होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 14 Mar 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 15, मार्च 2022 14 Mar 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 15, मार्च 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 15, मार्च 2022


प्रश्न 1. एक सेवा के रूप में ड्रोन के अनुप्रयोग के बारे में निम्नलिखित कथन पर विचार करें:

1. शिपिंग और वितरण
2. भौगोलिक मानचित्रण
3. खोज और बचाव
4. मौसम पूर्वानुमान

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1,2 और 3
(b) केवल 1,2 और 4
(c) केवल 1,3 और 4
(d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (D)

व्याख्या:

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. अप्रसार संधि उन राष्ट्रों को परमाणु शस्त्र प्राप्त करने से रोकती है जिनके पास परमाणु हथियार नहीं हैं।
2. यह परमाणु राज्यों को परमाणु हथियारों के सन्दर्भ में दूसरों की मदद करने से रोकता है।
3. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, जो संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा आयोग की उत्तराधिकारी है, संधि के अनुपालन की पुष्टि करती है।
4. भारत ने कभी संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए।

सही कथनों का चयन करें:

a) केवल 1, 2 और 3
b) केवल 2, 3 और 4
c) केवल 1, 3 और 4
d) चारो कथन सत्य हैं

उत्तर: (D)

व्याख्या: अप्रसार संधि उन राष्ट्रों पर रोक लगाती है जिनके पास परमाणु हथियार नहीं हैं, साथ ही परमाणु संपन्न राज्यों को परमाणु हथियार प्राप्त करने के सन्दर्भ में दूसरों की मदद करने से रोकती हैं।यह संधि पूर्ण निरस्त्रीकरण की दिशा में काम कर रही है।

  • अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, जो संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा आयोग की उत्तराधिकारी है, संधि के अनुपालन की पुष्टि करती है। इसके साथ ही इसका अनुपालन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लागू किया जाता है।
  • भारत उन पांच देशों में से एक है जिसने या तो एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। भारत हमेशा एनपीटी को भेदभावपूर्ण मानता था अतः भारत ने इस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था।

प्रश्न 3. हाल ही में समाचारों में कभी-कभी उल्लेखित शब्द 'SUPACE' किससे संबंधित हैं?

a ) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
b ) क्रिप्टो-मुद्रा
c) साइबर आक्रमण
d ) मिनी उपग्रह

उत्तर: (A)

व्याख्या: भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक ऐसा ही एक जटिल तकनीकी उपकरण SUPACE (सुप्रीम कोर्ट पोर्टल फॉर असिस्टेंस इन कोर्ट एफिशिएंसी) लॉन्च किया गया था।इसे उन न्यायिक प्रक्रियाओं को समझने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिनके लिए स्वचालन की आवश्यकता होती है, यह एआई के माध्यम से स्वचालित होने की क्षमता रखने वाली न्यायिक प्रक्रियाओं को समाहित करके दक्षता में सुधार और पेंडेंसी को कम करने में न्यायालय की सहायता करता है।

प्रश्न 4. हलारी नस्ल के गधे जो सुर्खियों में है , किस राज्य में पाए जाते हैं ?

A. झारखंड
B. असम
C. तेलंगाना
D. गुजरात

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ने गुजरात के राजकोट जिले के उपलेटा में सहजीवन (पशुचारण केंद्र) द्वारा आयोजित ‘सौराष्ट्र मालधारी सम्मेलन’ को संबोधित किया। “सौराष्ट्र में पशुपालन को प्रोत्साहन- संरक्षण एवं निर्वहन” की विषय - वस्तु वाले इस सम्मेलन में पशुओं की संकटग्रस्त नस्लों, विशेष रूप से गधों की हलारी नस्ल (प्रजनन पथ: जामनगर और गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले) के संरक्षण के बारे में विचार-विमर्श किया गया।

इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गधों की हलारी नस्ल के संरक्षण के लिए एक उपयुक्त रूपरेखा बनानी होगी। इस अवसर पर विभिन्न मालधारियों, विशेष रूप से हलारी नस्ल के प्रजनकों, कहमी और भगरी नस्ल के प्रजनकों और पांचाली दुम्मा नस्ल की भेड़ के प्रजनकों के साथ बातचीत की गई।

हलारी नस्ल का गधा अर्ध-शुष्क जलवायु वाले गुजरात के सौराष्ट्र इलाके के जामनगर और द्वारका जिले का एक महत्वपूर्ण पशुधन है। भरवाड़ और रबारी चरवाहे वैसे मुख्य समुदाय हैं जो इन गधों का उपयोग प्रवास के दौरान सामान ढोने वाले एक जानवर के रूप में करते हैं। ये पशुपालक नियमित रूप से एक जिले से दूसरे जिले में प्रवास करते हैं। आमतौर पर चरवाहा समुदाय की महिलाएं हलारी नस्ल के इन गधों की देखभाल करती हैं। जामनगर क्षेत्र के द्वारका में कुम्भार (कुम्हार) समुदाय भी इस जानवर का उपयोग मिट्टी के बर्तन बनाने के काम से जुड़ी गतिविधियों में करता है।

वर्तमान में सौराष्ट्र के हलार क्षेत्र के इन गधों का अस्तित्व खतरे में है और इनकी संख्या में आ रही गिरावट की प्रवृत्ति को रोकने के लिए इनके संरक्षण की दिशा में तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। वर्ष 2015 में हलारी नस्ल के गधों और उसके रखवालों के एक सर्वेक्षण में इस नस्ल को पालने वाले 1200 व्यक्ति मौजूद पाए गए। हालांकि, हाल ही में 2021-22 में किए गए एक सर्वेक्षण में यह संख्या घटकर 439 लोगों तक पहुंच गई। हलारी नस्ल के गधों के रखवालों के साथ एक गहन सामूहिक चर्चा के बाद उनके समक्ष मौजूद विभिन्न चुनौतियां उजागर हुई हैं।

प्रश्न 5. हाल ही में Satish Dhawan Centre For Space Sciences का उद्घाटन निम्नलिखित में से कहां पर हुआ है ?

A. तेलंगाना
B. भुवनेश्वर
C. जम्मू कश्मीर
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: जम्मू के सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में हाल ही में Satish Dhawan Centre For Space Sciences का उद्घाटन किया गया है। इसरो , डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ( CUJ) ने मिलकर संयुक्त रूप से इस स्पेस सेन्टर का उद्घाटन किया है। उत्तर भारत का पहला अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान केंद्र भी है।

इस केंद्र में एविएशन एंड एरोनॉटिक्स में बीटेक कोर्स करवाया जाएगा। 60 सीटों की क्षमता वाले कोर्स में इसी साल से आईआईटी-जेईई की प्रक्रिया के तहत दाखिले किए जाएंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अक्तूबर 2018 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ केंद्रीय विवि जम्मू का एमओयू हुआ था। डॉ. सिंह ने कहा कि केरल के बाद देश में अपनी तरह का यह दूसरा केंद्र है, जहां पढ़ाई अनुसंधान कार्य के अलावा अंतरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई कर विद्यार्थी इसरो और नासा जैसे प्रतिनिष्ठित संस्थानों में अपने करिअर की उड़ान भर सकेंगे।

प्रश्न 6. कार्ल मार्क्स , आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. The accumulation of wealth कार्ल मार्क्स द्वारा लिखी पुस्तक है।
B. "A Brief History of Time स्टीफन हॉकिंग की आत्मकथा का नाम है।
C. अल्बर्ट आइंस्टीन को प्रकाश विद्युत प्रभाव के कानून ( law of photoelectric effect के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
D. मोटर न्यूरॉन नाम की बीमारी के बावजूद स्टीफन हॉकिंग ने दुनिया को ब्लैक होल का सिद्धांत दिया।

उत्तर: (A)

व्याख्या: विज्ञान के इतिहास में 14 मार्च का खास महत्व है। दरअसल इस दिन एक महान वैज्ञानिक का जन्म हुआ था और इसी दिन एक अन्य महान वैज्ञानिक ने दुनिया से विदा ले ली थी। सापेक्षता का सिद्धांत और द्रव्यमान एवं ऊर्जा का संबंध बताने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को हुआ था और अंतरिक्ष भौतिकी को नया स्वरूप देने वाले दूसरे महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन 17 मार्च 2018 को हुआ था।

हॉकिंग ने सिर्फ व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही क्वांटम ग्रेविटी और ब्रह्माण्ड विज्ञान का अध्ययन किया और वह आइंस्टीन के बाद दुनिया के सबसे महान सैद्धांतिक भौतिकीविद् बने। 1879 में जन्में आइंस्टीन अपने सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक थे।

वहीं साम्यवाद की विचारधारा के प्रणेता और महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स की आज पुण्यतिथि है । उन्होंने दास कैपिटल और कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो जैसी किताबें लिखी थीं लेकिन the accumulation of wealth उनकी नही बल्कि रोजा लक्जमबर्ग की पुस्तक है।

प्रश्न 7. राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2022 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग (डीओपी) ने हाल में राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2022 के मसौदा पर दृष्टिकोण पत्र जारी किया है।
2. 10-12% की वैश्विक बाजार हिस्सेदारी के साथ 100-300 अरब डॉलर की आकार का मेडटेक उद्योग विकसित करना इसका उद्देश्य है।

उपरोक्त में से कौन सा / से कथन सत्य हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग (डीओपी) ने अपनी वेबसाइट पर राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2022 के मसौदा पर दृष्टिकोण पत्र जारी किया है जिस पर उद्योग और हितधारकों की प्रतिक्रिया और टिप्पणियों को 25 मार्च 2022 तक आमंत्रित किया गया है। चिकित्सा उपकरण उद्योग के पहलुओं को बढ़ावा देने की जरूरत के अनुरूप, फार्मास्युटिकल विभाग ने चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के विकास में तेजी लाने और इसकी क्षमता का पता लगाने के लिए एक समग्र नीति की आवश्यकता को महसूस करते हुए हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद इस दृष्टिकोण पत्र को प्रकाशित किया है। चिकित्सा उपकरणों के इस उभरते क्षेत्र को लोकप्रिय रूप से मेडटेक सेक्टर कहा जाता है। 2025 तक इस क्षेत्र के बाजार आकार के मौजूदा 11 बिलियन अमरीकी डालर से 50 बिलियन अमरीकी डालर तक बढ़ने की उम्मीद है।

इस नीति की परिकल्पना है कि 2047 तक हमारा देश एनआईपीईआर की तर्ज पर कुछ राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (एनआईएमईआर) वाला होगा;

मेडटेक में 25 सर्वोत्तम फ्यूचरिस्टिक तकनीकों का केंद्र और जननी होगा

10-12% की वैश्विक बाजार हिस्सेदारी के साथ 100-300 अरब डॉलर की आकार का मेडटेक उद्योग होगा।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें