुनियाभर में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 12 अगस्त 2012 को की गई थी। हाथी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया के हाथियों के प्रति जागरूकता और उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है। एलिफेंट की इंट्रोडक्शन फाउंडेशन द्वारा साल 2011 में इसकी पहल की गई थी, लेकिन ऑफिशियली 12 अगस्त, 2012 को इसे मनाने की घोषणा हुई थी। चिंता की बात है कि पिछले एक दशक में, हाथियों की संख्या में 62 फीसदी तक की गिरावट आई है और डर है कि वे अगले दशक के अंत तक विलुप्त न हो जाएँ।

प्रश्न 7. दि इकनोमिक हिस्ट्री ऑफ इंडिया किसके द्वारा लिखी पुस्तक है ?

A. महादेव गोविंद रानाडे
B. डॉ भीम राव अंबेडकर
C. गोपाल कृष्ण गोखले
D. आर सी दत्त

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • रमेश चंद्र दत्त, एक सिविल कर्मचारी, राजनीतिक व आर्थिक विचारक और लेखक तथा बंगाली साहित्यिक विचारधारा वाले व्यक्ति थे।
  • दि इकनोमिक हिस्ट्री ऑफ इंडिया उन्हीं के द्वारा लिखी पुस्तक है।
  • आर. सी. दत्त के नाम से विख्यात रमेश चंद्र दत्त का जन्म, 13 अगस्त 1848 को कोलकाता के रामनगर में एक प्रसिद्ध दत्त परिवार, इसान चन्द्र दास और थकमणि दास के यहाँ हुआ था।
  • रमेश चंद्र दत्त ने अपनी प्रवेश परीक्षा वर्ष 1864 में उत्तीर्ण की थी तथा इसके दो साल बाद उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से कला विषय की पहली परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
  • वर्ष 1868 में वह सुरेंद्रनाथ बनर्जी और बिहारी लाल गुप्ता के साथ लंदन चल गए थे। इसके अगले वर्ष उन्होंने इग्लैंड जा कर आईसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
  • उनकी कुछ प्रसिद्ध कृतियों में ‘इंग्लैंड एंड इंडिया’ (1897), ‘फैमिन्स इन इंडिया’ (1900) तथा कई अन्य शामिल हैं।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें