होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 14 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 15, जनवरी 2022 14 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 15, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 15, जनवरी 2022


प्रश्न 1: ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. यह एसफेरविरिडे (Asfarviridae) परिवार के एक बड़े DNA वाले वायरस की वजह से होता है।
B. इसे पहली बार 1920 के दशक में अफ्रीका में देखा गया था।
C. सूअरों के लिहाज से यह संक्रामक एवं जानलेवा बीमारी है।
D. यह बीमारी जूनोटिक भी है।

उत्तर: (D)

व्याख्या : थाइलैंड में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पहचान होने से हड़कंप मच गया है। अफ्रीकी स्वाइन फीवर घरेलू और जंगली पशुओं में होने वाला एक बेहद ही संक्रामक रक्तस्रावी वायरल रोग है। यह एसफेरविरिडे (Asfarviridae) परिवार के एक बड़े DNA वाले वायरस की वजह से होता है। इसे पहली बार 1920 के दशक में अफ्रीका में देखा गया था। इस रोग में पशुओं की केवल उत्पादकता ही नहीं प्रभावित होती है, बल्कि इससे इनकी मृत्यु भी हो जाती है। सूअर को तेज बुखार, लड़खड़ा कर चलना, सफेद सूअर के शरीर पर नीले चकते होना, सुस्ती, खाना-पीना छोड़ देना - यह सभी अफ्रीकी स्वाइन फीवर के लक्षणों में शामिल है। पशुओं में यह बीमारी संक्रमित घरेलू या जंगली सूअरों के संक्रमण से सामने आता है। इसके साथ ही यह बीमारी अप्रत्यक्ष संपर्क जैसे खाद्य पदार्थ, अवशिष्ट या कचरे आदि से भी फैलता है। राहत की बात यह है कि यह बीमारी कोई जूनोटिक बीमारी नहीं है यानी यह पशुओं से इंसानों में नहीं फैलता है।

प्रश्न 2: हाल ही में किसे भारत का 73वां ग्रैंड मास्टर घोषित किया गया है?

A. भरत सुब्रह्मण्यम
B. राजीव रौतेला
C. अमित उपाध्याय
D. श्रुति खुल्लर

उत्तर: (A)

व्याख्या: भरत सुब्रह्मण्यम देश के 73वें ग्रैंड मास्टर बन गए हैं। अखिल भारतीय शतरंज संघ ने इसकी पुष्टि की है। यह शतरंज की दुनिया में दिया जाने वाला सर्वोच्च ख़िताब होता है। खिलाड़ी को 'ग्रेंड मास्टर' का ख़िताब शतरंज की सर्वोच्च संस्था “विश्व शतरंज महासंघ” द्वारा दिया जाता है। “विश्व शतरंज महासंघ” जिसे फ्रेंच भाषा में शार्ट रूप में FIDE भी कहा जाता है की स्थापना 20 जुलाई 1924 में की गयी थी और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसे 1999 में अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता दी थी। ग्रैंड मास्टर बनने के लिए किसी भी खिलाड़ी को तीन ग्रैंड मास्टर मानक हासिल करने होते हैं और 25 सौ अंक की रेटिंग पार करनी होती है।

प्रश्न 3: गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. हाल ही में 78वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों की घोषणा हुई।
2. यह पुरस्कार हर दो साल पर हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (HFPA) द्वारा दिया जाता है।
3. इस बार इसके तहत ‘पावर ऑफ द डॉग’ फिल्म को ड्रामा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला है।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 1
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या : हाल ही में 79वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों की घोषणा हुई। हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (HFPA) ने इस बार इन पुरस्कारों की घोषणा लाइवब्लॉग के माध्यम से की है। पावर ऑफ द डॉग फिल्म को ड्रामा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और जेन कैंपियन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स अमेरिका में आयोजित होने वाला ऑस्कर के लेवल का ही एक बेहद प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह है। मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (HFPA) देशी-विदेशी कलाकारों और फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी 1944 को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। हर बार जनवरी में दिए जाने वाले इस अवॉर्ड को इस बार 105 अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों के आधार पर दिया गया है। पिछले कुछ सालों के दौरान HFPA पर नस्लभेद और पक्षपात करने के आरोप लगे हैं। इसीलिए इसे बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते विरोध को देख HFPA ने अपने सुधार की बात कही है।

प्रश्न 4: हाल ही में संविधान का अनुच्छेद 348 चर्चा में था। यह किससे संबंधित है?

A. राष्ट्रपति के विशेषाधिकार से
B. उच्च न्यायपालिका में इस्तेमाल होने वाली भाषा से
C. चुनाव के समय आम जनता के अधिकार से
D. भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा से

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में गुजरात उच्च न्यायालय की खंडपीठ में एक पत्रकार के ऊपर अदालत की अवमानना का मुकदमा चल रहा था। मामले की सुनवाई के दौरान गुजरात हाईकोर्ट ने उस पत्रकार को केवल अंग्रेजी में बोलने के लिए कहा, क्योंकि उच्च न्यायपालिका में इसी भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। आपको बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 348(1) के मुताबिक जब तक संसद किसी अन्य व्यवस्था को न अपनाए, तब तक सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की कार्यवाही केवल अंग्रेजी भाषा में होगी। इसके अलावा, अनुच्छेद 348(2) के मुताबिक किसी राज्य का राज्यपाल, राष्ट्रपति की अनुमति से हिंदी या दूसरी भाषा को हाई कोर्ट की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि जबतक संसद इस बारे में कोई नया कानून नहीं बनाती, तब तक सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की भाषा अंग्रेजी ही बनी रहेगी।

प्रश्न 5: ‘सूर्य नमस्कार’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. ये 12 योगासनों का समूह है।
2. आज आयुष मंत्रालय द्वारा पहले वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: सूर्य देव को समर्पित मकर संक्रांति का त्यौहार उत्तरायण काल की शुरुआत का प्रतीक है। असम में माघ या भोगाली बीहू और तमिलनाडु में पोंगल का त्यौहार आज परम्परागत हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। तमिलनाडु में इस दिन से थाई महीने की शुरूआत होती है। ग़ौरतलब है कि मकर संक्रांति के अवसर पर आज एक करोड़ से भी अधिक लोगों ने पहले वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। सूर्य नमस्कार आठ आसनों का समूह है, जिसे मन और शरीर के समन्वय से 12 चरणों में किया जाता है। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया। देश और विदेश के प्रमुख योग संस्थानों ने इस विश्वव्यापी कार्यक्रम में भाग लिया।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें