होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 14 Apr 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 15, अप्रैल 2022 14 Apr 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 15, अप्रैल 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 15, अप्रैल 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित कथन पर विचार करें :

1. वर्तमान में, भारत का विदेशी ऋण-जीडीपी अनुपात 20 प्रतिशत है।
2. कुल बकाया विदेशी ऋण में बाह्य वाणिज्यिक उधार का हिस्सा पिछले दशक में लगातार बढ़ रहा है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • भारत का विदेशी ऋण-से-जीडीपी अनुपात 2021 के अंत में 20 प्रतिशत था ।
  • कुल बकाया विदेशी ऋण में बाह्य वाणिज्यिक उधारी का हिस्सा दिसंबर 2008 के अंत में 28.5 प्रतिशत से दिसंबर 2019 के अंत में 39.6 प्रतिशत के शिखर पर पहुंच गया, जिसके बाद दिसंबर 2021 के अंत में यह घटकर 36.8 प्रतिशत हो गया।

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. भारत में कामकाजी महिलाओं के लिए सवैतनिक मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह है।
2. भारत की औसत महिला दैनिक मजदूरी पुरुष वेतन के प्रतिशत में पिछले 2 दशक में बढ़ी है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • भारत में कामकाजी महिलाओं के लिए सवेतन मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया गया है।
  • 1993-94 में भारत की औसत महिला दैनिक मजदूरी पुरुष वेतन का 59 प्रतिशत थी और 2018-19 में बढ़कर 72 प्रतिशत हो गई।

प्रश्न 3. निम्न में से कौन सा देश जी-7 समूह का सदस्य नहीं है?

a) जर्मनी
b) कनाडा
c) इटली
d) चीन

उत्तर: (D)

व्याख्या: जी-7 दुनिया की सात उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का एक अनौपचारिक समूह है: जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. पिछले एक दशक में साइबर हमले बढ़े हैं।
2. कंपनियों के वर्क फ्रॉम होम की तरफ बढ़ने के कारण परिणामस्वरूप कम साइबर हमले की घटना हुई।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: पिछले एक दशक में साइबर हमले बढ़े हैं।



वर्क फ्रॉम होम के कल्चर में वृद्धि हुई है उसी प्रकार डेटाबेस में हैकिंग की घटनाओ में भी वृद्धि हुई है। इन घटनाओ के फलस्वरूप उद्योगों में राजस्व की हानि हुई है। यहां तक कि साइबर हमलों में अत्यधिक सुरक्षित माने जाने वाले सिस्टम में भी सेंध लगी है। एक रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर को समाप्त 10 महीने की अवधि में लगभग 26,000 भारतीय वेबसाइटों को हैक किया गया था इन वेबसाइटों को हैक करने वाले हैकर्स दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से छुपी पहचान के साथ काम कर रहे थे।

प्रश्न 5. देहिंग पटकई हाथी रिजर्व निम्नलिखित में से किस वजह से चर्चा में है ?

A. रिजर्व के कुछ भाग में कोयला खनन गतिविधियां फिर से शुरू होना
B. तेल के कुओं से तेल निकालने की अनुमति
C. चीनी पेंगोलिन जीव की तस्करी
D. जलविद्युत परियोजना से इस क्षेत्र को खतरा

उत्तर: (A)

व्याख्या: पूर्वी असम के Dehing Patkai Elephant Reserve में लगभग 2 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से रिजर्व के कुछ भाग में हाल ही में कोयला खनन गतिविधियां फिर से शुरू की गईं हैं।

अवैध खनन के आरोपों और पर्यावरणीय प्रभावों को देखते हुए कोयला खनन गतिविधियां पर वहां 2 साल पहले रोक लगाई गई थी।

पिछले वर्ष असम राज्य सरकार ने देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य (Dehing Patkai Wildlife Sanctuary) को असम का 7वां नेशनल पार्क भी घोषित किया था। इसके साथ ही असम अब देश का दूसरा सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यानों वाला राज्य बन गया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूहों में नौ-नौ राष्ट्रीय उद्यान हैं।

देहिंग पटकाई क्षेत्र में हूलक गिब्बन, हाथी, स्लो लॉरिस, बाघ, तेंदुआ, क्लाउडेड तेंदुआ, सुनहरी बिल्ली, फिशिंग कैट, मार्बल कैट, सांभर, हॉग डियर, स्लॉथ बियर, लुप्तप्राय राज्य पक्षी सफेद पंख वाली बत्तख आदि पाये जाते हैं।

प्रश्न 6. अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. यह युद्ध अपराधों , मानवता के खिलाफ़ अपराधों और जातीय संहार के अपराध की जाँच करता है।
2. इसके फैसले राष्ट्रों पर वैधानिक रूप से बाध्यकारी होते हैं।
3. यह देशों के राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ़ भी जाँच पड़ताल करता है।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं/ है ?

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय अभी सुर्खियों में है क्योंकि इसके मुख्य अभियोजक करीम खान ने 13 अप्रैल को यूक्रेन के बुचा शहर का दौरा किया है। बता दें कि यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया है कि रूसी सैनिकों ने कई हफ्तों तक इस शहर पर कब्जा किया और सैकड़ों नागरिकों की हत्या कर दी। यूक्रेन ने रूसी सैनिकों को युद्ध अपराधी बताया है।

ICC युद्ध अपराधों , मानवता के खिलाफ़ अपराधों और जातीय संहार के अपराध की जाँच करता है लेकिन इसके फैसले राष्ट्रों पर वैधानिक रूप से बाध्यकारी नही होते हैं।

यह देशों के राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ़ भी जाँच पड़ताल करता है।

प्रश्न 7. महादायी नदी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. महादायी नदी को मंडोवी नदी के नाम से भी जानते हैं जो कर्नाटक की नदी है ।
2. महादायी नदी का उद्गम कर्नाटक के बेलगावी जिले में खानापुर से होता है।

उपरोक्त में से कौन से / सा कथन सत्य है/ हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में कर्नाटक के सिंचाई मंत्री द्वारा कहा गया है कि राज्य सरकार विवादास्पद Kalasa-Banduri drinking water project पर फैसला लेने के पहले इस बारे में केंद्र सरकार के pre-feasibility report का इंतज़ार कर रही है। इसके बाद बेलागावी के किसानों और कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के सिंचाई मंत्री Govind Karjol के इस बयान को गुमराह करने वाला बताया है। कारजोल ने कहा है कि किसी भी तरह के वॉटर प्रोजेक्ट जो दो राज्यों में विवाद की वजह हो , या बन सकती हो , उसे शुरू करने से पहले केंद्र से उस प्रोजेक्ट के लिए पूर्व व्यवहार्यता रिपोर्ट लेना जरूरी हो जाता है।

महादयी की दो सहायक नदियों कलासा और बंदौरी के बीच बांध बनाने के प्रस्ताव के बाद भी यह नदी चर्चा में बनी रही। महादयी नदी को गोवा राज्य की जीवन रेखा नदी के रूप में माना जाता है। गोवा की राजधानी पणजी इसी नदी के किनारे अवस्थित है। लगभग 111 किलोमीटर लंबी इस नदी का दो-तिहाई भाग गोवा में है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें