होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 15 Apr 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 16, अप्रैल 2022 15 Apr 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 16, अप्रैल 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 16, अप्रैल 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र RBI के प्राथमिकता क्षेत्र ऋण में शामिल नहीं है?

a) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
b) निर्यात क्रेडिट
c) इलेक्ट्रिक वाहन
d) नवीकरणीय ऊर्जा

उत्तर: (C)

व्याख्या: प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत श्रेणियां इस प्रकार हैं :-

  • कृषि
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
  • निर्यात क्रेडिट
  • शिक्षा
  • आवास
  • सामाजिक बुनियादी ढांचे
  • नवीकरणीय ऊर्जा
  • अन्य

प्रश्न 2. एआई के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. एआई पर राष्ट्रीय रणनीति MeITy द्वारा जारी की गई है।
2. भारत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPAI) पर वैश्विक साझेदारी का सदस्य है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों
d) कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: एआई पर राष्ट्रीय रणनीति, नीति आयोग द्वारा जारी की गई है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक' जारी करता है?

a) डब्लूटीओ
b) अंकटाड (UNCTAD)
c) यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स
d) विश्व बौद्धिक संपदा संगठन

उत्तर: (C)

व्याख्या: 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक' एक वार्षिक रिपोर्ट है जिसे 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक' द्वारा संकलित किया जाता है।

प्रश्न 4. हाल ही में पारित जियोटैगिंग ढांचे के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह ढांचा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा प्रस्तावित और कार्यान्वित किया गया है।
2. इसमें बैंकों और गैर बैंक भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों को देश भर में सभी भुगतान स्पर्श बिंदुओं के सटीक स्थान के साथ रजिस्ट्री बनाए रखना चाहिए।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही कथनों का चयन कीजिये।

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (B)

प्रश्न 5. हाल में सुर्ख़ियों में रहे ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-कौन से कार्यक्रम शामिल हैं?

1. राष्ट्रीय तकनीकी सहायता योजना
2. ई-पंचायत पर मिशन आधारित परियोजना
3. पंचायती राज संस्थानों का क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण
4. पंचायती राज को संस्थागत समर्थन

A. केवल 1 और 2
B. केवल 3 और 4
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (D)

व्याख्या: प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्यसमिति ने, बीते 13 अप्रैल को, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की संशोधित केंद्र प्रायोजित योजना को जारी रखने की स्वीकृति दे दी है। यह योजना 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस योजना का विस्तार किया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की घोषणा 1 अप्रैल, 2018 को की गई थी। योजना में राष्ट्रीय तकनीकी सहायता योजना, ई-पंचायत पर मिशन आधारित परियोजना, पंचायतों को प्रोत्साहन, अनुसंधान और मीडिया जैसे राष्ट्रीय स्तर के क्रियाकलाप शामिल हैं। इसके अलावा योजना के तहत पंचायती राज संस्थानों का क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण एवं संस्थागत समर्थन, दूरस्थ शिक्षा सुविधा, ग्राम पंचायत भवन के निर्माण के लिए समर्थन, पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देने के साथ ग्राम पंचायत के लिए कंप्यूटर, ग्राम सभाओं को मजबूत बनाना आदि शामिल है। उम्मीद है कि इस अभियान से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

प्रश्न 6. जैन धर्म के अनुसार निम्नलिखित में से मोक्ष की अवस्था के समकक्ष किसे माना जाता है?

A. संबोधी
B. समाधि
C. कैवल्य
D. निर्वाण 

उत्तर: (C)

व्याख्या: बीते 14 अप्रैल को 24वें और अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती देश भर में धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। भगवान महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व बिहार के कुंडलपुर के राज घराने में हुआ था। इनके माता का नाम त्रिशला और पिता सिद्धार्थ थे। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। राजसी ठाट-बाठ में पले-बढ़े वर्धमान ने तमाम भौतिक सुविधाओं को त्यागकर 30 वर्ष की आयु में घर छोड़कर 12 साल कठोर तप करके कैवल्य ज्ञान प्राप्त किया और वह तीर्थंकर कहलाएं। कैवल्य ज्ञान मोक्ष या समाधि की एक अवस्था होती है। इस मोक्ष को ही जैन धर्म में कैवल्य ज्ञान और बौद्ध धर्म में संबोधी एवं निर्वाण कहा गया है। योग में इसे समाधि कहा गया है। भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्त करने के लिए मनुष्यों के लिए पांच नियम स्थापित किए जिन्हें हम पंच सिद्धांत के नाम से जानते हैं। ये पंच सिद्धांत हैं- अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह।

प्रश्न 7. हाल में सुर्ख़ियों में रहे राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) पोर्टल के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. इस पोर्टल की शुरूआत अप्रैल 2012 में की गई थी।
2. यह पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
3. इसे क्रियान्वित करने का काम लघु किसान कृषि व्यापार संघ कर रहा है।

A. केवल 1
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या: बीते 14 अप्रैल को ऑनलाइन व्यापार पोर्टल, राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) के छह वर्ष पूरे हो गए। भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम- ई-नाम, कृषि वस्तुओं के ऑनलाइन व्यापार की सुविधा के लिए विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की मंडियों और बाजारों को जोड़ने का एक मंच उपलब्ध कराता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल, 2016 को ई-नाम की शुरूआत की थी। यह पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है और लघु किसान कृषि व्यापार संघ इसे लागू कर रहा है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें